देशभक्ति की भावना और उत्साह से मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस
![]() |
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस आयोजन का एक दृश्य @DharmNagari |
देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
यही समय है, सही समय है,
भारत का अनमोल समय है।
कुछ ऐसा नहीं जो कर ना सको,
कुछ ऐसा नहीं जो पा ना सको,
तुम उठ जाओ, तुम जुट जाओ,
सामर्थ्य को अपने पहचानो,
कर्तव्य को अपने सब जानो,
भारत का ये अनमोल समय है,
यही समय है, सही समय है: PM
गुजरात में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर के राजभवन में तिरंगा फहराया। जूनागढ़ में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ध्वजारोहण किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे प्लास्टिक से बने तिरंगे की बजाए कपड़े से बने तिरंगे का उपयोग करें। एक अनोखी पहल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में बुजुर्ग महिला नागरिकों ने ध्वजारोहण किया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज मुंबई स्थित मंत्रालय में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण समारोह के बाद अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से अगले वर्ष का स्वतंत्रता दिवस कोरोना मुक्त वातावरण में मनाने की संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने प्रदेश के राष्ट्रपति पदक विजेताओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी।
राजस्थान में जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तिरंगा फहराया और मार्चपास्ट की सलामी ली। जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है। राज्य के सफल कोविड प्रबंधन की देशभर में और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा हुई। इससे पहले, श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास और बड़ी चोपड़ पर ध्वजारोपण किया और अमर जवान ज्योति पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में ध्वज फहराया। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सी.पी. जोशी ने राजस्थान विधानसभा में ध्वजारोपण किया।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा, आम नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करते हुए जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत किया गया है। जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में आयोजित समारोह में उपराज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और समारोह को सम्बोधित किया।
तेलंगाना में 75वां स्वतंत्रता समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने ऐतिहासिक गोलकुंडा किले की प्राचीर से राष्ट्रध्वज फहराया और सशस्त्र सेनाओं की सलामी ली।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरू में राष्ट्रध्वज फहराया और आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा की। बेलगावी जिले में किट्टूर, चिक्काबल्लापुर जिले में विदुराशवाठा और मांडया जिले में शिवापुरा राज्य में स्वाधीनता आंदोलन के ऐतिहासिक स्थल हैं। इन स्थानों पर अगले वर्ष 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे प्लास्टिक से बने तिरंगे की बजाए कपड़े से बने तिरंगे का उपयोग करें। एक अनोखी पहल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में बुजुर्ग महिला नागरिकों ने ध्वजारोहण किया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज मुंबई स्थित मंत्रालय में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण समारोह के बाद अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से अगले वर्ष का स्वतंत्रता दिवस कोरोना मुक्त वातावरण में मनाने की संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने प्रदेश के राष्ट्रपति पदक विजेताओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी।
राजस्थान में जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तिरंगा फहराया और मार्चपास्ट की सलामी ली। जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है। राज्य के सफल कोविड प्रबंधन की देशभर में और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा हुई। इससे पहले, श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास और बड़ी चोपड़ पर ध्वजारोपण किया और अमर जवान ज्योति पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में ध्वज फहराया। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सी.पी. जोशी ने राजस्थान विधानसभा में ध्वजारोपण किया।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा, आम नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करते हुए जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत किया गया है। जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में आयोजित समारोह में उपराज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और समारोह को सम्बोधित किया।
तेलंगाना में 75वां स्वतंत्रता समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने ऐतिहासिक गोलकुंडा किले की प्राचीर से राष्ट्रध्वज फहराया और सशस्त्र सेनाओं की सलामी ली।
असम में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने अपने सम्बोधन में उल्फा नेता परेश बरुआ से मुख्यधारा में लौटने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा विवाद को बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए।
ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भुवनेश्वर के प्रदर्शनी मैदान में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारा लोकतंत्र हमारी सबसे बड़ी सफलता है।
छत्तीसगढ़ में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तिरंगा फहराया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, कि अगले चार साल में राज्य के सभी गांवों में दुग्ध सहकारी समितियां बनाई जाएंगी। राज्य के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और इनमें तेजी से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर और सामुदायिक रसोई स्थापित की गई हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने फोर्ट सेंट जॉर्ज की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने साइकिल यात्रा में युवाओं के दल का नेतृत्व किया और पौधारोपण किया।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल एडमिरल डीके जोशी ने आज पोर्ट ब्लेयर के नेताजी स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में स्वर्णिम विजय वर्ष विजय ज्योति द्वीप समूह के विभिन्न हिस्सों में ले जाई गई। यह ज्योति नेताजी स्टेडियम में प्रज्जवलित की गई थी।
Post a Comment