आज 21 मार्च : प्रमुख समाचार पत्रों की "हेड लाइन्स"


"महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर 100 करोड़ की उगाही का आरोप"

(धर्म नगरी / DN News) वाट्सएप- 9752404020

- देश में अब तक चार करोड़ 36 लाख से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए हैं।
- मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने मॉल, रेस्त्रां और रेलवे स्टेशनों पर कोरोना परीक्षण के आदेश दिये।
- उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से भरे वाहन को लेकर मनसुख हिरेन मौत के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)करेगी।
- विपक्ष ने मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के त्यागपत्र की मांग की।
- विभिन्न राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश में चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को लुभाने प्रमुख नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार जारी।
- प्रधानमंत्री आज असम के बोकाखाट में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
- राष्ट्रीय फार्मासुटिकल मूल्य प्राधिकरण ने 80 से अधिक दवाओं के मूल्य निर्धारण किये।
- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में इस साल जनवरी माह में 13 लाख 36 हजार नए कर्मी जु़ड़े।
- रेलवे आगामी होली त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा।
- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
- ट्ंवटी-ट्ंवटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के अंतिम मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराकर श्रृंखला 3-2 से जीती।
( चुनिंदा व उपयोगी अपडेट्स हेतु हमारे ट्वीटर को फॉलो करें- www.twitter.com/DharmNagari )

अब देश के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों की हेड लाइन्स-
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के आरोप आज के सभी समाचार पत्रों के पहले पन्ने पर हैं। हिन्दुस्तान की सुर्खी है- महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर 100 करोड़ की उगाही का आरोप। राज्य की सियासत गरमाई। राष्ट्रीय सहारा के शब्द हैं- परमबीर के लेटर बम से भूचाल। भाजपा बोली उद्धव सरकार को सत्ता ने रहने का अधिकार नहीं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने को भी समाचार पत्रों ने प्रमुखता से दिया है। जनसत्ता का कहना है- कोविड 19 से राहत नहीं, लगातार बढ़ रहे मामले। नवभारत टाइम्स के अनुसार महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों में रोज बढ़ रहा कोरोना। दैनिक भास्कर ने लिखा है- राजधानी दिल्ली में संक्रमण दर एक फीसदी से अधिक हुई। राष्ट्रीय सहारा में प्रकाशित है- 10 महीने तक सुरक्षा देने में सक्षम है कोरोना टीका । पत्र ने एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के बयान को दिया है-सामने नहीं आया टीके का कोई बड़ा दुष्प्रभाव।

मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना पर केंद्र की रोक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा योजना के नाम में संशोधन के फैसले को हरिभूमि ने बॉक्स में दिया है।

पब्लिक प्लेस पर मोबाइल चार्जिंग से बचें, सेंध लगाने को तैयार बैठे हैं साइबर क्रिमिनल। नवभारत टाइम्स ने इसे देते हुए लिखा है- एयरपोर्ट, रेलवे, बस अड्डों पर हैकिंग का खतरा।
-----------------------------------------------
"धर्म नगरी" सूचना केंद्र हेल्प-लाइन- हरिद्वार कुम्भ में "धर्म नगरी" द्वारा "सूचना केंद्र हेल्प-लाइन" लगाया जा रहा है, जिसका कार्यालय दक्ष मन्दिर के निकट कनखल एवं स्थाई कार्यालय (पंजीकृत) भोपाल में है। श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु शिविर की सेवा में आप भी "धर्म नगरी" के बैंक खाते में सीधे आर्थिक सहयोग दें (अपके सहयोग की जानकारी भी हमसे ले सकते हैं  सम्पर्क करें- मो. / वाट्सएप- 6261868110, मो. 9752404020 ईमेल- dharm.nagari@gmail.com हेल्प-लाइन नंबर- 8109107075 (पूर्ववत ही है)।
-----------------------------------------------

समाचार हेडलाइन्स ( शनिवार 20 मार्च रात 8:00 तक )
- भारत और अमरीका की निकट साझेदारी हिंद प्रशांत क्षेत्र और उससे बाहर सुरक्षा और समृद्धि को मजबूत करेगी।
- अमरीका के रक्षा मंत्री लॉयड जेम्‍स ऑस्टिन ने विदेश मंत्री डाक्‍टर एस जयशंकर से भेंट में अंतर्राष्‍ट्रीय सामरिक मुद्दों पर व्‍यापक विचार-विमर्श किया।
 - पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में चुनाव प्रचार चरम पर। विभिन्‍न दलों के स्‍टॉर प्रचारकों ने रैलियों को संबोधित किया।
- कांग्रेस ने असम में चुनावी घोषणा-पत्र जारी किया। सत्‍ता में आने पर नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू नहीं करने का विश्वास दिया।
- भारत ने कोविड टीकाकरण में रिकॉर्ड चार करोड 20 लाख से अधिक टीके लगाये जाने की उपलब्धि हासिल की।
- सरकार ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों से कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए कडे उपाय करने को कहा।
- महाराष्‍ट्र ने दिल्‍ली, राजस्‍थान, गुजरात, गोवा और केरल से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड का रेपिड टेस्‍ट अनिवार्य किया।
- महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरि जिले में केमिकल फैक्‍ट्री में हुए विस्‍फोट में चार लोग मारे गये।
- यशस्‍वनी देशवाल ने भारत को दस मीटर एयर पिस्‍टल विश्‍व कप में पहला स्‍वर्ण पदक दिलाया।
- पी वी सिंधू ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हारकर बाहर।
 
प्रमुख समाचार की हेडलाइन्स (शनिवार 20 मार्च दोपहर 2:30 तक)-
- भारत और अमरीका वैश्विक सामरिक भागीदारी की पूरी क्षमताओं का प्रयोग करने पर सहमत।
- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अमरीकी रक्षामंत्री लॉयड जेम्‍स ऑस्टिन ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की। संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
- भारत ने कोविड टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण पडाव पार किया। चार करोड बीस लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गए।
- सरकार ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिये लोगों द्वारा कोविड के उचित दिशा-निर्देशों का कडाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
- नेपाल ने भारत की कौवैक्‍सीन के आपात उपयोग की अनुमति दी।
- चार राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता प्रचार में जुटे।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में पश्चिमी मेदिनीपुर के खडगपुर में चुनाव रैली को संबोधित किया।
- आज अंतरराष्ट्रीय प्रसन्न्ता और विश्व गौरेया दिवस मनाया जा रहा है।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पारसी नववर्ष नवरोज पर लोगों को बधाई दी।
- खेलों में, भारत के दिव्‍यांश सिंह पंवार ने आई एस एस एफ विश्व कप में पुरूषों की दस मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
- ऑल इंग्‍लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के महिला सिंग्‍लस सेमीफाइनल में विश्‍व चैम्पियन पी. वी. सिंधु का सामना थाइलैंड की पॉर्नपावी चोचुवोंग से होगा।
------------------------------------------------
"धर्म नगरी" व DN News का विस्तार प्रत्येक जिले (ग्रामीण व शहरी क्षेत्र) में हो रहा है. इसके साथ हमें ऐसे बिजनेस पार्टनर की खोज है, जो हिन्दुत्व व राष्ट्रवाद के समर्थक हों। Business Partner बनकर (10 से 40 हजार या अधिक का) सुरक्षित निवेश करके न्यूनतम ब्याज, समाचार पत्र व मैगजीन में निःशुल्क निर्धारित स्पेस व अन्य सुविधा ले सकते हैं. संपर्क- 6261868110 
------------------------------------------------

Newspapers Headlines (21 March) Sunday 2021-

Headlines (till 8:30am, Saturday) at a glance- 

- Over four crore 36 lakh doses of COVID-19 vaccine administered in the country so far.
Authorities in Mumbai order random coronavirus testing at malls, restaurants and railway stations amid surge in cases.
NIA takes over probe of Mansukh Hiren's death case related to explosive laden vehicle found outside Industrialist Mukesh Ambani's house.
Opposition demands resignation of Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh over allegations of corruption leveled by Former Mumbai Police Commissioner Parambir Singh.
Prominent leaders on whirlwind election campaign to woo voters in poll bound States and a Union Territory.
Prime Minister Narendra Modi to address rally at Bokakhat in Assam today.
National Pharmaceutical Pricing Authority brings more than 80 medicines under Price Regulation.
EPFO adds 13.36 lakh net subscribers in the month of January this year.
Railways to run special trains to clear rush during Holi festival.
Pakistan Prime Minister Imran Khan tests positive for Covid-19; Prime Minister Narendra Modi wishes him speedy recovery.
In Cricket; India beat England in final T20 International to clinch five-match series, 3-2.

Now Headlines in Today's  English Daily-   
Most newspapers today lead with Maharashtra extortion racket run by suspended Mumbai Police cop Sachin Waze. Maharashtra Home Minister asked Waze for 100 crore rupees per month, alleges former Mumbai Police Commissioner, reports Pioneer. Quoting allegations of former Mumbai Police Commissioner Parambir Singh, The Statesman reports Maharashtra Home Minister asked cops to collect 100 crore rupees per month.

Taking note of the talks held between Defence Minister Rajnath Singh and US Secretary of Defence General Lloyd James Austin, "India, United States resolve to intensify defence cooperation" informs The Hindu.

The Asian Age has a picture of the triumphant Team India posing with the trophy after winning the Twenty20 series against England at the Narendra Modi Stadium.

And finally in some good news for conservationists, The Indian Express states "70 years after big cat's extinction, India prepares to welcome cheetahs from Africa".

No comments