क्या 33 Km का संकरा समुद्री रास्ता भारत सहित दुनिया के कई देशों में महंगाई बढ़ाएगा ? दुनिया को...
...तेल सप्लाई करने वाले होर्मुज की ईरान की नाकाबंदी !
अमेरिकी-इजराइली के ईरान पर सैन्य हमलों में अब एक बड़ा मोड़ होर्मुज स्ट्रेट, होर्मुज जलडमरू मध्य या होर्मुज खाड़ी (पैसेज) को लेकर आ गया है। मात्र इस 33 किलोमीटर के इस होर्मुज खाड़ी का संकरे समुद्री रास्ता ईरान, ओमान और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के मध्य है।
(कवरेज या अपने पते पर फ्री कॉपी मंगवाने हेतु वा.एप- 810 910 7075)
होर्मुज के इस संकरे समुद्री रास्ते से-
प्रतिदिन लगभग 17 मिलियन बैरल तेल की आपूर्ति होती है, जिसे 8 देशों- ईरान, इराक, कुवैत, बहरीन, कतर, यूएई, ओमान और सऊदी अरब से किया जाता है। वहीं, जबकि दुनिया भर में तेल की खपत का 20% और दुनिया के LNG ट्रेड का 25% हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट से जाता है।
कुल 17 मिलियन बैरल तेल का 90% तेल तीन देशों- सऊदी अरब, कुवैत एवं कतर से प्रतिदिन होता है। इसमें सर्वाधिक भारत प्रभावित होगा, क्योंकि भारत 85% तेल आयात करता है, जिसमे से 60% तेल मध्य-पूर्वी (middle-east) इराक, सऊदी अरब, कुवैत एवं यूएई से आयात करता है। इससे तेल की कीमते अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकती है, जिसका सीधा संबंध महंगाई के बढ़ने से है।
अब ईरान ने अपना सबसे बड़ा रणनीतिक दांव चलते हुए होर्मुज स्ट्रेट या होर्मुज खाड़ी बंद करके संकेत दिया है, अगर उसका शासन गिरता है, तो वह अपने साथ वैश्विक आर्थिक व्यवस्था भी प्रभावित होगी।
देखें / see- Courtesy- @Partisangirl Journalist
एक क्षेत्रीय संघर्ष के रूप में शुरु हुआ सैन्य टकराव दुनियाभर के लिए आर्थिक घेरेबंदी में बदलता दिख रहा है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के इस संकरे समुद्री रास्ते पर पेट्रोलिंग करने और बड़ी शिपिंग कंपनियों के रास्ता छोड़ने के साथ ही, आधुनिक इतिहास में पहली बार दुनिया फारस की खाड़ी से निकलने वाले के एनर्जी फ्लो में पूरी तरह रुकावट देख रही है।
IRGC की घोषणा
यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) और यूरोपियन यूनियन के नेवल मिशन- एस्पाइड्स ने (28 फरवरी की सुबह) समुद्री रास्ते के हालात में भारी बदलाव की रिपोर्ट दी थी- ओमान की खाड़ी में घुसने वाले जहाजों को IRGC से लगातार रेडियो ट्रांसमिशन मिल रहे हैं, जिसमें स्पष्ट कहा जा रहा है- "किसी भी जहाज को गुजरने की इजाजत नहीं है।"
➯ हाल ही में ओमान के तट पर पलाऊ के झंडे वाले एक टैंकर में प्रोजेक्टाइल से आग लग गई। ➯ सीट्रेड मैरीटाइम के अनुसार, टैंकर एमकेडी व्योम के शिप मैनेजरों ने इंजन रूम में प्रोजेक्टाइल स्ट्राइक के बाद एक क्रू मेंबर की मौत की पुष्टि की। ➯ UKMTO ने "बड़ी मिलिट्री एक्टिविटी" और बढ़े हुए इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेरेंस की चेतावनी दी है, जिससे सैकड़ों मर्चेंट शिप के ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम और नेविगेशनल एरे में रुकावट आ रही है।
-----------------------------------------------
बीते 15 सालों अव्यवसायिक प्रकाशन "धर्म नगरी" के विस्तार (चुनिंदा ट्रेन, एयरपोर्ट, तीर्थ नगरी में स्थानीय प्रतिनिधि के माध्यम से नियमित रूप से अंक बटवाने आदि) हेतु संरक्षक चाहिए, जो विधिवत निवेश कर सकें। निवेश "धर्म नगरी" के बैंक खाते के माध्यम से निश्चित समय हेतु लिखित रूप से होगी। संपर्क करें- 6261868110 अथवा आपके संज्ञान में कोई हो, तो उन्हें बताएं, ताकि निवेश के पूर्व विस्तृत जानकारी दी जा सके। उल्लेखनीय है, प्रयागराज कुंभ-2013 से सभी कुंभ, अर्द्धकुंभ, वार्षिक माघ मेला में लगातार धर्म नगरी के विशेषांकों का प्रकाशन एवं फ्री या किसी के "सौजन्य से..." भी हो रहा है। खाड़ी देशों के अलावा अन्य देशों से आयात
भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का 85% से अधिक आयात में से करीब 50% तेल मिडिल ईस्ट के देशों से आता है, जो मुख्य रूप से होर्मुज जलडमरू मध्य के रास्ते भारत पहुंचता है। ईरान युद्ध के बाद इस मार्ग से सप्लाई प्रभावित हुई है। हालांकि, भारत ने अफ्रीका, रूस और अमेरिका से तेल आयात बढ़ाकर अपने स्रोतों में विविधता लाई है और रणनीतिक भंडार बनाकर ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत किया है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने खाड़ी देशों के अलावा अन्य देशों से भी तेल आयात बढ़ाया है, जिसके चलते अब बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते नहीं आती।
कच्चे तेल पर खर्च और भंडार
भारत ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कच्चा तेल आयात करने में 137 अरब डॉलर खर्च किए थे। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी में ही 20.63 करोड़ टन कच्चा तेल आयात पर 100.4 अरब डॉलर खर्च हुआ। फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाले होर्मुज का 33 किलोमीटर चौड़ा समुद्री मार्ग से होने वाले कच्चे तेल निर्यात का लगभग 33% और गैस आपूर्ति का करीब 20% यहीं से गुजरता है।
भारत की रिफायनरियों के पास लगभग 25 दिनों का कच्चे तेल का भंडार और 25 दिनों के पेट्रोलियम उत्पादों का स्टॉक मौजूद है, जिसमें वह तेल भी शामिल है, जो जहाजों के जरिए भारत के बंदरगाहों की ओर आ रहा है।
अतः अगर ईरान-इजरायल युद्ध से थोड़े समय तक आपूर्ति प्रभावित रहती है, तो भारत अपने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से जरूरतें पूरी कर सकता है। वहीं होर्मुज के अलावा अमेरिका, पश्चिम अफ्रीका, वेनेजुएला जैसे लैटिन अमेरिकी देशों का रुख कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के तमाम जहाजों की हिन्द महासागर और अरब सागर क्षेत्र में उपस्थिति भी है। भारतीय रिफाइनरियों द्वारा रूसी क्रूड की मांग कम होने के बाद ये स्थिति बनी है।
-----------------------------------------------
इसे भी पढ़ें- खामेनई को किसने मारा ? इसराइल, अमेरिका या सुन्नी इस्लाम ने !
☟
http://www.dharmnagari.com/2026/03/Iran-Supreme-leader-Ayatollah-Khamenei-Daughter-Grand-son-killed-says-Iran-Media.html
शक्ति स्वरूपा माँ सीता के हैं तीन स्वरूप....
...जब लंका के राजा विभीषण घबराए श्रीराम की राजसभा में पहुचें
☟
http://www.dharmnagari.com/2025/12/Shakti-Swaroopa-Maa-Sita-ke-teen-roop-When-Brahma-said-in-Sriram-Darbar-Sita-will-kill.html
वृन्दावन अयोध्या उज्जैन नासिक वाराणसी सहित प्रमुख तीर्थ नगरियों में स्थानीय पार्टनर / ब्यूरो चीफ की। अपने जिले से- शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र "धर्म नगरी / DN News, वेबसाइट एवं चैनल हेतु " के स्थानीय प्रतिनिधि बनने हेतु संपर्क करें- 810 910 7075- वा. एप
प्रयागराज माघ मेले में "धर्म नगरी विशेषांक" के साथ मेटल क्लीनर भी फ्री दिया गया। इसे जिले स्तर पर सहयोगी प्रतिनिधियों (जहां है) के माध्यम से फ्री वितरण हेतु भिजवाना है।
-----------------------------------------------
"धर्म नगरी" कुंभ-2013 से लगातार चारों कुंभ, दोनों अर्द्धकुंभ एवं वार्षिक प्रयागराज माघ मेले के अवसर पर तीन/चार विशेषांक प्रकशित कर उसका फ्री या किसी के "सौजन्य से..." वितरण करती है। महाकुंभ-2025 विशेषांकों के फ्री / किसी के "सौजन्य से..." बांटने एवं भेजने के बाद मार्च 2025 से "धर्म नगरी" का किसी को न सदस्य बनाया जाता है, न ही विज्ञापन का कोई निर्धारित रेट है, यह आपके सामर्थ्य पर है, क्योंकि प्रकाशन पूरी तरह अव्यावसायिक या बिना लाभ-हानि के 15 वर्ष से प्रकाशित है।
आप भी कोई शुभकामना, पुण्यतिथि आदि, प्रियजन की किसी उपलब्धि (विशेष सम्मान, पद या नियुक्ति पाने) पर फोटो आदि छपवाकर अपने जिले या पूरे देश में "धर्म नगरी" बटवा सकते हैं।
व्यक्तिगत सहयोग या विज्ञापन आदि केवल "धर्म नगरी" के नाम से दें, क्योंकि उस सहयोग राशि से "धर्म नगरी" पेपर एवं मैगजीन फ्री या आपने नाम से ("सौजन्य से...") संतों धर्माचार्यों सहित देशभर में विभिन्न क्षेत्र के लोगों को भेजी जाती है अथवा किसी विशेष अवसर पर बाटा जाता है...
समस्या आपकी - समाधान हमारा
यदि आप या आपके परिवार, मित्र आदि किसी प्रकार की समस्या (विवाह, नौकरी, स्वास्थ्य, संपत्ति विवाद आदि) से जूझ रहे हैं और आपने बहुत प्रयास किया, लेकिन कोई सही मार्गदर्शन या रास्ता अब तक नहीं मिला... तो आप अपनी समस्या या प्रश्न सहित अपना नाम सहित जन्मदिन, जन्म समय एवं जन्मस्था (तीनों सही-सही) 810 910 7075 पर वाट्सअप करें।
आपको प्रश्न का उत्तर एवं समस्या का निदान हेतु मार्गदर्शन साधक ज्चायोतिषाचार्य से मिलेगा। संतुष्ट होने के बाद आपको स्वेच्छापूर्वक (बिना कंजूसी) online दक्षिणा या शुल्क 810 910 7075 पर अपने सामर्थ्य के अनुसार देना होगा, जैसे किसी डॉक्टर या वकील को उनकी सेवा या योग्यता हेतु देते हैं। सोशल मीडिया में #Dharm_Nagari_
-----------------------------------------------


Post a Comment