आज 12 अक्टूबर (सोमवार) का राशिफल

आज का राशिफल : 12 अक्टूबर सोमवार   


(धर्म नगरी / डीएन न्यूज) वाट्सएप- 6261868110 
मेष (Aries)- शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया काम सार्थक होगा। जीवनसाथी का निरंतर सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष (Taurus)- 
गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। मानसिक और शारीरिक कष्ट के प्रति सचेत रहें। कोई जोखिम न उठाएं। 

मिथुन (Gemini)-  
स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक मामलों में कदापि जोखिम न लें। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कर्क (Cancer)- 
आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह (Leo)- 
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहुप्रतीक्षि‍त कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्‍वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। संबंध मधुर होंगे।

कन्या (Virgo)- 
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला (Libra)- 
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio)- 
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंध मधुर होंगे।धनु 

(Sagittarius)- स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। कुछ पारिवारिक एवं कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर (Capricorn)- 
दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ (Aquarius)-  
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्‍तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

मीन (Pisces)- 
बुध अस्त् होने से कुछ तनाव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।      

No comments