Chattichgarh : 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से होंगी...
धर्म नगरी / DN News ( www.twitter.com/DharmNagari )
छत्तीसगढ़ सरकार ने कोविड संक्रमण के नये मरीजों की संख्या में बढोत्तरी को देखते हुए सभी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाडी केन्द्रों को बंद करने के आदेश दिये हैं। कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे ने सरकार की ओर से यह घोषणा की।
आंगनबाड़ी से लेकर स्कूल, कॉलेज कोई भी जो बड़ा भी अगर खुल रहा है, तो अब कहीं संचालित नहीं होगा, बंद किए जाएंगे, एग्जामिनेशन भी ऑनलाइन करने के बारे में ही विचार हुआ है, कोरोना के जो संक्रमण का बढ़ने वाला प्रतिशत है उसको मंगा करके समीक्षा करने की बात कही है, ताकि होली के पहले इस संदर्भ में पूरा दिशा-निर्देश जारी हो जाए।
राज्य सरकार ने कक्षा दसवीं और बारहवीं को छोडकर अन्य सभी कक्षाओं के विद्यर्थियों को अगली कक्षा में उर्त्तीण करने का निर्णय लिया है। वहीं, दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ऑफलाइन मोड में होंगे बोर्ड की परीक्षा-
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार दसवीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी। जबकि, अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दिया जाएगा। यह आदेश राज्य सरकार और केंद्र सरकार के साथ ही निजी स्कूलों पर भी लागू होगा। इसके अलावा राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक, आईटीआई और कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में मार्च महीने की शुरुआत से ही कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

Post a Comment