माँ लक्ष्मी प्रदोष काल में अपने वाहन हाथी पर आएंगी
दीपावली : हाथी पर आएंगी, उप-वाहन उल्लू पर जाएंगी माँ लक्ष्मी
धर्म नगरी/डीएन न्यूज (वाट्सएप- 6261868110)। त्रेता युग से मनाया जा रहा प्रकाश का अंतर्राष्ट्रीय पर्व- दीपोत्सव या दीपावली इस वर्ष 27 अक्टूबर रविवार को मनाया जाएगा। धन-वैभव, सुख-समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी प्रदोष काल में अपने वाहन हाथी पर आरूढ़ (सवार) होकर आएंगी, धनवर्षा करेंगी। अगले दिन अपने उप-वाहन उल्लू पर गम करेंगी। अपने निज वाहन पर आरूढ़ होकर आने के कारण माँ लक्ष्मी व्यापार जगत में विशेष कृपा करेंगी।
पंच-दिवसीय महापर्व का शुभारंभ 25 अक्टूबर शुक्रवार को धनतेरस से होगा। 26 अक्टूबर को रूप चतुदर्शी अर्थात शारीरिक स्वच्छता का महादिन, 27 को महालक्ष्मी-पूजन, 28 को गोवद्र्धन-पूजा के साथ सोमवती अमावस्या का स्नान का दिन हेगा।
धर्म नगरी के संपादकीय सलाहकार, ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल के संचालक पंचागकर्ता ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम के अनुसार, गोवद्र्धन-पूजा के साथ लंबे अंतराल के बाद सोमवती का संयोग रहेगा।
👇
https://www.youtube.com/watch?v=kofiyfzo7BU&feature=youtu.be
Post a Comment