राजस्थान बजट-2026 : "संकल्प से सिद्धि" थीम पर प्रस्तुत हुआ राज्य का बजट, किसानों हेतु...


11,300 करोड़, पेयजल हेतु 6800 करोड़
पर्यटन को बनाएंगे आर्थिक विकास का इंजन : दीया कुमारी  
- बजट में पेयजल, सोलर पार्क, युवा रोजगार, किसान कल्याण और महिला सशक्तिकरण पर बड़े प्रावधान
धर्म नगरी / 
DN News
(W.app- 8109107075 कवरेज कराने, "धर्म नगरी" फ्री पाने या अपने नाम से बटवाने हेतु)

राजस्थान विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का उपमुख्यमंत्री, वित्त एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने आज (11 फरवरी) बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह भजनलाल शर्मा सरकार का तीसरा पूर्ण बजट है एवं दीया कुमारी का लगातार तीसरा बजट है। "संकल्प से सिद्धि" के साथ तैयार इस बजट का मुख्य थीम "विकसित राजस्थान @2047" है। 

बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण और डिजिटल परिवर्तन पर केंद्रित है। सरकार का लक्ष्य राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना, रोजगार बढ़ाना और आम जनता की जीवन स्तर सुधारना है। बजट में कई क्षेत्रों के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं। बजट को विभिन्न स्तंभों में विभाजित किया गया है, जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, औद्योगिक निवेश, मानव सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, पर्यटन एवं सांस्कृतिक धरोहर, सुशासन एवं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, कृषि विकास तथा हरित विकास। सरकार के अनुसार, बजट में विभिन्न क्षेत्रों में उठाए कदम राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से हैं, जो इस प्रकार हैं- 

युवा वर्ग एवं रोजगार हेतु  
युवा वर्ग को स्वरोजगार और नौकरी के अवसर देने पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 30 हजार युवाओं को 10 लाख रुपये तक के ऋण पर 100% सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, एक लाख युवाओं को 10 लाख तक के ऋण पर 100% ब्याज सब्सिडी का प्रावधान है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना होगी, जो राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के पैटर्न पर काम करेगी। शिक्षा क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने 500 नए स्कूलों में यह आरंभ होगी। 150 महाविद्यालयों में स्किल सेंटर खोले जाएंगे। छात्रों को ई-वाउचर और डिजिटल मेंटरिंग प्रोग्राम से लाभ मिलेगा।

-----------------------------------------------
धर्म नगरी" पेपर एवं मैगजीन केवल फ्री या "सौजन्य से..." ही भेजी जाती है। इसके महाकुंभ-2025 विशेषांकों (पहले इश्यू देखें) के फ्री या सौजन्य से कॉपियां बांटने व भेजने के बाद (मार्च 2025 से) न तो किसी को सदस्य बनाया जाता है, न ही विज्ञापन के कोई रेट है, क्योंकि प्रकाशन पूरी तरह अव्यावसायिक या बिना लाभ-हानि के होता है। 
-----------------------------------------------

महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु
महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने बजट में कई योजनायें की गई है। "मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना" में ऋण सीमा एक लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रु कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जिला स्तर पर वूमेन बीपीओ स्थापित होंगे, जिस पर 100 करोड़ का प्रावधान है। 'बैंकिंग सखी' बनाई जाएंगी और संभाग मुख्यालयों पर 'राजसखी स्टोर' खोले जाएंगे। 7500 आंगनबाड़ी केंद्रों को 'नंदघर' के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेट्स और मसालों से जुड़े 50 नए इंटरप्राइजेज स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को 1 करोड़ तक का लोन मिलेगा।

किसानों के विकास एवं राहत हेतु
किसानों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाने वाला बजट है। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए 11,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 25,000 करोड़ के ब्याज मुक्त अल्पकालीन ऋण का लक्ष्य है, जिसमें सरकार 800 करोड़ का ब्याज वहन करेगी। 50 हजार नए सोलर पंप, 3 लाख किसानों को ड्रिप-स्प्रिंकलर सब्सिडी, तारबंदी के लिए 20,000 किमी पर 228 करोड़ और 36,000 फॉर्म पॉन्ड के लिए 585 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा। 'मिशन राज गिफ्ट' के तहत फ्री बीज और कृषि यंत्र अनुदान किसानों को मिलेगा। झींगा किसानों को सस्ती बिजली और मंडी इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस रहेगा।

स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी बड़ी घोषणाओं में "राजममता योजना" से मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, जयपुर के एसएमएस कॉलेज में मेंटल हेल्थ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा। "मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना" और 'निरोगी योजना' के तहत सभी को निशुल्क उपचार। दुर्घटना में मृतकों के शव घर पहुंचाने के लिए 'मोक्ष वाहिनी' योजना। अस्पतालों में विश्रामगृह के लिए 500 करोड़। गंभीर मरीजों के लिए 'राज सुरक्षा योजना' की घोषणा की गई है।

पर्यटन, संस्कृति हेतु
पर्यटन एवं संस्कृति के विकास हेतु बजट में "थार सर्किट' बनाने, जैसलमेर में 5000 करोड़ से अल्ट्रा लग्जरी टूरिज्म हब विकसित किये जाने की घोषणा की गई। शेखावाटी हवेलियों के संरक्षण के लिए 200 करोड़ रु का प्रावधान किया गया है। नए एयरपोर्ट के लिए सर्वे एआई नीति और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस। डिजिटल सेवाओं में विस्तार, नेक्स्ट जनरेशन सिटीजन रिफॉर्म। सरकार का तर्क हैं, कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट राजस्थान को मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के साथ विकसित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, जो लोगों की आवश्यकताओं पर आधारित है।  

दीया कुमारी ने बजट भाषण में ये भी कहा- 

संस्कृति हमारी पहचान और विकास हमारी उड़ान
, इसी सोच के साथ सरकार पर्यटन को आर्थिक विकास का मजबूत इंजन बनाएगी। पर्यटन नीति 2025 और पर्यटन प्रोत्साहन नीति 2025 लागू कर दी गई है। इससे राजस्थान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। सरकार ने 5000 करोड़ रु से अधिक के कार्यों के लिए राजस्थान टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कैपेसिटी बिल्डिंग फंड के गठन की घोषणा की है, जिससे राज्यभर में पर्यटन सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा।

पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर को अल्ट्रा लग्जरी स्पेशल टूरिज्म जोन (STZ) के रूप में विकसित किया जाएगा। कुलधरा में पर्यटक सुविधा केंद्र बनेगा, जिससे सैलानियों को बेहतर ऑन-ग्राउंड अनुभव मिलेगा। पुष्कर, खाटू श्यामजी, देशनोक, पोखरण और मंडावर में मुख्य प्रवेश मार्गों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इन पर 30 करोड़ रु खर्च होंगे। भरतपुर में 100 करोड़ रु की लागत से ब्रज कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा।

झुंझुनू, चूरू और सीकर में 660 से अधिक ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण, फसाद इम्प्रूवमेंट और उन्हें पर्यटन इकाई में बदलने पर अगले दो वर्षों में 200 करोड़ रु खर्च किए जाएंगे। साथ ही इन्हें यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के प्रयास होंगे। जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जालौर को मिलाकर थार डेजर्ट कल्चर सर्किट बनाया जाएगा, जिससे मरुस्थली संस्कृति और लोककला को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

झुंझुनू में वार म्यूजियम बनाया जाएगा। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 6000 बुजुर्गों को हवाई मार्ग से पशुपतिनाथ (काठमांडू) और 50 हजार को एसी ट्रेन से तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। होमस्टे संचालकों को ब्याज अनुदान और हॉस्पिटैलिटी ट्रेनिंग दी जाएगी। चयनित गांवों में आधारभूत सुविधाएं विकसित होंगी। गैर, घूमर और भवाई जैसे लोक नृत्यों के लिए संभाग स्तर पर उत्सव आयोजित किए जाएंगे।

-----------------------------------------------
"धर्म नगरी" फ्री या किसी के सौजन्य से (कॉम्प्लिमेंट्री) कॉपी पाने हेतु अपना पूरा पता वाट्सएप करें। वर्ष में एक बार अपने किसी परिजन, प्रिय व्यक्ति आदि के जन्मदिन पर शुभकामना आदि या पुरखे की पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए उनकी फोटो के साथ (अपने सामर्थ्य के अनुसार) अपने नाम से "धर्म नगरी" भिजवाएं। राशि केवल "धर्म नगरी" के चालू खाते नंबर- 325397 99922 स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया SBI IFS Code- CBIN0007932 भोपाल) अथवा 8109107075 पर online पर करें। स्क्रीन शॉट व्हाट्सएप करें, जिससे आपकी शुभकामना आदि के साथ आपके नाम से "धर्म नगरी" भेजी या बटवाई जा सकें, जिसकी जानकारी आपको दी जाएगी।    
"धर्म नगरी" पेपर एवं मैगजीन के सदस्य महाकुंभ-2025 के बाद से नहीं बनाएं जाते। इसकी प्रतियाँ फ्री या किसी "सौजन्य से..." के निर्थारित तारीख पर भोपाल से भेजी अथवा सीटें बंडल भेजकर संत धर्माचार्य, आश्रम या सहयोगकर्ता अथवा दानदाता के नाम से (जहाँ या जिस अवसर पर चाहते हैं) बटवाईं जाती है।  देखें माघ मेला प्रयागराज-2026 में संगम क्षेत्र में लगाए गए स्टीकर-
-----------------------------------------------
इसे भी पढ़ें / देखें-
वार्षिक राशिफल-2026 : पढ़ें सभी 12 राशियों के शुभ-अशुभ राशि फल, राशियों पर...
http://www.dharmnagari.com/2026/01/Rashi-phal-2026-Prediction-of-12-zodiac-signs-2026.html

वर्ष 2026 में विवाह मुहूर्त वाले हैं 55 दिन, विवाह का ऋग्वेद व अथर्ववेद में है काव्यात्मक...
http://www.dharmnagari.com/2026/01/Year-2026-wedding-dates-55-auspicious-Muhurts.html

धूप से मिलने वाले विटामिन-डी के आश्चर्यजनक लाभ, जानकर हैरान हो जाएंगे, फिर आप भी लेने लगेंगे इस जाड़े में धूप 
https://www.dharmnagari.com/2025/12/Dhoop-Sun-rays-benefits-to-your-Health-Vitamin-D3-benefits.html 
 

No comments