गोल्डन हैट्रिक से भारत ने कुश्ती में दिखाया दम,PM मोदी-HM शाह ने दी बधाई


दीपक पुनिया, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक ने Wrestling में जीता गोल्ड 
उपलब्धि पर आनंद @DharmNagari 
.
धर्म नगरी / DN News 
(W.app- 8109107075 -न्यूज़, कवरेज, विज्ञापन व सदस्यों हेतु)
कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के पहलवानों ने शुक्रवार को कुश्ती में अपना शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने कुश्ती में गोल्ड की हैट्रिक लगाकर सबकों चौंका दिया. एक दिन में देश को कुल 6 मेडल मिले। सभी मेडल कुश्ती में ही आए. इसके साथ ही भारत ने मेडल टैली में भी छलांग लगाई है. देश मेडल टैली में सातवें से पांचवें नंबर पर आ गया है. देश इन पहलवानों की जीत से उत्साहित है और खूब बधाई दे रहा है

6 पहलवानों का "बेस्ट परफॉरमेंस"  
पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और दीपक पुनिया ने पहलवानी में भारत को गोल्ड दिलाया. पुरुषों के 65 किग्रा फाइनल में, पुनिया ने कनाडा के लचलान मैकनील को हराया जबकि महिलाओं के 62 किग्रा फाइनल में मलिक ने कनाडा की एना गोडिनेज गोंजालेज को हराया. पुरुषों के 86 किग्रा फाइनल में, पुनिया ने पाकिस्तान के मुहम्मद इनाम पर विजयी हुए
। 

इससे पहले, भारत की अंशु मलिक महिलाओं के 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया की ओडुनायो फोलासाडे से हार गईं, जिसके चलते उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा. इसके अलावा दिव्या काकरान (महिला 68 किग्रा) और मोहित ग्रेवाल (पुरुष 125 किग्रा) ने भी कांस्य पदक जीता.

इन पहलवानों के मेडल जीतने के बाद देश भर से प्यार और समर्थन मिल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर क्रिकेटर वीवीएस लक्षण तक सबने बधाईयां दी हैं
 पीएम मोदी ने मेडल जीतने वाले सभी 6 खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग ट्वीट किया. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए साक्षी मलिक को कहा- "बर्मिंघम में हमारे एथलीट लगातार हमें गौरवान्वित कर रहे हैं. मैं साक्षी मलिक के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से रोमांचित हूं. मैं उन्हें प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई देता हूं. वह प्रतिभा का एक पावरहाउस है और उल्लेखनीय लचीलापन के साथ धन्य है"

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा- "बहुत खूब दीपक पुनिया. भारत आपके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है. राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई. पूरे देश के लिए गर्व का क्षण"
Well done Deepak Punia👏. India is elated by your stupendous performance. Congratulations on winning a well-deserved Gold medal 🥇 at the CWG. Proud moment for the entire nation.

----------------------------------------------
अब "धर्म नगरी" की सदस्यता राशि, अपना शुभकामना संदेश या विज्ञापन प्रकाशित करवाकर अपने नाम से अपनों को या जिसे भी व्यक्तिगत रूप से कॉपी भिजवाना चाहें, भिजवाएं। प्रतियां भेजने की लागत राशि हेतु "धर्म नगरी" के QR कोड को स्कैन कर सहयोग राशि भेजें या "धर्म नगरी" के चालू बैंक खाते में सीधे भेजकर रसीद या स्क्रीन शॉट हमे भेजें /बताएं  वाट्सएप-8109107075, मो. 6261 86 8110 

पढ़ें / देखें
भोपाल में तृतीय राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन, पढ़ेंगे शोध पत्र, होगी भविष्यवाणियाँ
7 अगस्त रविवार को सम्मेलन अनेक राज्यों से आ रहे विद्वान
शोध-पत्र व मौलिक चिंतन व्यक्त करेंगे विद्वान 
http://www.dharmnagari.com/2022/08/Rashtriya-Jyotish-Sammelan-Bhopal-me-7-August-Sunday-ko.html

आज 6 अगस्त शनिवार : प्रमुख समाचार पत्रों की "हेड लाइन्स" व महत्वपूर्ण संक्षिप्त समाचार
6 अगस्त की भारत व विश्व की प्रमुख घटनाएं 
http://www.dharmnagari.com/2022/08/Todays-6-August-2022-Saturday-Newspapers-Head-Lines-and-Informative-News.html
----------------------------------------------
"धर्म नगरी" के विस्तार, डिजिटल DN News के प्रसार एवं एक तथ्यात्मक सूचनात्मक व रोचक (factual & informative & interesting), राष्ट्रवादी समसामयिक साप्ताहिक मैगजीन हेतु "संरक्षक" या NRI या इंवेस्टर चाहिए। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में स्थानीय रिपोर्टर या स्थानीय प्रतिनिधि (जहाँ रिपोर्टर/प्रतिनिधि नहीं हैं) तुरंत चाहिए।  -प्रबंध संपादक  
----------------------------------------------

No comments