आज 8 फरवरी : प्रमुख समाचार पत्रों की "हेड लाइन्स"
![]() |
| तपोवन टनल के पास फंसे लोगों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है |
उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर झील फटने की घटना अखबारों की बड़ी खबर है। राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है- ग्लेशियर टूटा, भारी तबाही। दैनिक भास्कर की टिप्पणी है- पहाड़ का सब्र टूटा, डेढ़ सौ लोगों के बहने की आशंका। जनसत्ता का कहना है- दोगुनी तेजी से पिघल रहे हिमालय के हिमनद, उपग्रह तस्वीरों से चिंताजनक स्थिति सामने आई, तापमान में बढ़ोतरी इसके लिए जिम्मेदार।
असम और पश्चिम बंगाल में जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर नवभारत टाइम्स लिखता है- विदेश में भारत को बदनाम करने की साजिश। षड्यंत्रकारियों ने चाय उद्योग के खिलाफ भी रची साजिश, देंगे माकूल जवाब। किसान आंदोलन पर रेलमंत्री पीयूष गोयल का उल्लेख करते हुए दैनिक जागरण लिखता है- नया प्रस्ताव मिले तो सरकार किसानों से वार्ता को तैयार। दैनिक ट्रिब्यून की सुर्खी है- राज्यसभा में आज कृषि कानूनों पर बोलेंगे मोदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का देंगे जवाब। राष्ट्रीय सहारा की खबर है- किसान आंदोलन की आड़ में हवाला कारोबार। कई कारोबारी जांच एजेंसियों के रडार पर, आतंकी कनैक्शन भी सामने आया।
कामयाबी शीर्षक से अमर उजाला लिखता है- अमरीका और ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा कोविड टीका लगाने वाला देश भारत। कोरोना टीकाकरण अभियान में आगे चल रहे इस्राइल को पछाड़ा, देश के 17 राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं, पिछले एक दिन में सिर्फ 80 मरीजों की गई जान। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं का उल्लेख करते हुए दैनिक भास्कर का कहना है- इस बार दोगुने होंगे परीक्षा केंद्र ताकि विद्यार्थियों को घर के पास ही मिले सेंटर, 15 जुलाई तक आएंगे रिजल्ट, पहली अप्रैल से नियमित सत्र, गर्मी की छुट्टी भी होगी सामान्य।
हिंदुस्तान ने नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के हवाले से सुर्खी दी है- एक हजार हवाई मार्ग शुरू होंगे, सौ बंद या आंशिक रूप से संचालित हवाई अड्डों से परिचालन को तेज किया जाएगा। दैनिक जागरण की सुर्खी है- चार साल में राजकोषीय घाटा, साढ़े चार प्रतिशत पर लाने का भरोसा। व्यय सचिव टी.वी. सोमनाथन ने कहा- जीडीपी में हर वर्ष दस प्रतिशत की वृद्धि से राजकोषीय घाटे को तय लक्ष्य के अंदर लाया जा सकेगा।
------------------------------------------------
"धर्म नगरी" व DN News का विस्तार प्रत्येक जिले (ग्रामीण व शहरी क्षेत्र) में हो रहा है. इसके साथ हमें ऐसे बिजनेस पार्टनर की खोज है, जो हिन्दुत्व व राष्ट्रवाद के समर्थक हों। Business Partner बनकर (10 से 40 हजार या अधिक का) सुरक्षित निवेश करके न्यूनतम ब्याज, समाचार पत्र व मैगजीन में निःशुल्क निर्धारित स्पेस व अन्य सुविधा ले सकते हैं. संपर्क- 6261868110
------------------------------------------------
Newspapers Head lines (8 Feb) Monday 2021-
"A wave of destruction" "Glacier breach causes floods in Uttarakhand." writes the Hindustan Times.
While the Asian Age writes, "Tranquil morning turns tragic for villagers." On the vaccination front, The Pioneer writes, "Covid jabs won't be available in open market soon." "Vaccination for above 50 to start in March."
In a bid to expedite trade deals and aid economic growth in the post-covid era, "India restarts trade talks with EU and UK." is a front line page headline in The Financial Express.
Quoting the HSBC Global Reserch, The Asian Age, "Internet start-ups on cusp of listing."
A change in preferences "Theatrical releases back but some may still pick OTT" writes The Financial Express.
· And finally, The Indian Express takes note of the inspiring 15 year old high jumper Pavana Nagaraj, daughter of former national level athletes, for whom stadiums are second home "Like mother, like daughter: Family of record holders aims higher and higher.
------------------------------------------------
इसे भी पढ़ें-
सावधान ! जोशीमठ बांध टूटा, गंगा अलकनंदा के किनारे से हरिद्वार तक सतर्क हो जाएं...
(चमोली उत्तराखंड के ऊपर का ग्लेशियर फिसलने से ऋषि गंगा पर बना पावर प्रोजेक्ट ज़ोर से टूटा)
☟
http://www.dharmnagari.com/2021/02/Chamoli-Rishiganga-Power-Project-Damaged-today-7-February-2021.html
कृषि कानून पर लोकसभा में विपक्ष का फिर हंगामा, राज्यसभा में कृषि ने कहा...
("किसान यूनियनों ने ऐसा कोई प्रावधान नहीं बताया, जो उन्हें लगता है कि विवादास्पद")
☟
http://www.dharmnagari.com/2021/02/Parliament-session-Loksabha-Rajysabha-today-working-www.dharmnagari.com-4-Feb-2021.html
"काश ! उस रात केवल 1% लोग अपनी आत्मरक्षा हथियार उठा लेते..."
☟
http://www.dharmnagari.com/2021/01/Aaj-ke-selected-Posts-Tweets-Comments-Tuesday-19-Jan-2021.html
------------------------------------------------
Require- "Dharm Nagari" is being expanded in urban as well as rural area along with appointment of local "part time representative." We have also planned result-oriented, phase-wise religious/spiritual seminars, symposiums, discourse etc at district level in order to make active & unite Hindus at local level. For all these, we are searching for "Patrons" (NRI, Saint, Spiritual person, Hindutva-loving people) who may support all the activities (after knowing the plan). Please contact use +91-6261868110 email- dharm. nagari@gmail.com Twitter- @DharmNagari.


Post a Comment