#President : देश की सबसे कम आयु की, पहली आदिवादी महिला, प्रथम राष्ट्रवादी 1947 के बाद जन्मी मुर्मूरु की पार्षद से राष्ट्रपति बनने की यात्रा


मतगणना का कार्य उसी कमरे में, जहां सांसदों ने डाले थे वोट 
#सोशल_मीडिया में चुनिंदा प्रतिक्रिया... being updated 

.
धर्म नगरी / DN News
(W.app- 8109107075 -न्यूज़, कवरेज, विज्ञापन व सदस्यों हेतु)
-राजेश पाठक (अवैतनिक संपादक) 

देश को आज पहला राष्ट्रपति अदिवासी महिला के रूप में मिलेगा ! इसकी पूरी संभावना है 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं, महज 14 दलों के समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.5 लाख वोट ही मिलने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग / NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की विजयी होंगी और देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में पद-गोपनीयता की शपथ लेंगे।   
 
राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को हुआ, जिसके वोटों की गिनती आज सुबह 11 बजे संसद भवन में आरंभ हो जाएगी और परिणाम शाम 4 बजे तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर-63 में हो रही है, जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।

ऐसे होगी मतगणना-
सबसे पहले संसद भवन में डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी। संसद भवन में कुल 730 वोट डाले गए थे। इन वोटों की गिनती के बाद राज्यों में पड़े मतों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमानुसार 10 राज्यों की मतपेटियां बारी-बारी से निकाली जाएंगी।
राष्ट्रपति को चुनने के लिए संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार (18 जुलाई) को मतदान हुआ और संसद भवन में 99.18 प्रतिशत मत पड़े थे। देश के दस राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी। कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग की भी खबरें थीं।

NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्यासी द्रौपदी मुर्मू एवं विपक्ष के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा हैं। रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा में द्रौपदी मुर्मू के गांव में उत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिसका  वीडियो भी सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने जोरदार उत्सव की तैयारी की है। काउंटिंग के बाद शाम 5.30 बजे के आसपास दिल्ली के पंत मार्ग से राजपथ तक रोड शो किया जा सकता है। इस रोड शो को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता लीड कर सकते हैं, जिसमें पार्टी के कई सांसद, विधायक और पदाधिकारी शामिल होंगे।

----------------------------------------------------
संबंधित समाचार- पढ़ें, देखें- 
देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लगभग 4,800 सांसद एवं विधायक आज करेंगे... 
http://www.dharmnagari.com/2022/07/President-election-Polling-by-nearly-4800-MPs-MLAs-in-Parliament-all-Assembly-today.html
----------------------------------------------------

राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 
24 जुलाई को समाप्त-
देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार संसद भवन के कमरा नंबर 63 में राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना होगी।

मुर्मू के गांव में 20 हजार लड्डू तैयार-
राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले में संथाल समुदाय के गरीब आदिवासी परिवार में हुआ है। उनका गृह नगर, ओडिशा में भवनेश्वर से 260 किमी दूर- रायरंगपुर है, जहां के लोगों को उनके विजयी होने की पूर्ण आशा को ध्यान में रखते हुए समारोह की तैयारियां कर रहे हैं। व्यापारिक संगठन, बार एसोसिएशन और धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थान सहित विभिन्न स्थानीय संगठनों के अलावा सरकारी अधिकारी भी ‘माटी की बेटी' को बधाई देने को उत्साहित होकर प्रतीक्षारत हैं। लोक कलाकारों ने अपने कार्यक्रम के लिए अभ्यास किया है, जो परिणाम आते ही सड़कों पर उतर कर अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं।

श्रीमती मुर्मू बनाएंगी इतिहास-
श्रीमती मुर्मू के विजयी होने के बाद देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। उनके राष्ट्रपति बनने के पश्चात कई रिकॉर्ड भी बनेंगे-
- वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला नेता बनेंगी। देश में अभी तक कोई आदिवासी न तो प्रधानमंत्री और न ही राष्ट्रपति की कुर्सी तक पहुंचा है यद्यपि देश को केआर नारायणन और रामनाथ कोविंद के रूप में 2 दलित राष्ट्रपति मिल चुके हैं
- श्रीमती मुर्मू पहली राष्ट्रपति होंगी, जो आजादी के बाद जन्म हुआ 1947 में देश को आजादी मिलने के करीब 11 साल बाद द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को हुआ। देश में अब तक जितने भी राष्ट्रपति हुए हैं, उन सबका 1947 से पहले जन्म हुआ। मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से ऐसा पहली बार होगा, जब देश में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की कुर्सी पर ऐसे व्यक्ति होंगे, जिनका जन्म आजाद भारत में हुआ है
- ऐसा पहली बार होगा, जब किसी समय पार्षद रह चुका कोई व्यक्ति भारत में राष्ट्रपति पद तक पहुंचेगा द्रौपदी मुर्मू ने 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत का पार्षद बनने के साथ अपने राजनीतिक करियर आरम्भ किया। इसके तीन साल बाद 2000 में वह पहली बार विधायक बनीं. उन्होंने ओडिशा की बीजेडी-बीजेपी सरकार में दो बार मंत्री पद भी संभाला है
 - श्रीमती मुर्मू के नाम सबसे युवा राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड भी हो जाएगा। देश में सबसे कम आयु में राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी के नाम है, जो 1977 में निर्विरोध राष्ट्रपति बने,  जब उनकी आयु 64 साल, 2 महीने और 6 दिन थी। जबकि, 20 जून 1958 को जन्मी द्रौपदी मुर्मू की आयु 25 जुलाई 2022 को (पद संभालने के समय) 64 साल, 1 महीना और 8 दिन होगी
- द्रौपदी मुर्मू की विजय के साथ ओडिशा का नाम  उन राज्यों में हो जाएगा, जहां के लोग देश में सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचे हैं अब तक राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठे लोगों में से 7 दक्षिण भारत के रहे हैं, जबकि पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद बिहार से थे

सबसे अधिक अंतर से जीते राष्ट्रपति-
1957 - राजेंद्र प्रसाद  99.3%     0.4%
सबसे कम अंतर से जीते राष्ट्रपति-
1969 - वी.वी. गिरी   50.2%     48.7%    
----------
#सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया... 
राष्ट्रपति पद की NDA की प्रत्याशी ने द्रौपदी मुर्मू ने पूछा- राष्ट्रपति बनने पर मेरा पहला कदम क्या हो ? अधिकांश ने हिंदू राष्ट्र बने, जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो, वहीं अन्य ने महगाई पर नियन्त्र करने आदि बिंदुओं को लिखा है जिंदगी एक आइना है, ये तभी मुस्कुराएगी जब हम मुस्कुरायेंगे!😊😊 - द्रौपदी मुर्मू (7:35 AM · Jul 20, 2022)
-
राष्ट्रपति चुनाव परिणाम से पहले मुर्मू का ये ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लोगों से पूछा है कि राष्ट्रपति बनने के बाद उनका पहला कदम क्या होना चाहिए ? इस पर लोगों ने भी जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है-
आज नतीजे आ रहे है आप लोगों के प्यार और आशीर्वाद से जीत निश्चित होगी, मैं पूरी ईमानदारी से देश के लिए कार्य करूंगी, मेरे प्यारे देशवासियों आप सभी का आशीर्वाद बना रहे । 🙏 ।। जय हिंद ।। - द्रौपदी मुर्मू
-
भारत का राष्ट्रपति बनने के बाद मेरा पहला कदम क्या होना चाहिए ? "आपके सुझावों का स्वागत है" -Droupadi Murmu • द्रौपदी मुर्मू (@DroupadiMurmu__ ,7:35 AM · Jul 20, 2022)
1- जनसंख्या नियन्त्र कानून
2- भारत को अति शीघ्र #हिंदुराष्ट्र बनने की घोषणा
क्योंकि,
धर्म/मजहब के आधार पर 1947 में बनने और पाकिस्तान को 1991 में इस्लामिक इस्टेट (मुस्लिम राष्ट्र) घोषित हुआ
3- #हिंदुओं के विरुद्ध नेहरू-गाँधी के बनाए सारे कानून रद्द हों या संशोधित हो -6261868110 #राष्ट्रवादी
-
नागरिक समान तो ,समान नागरिक संहिता बने l
अधिकार हो बराबर तो, कृतव्य पालन भी करें ll
सबको न्याय, समुचित समयावधि में मिले l
 अन्याय ना हो, का भी उचित प्रबंधन मिले ll
राष्ट्र विरोधी ताकतों का मूलसहित नाश हो l
अखंड भारत देश मे, आमजन आश्वस्त हो ll
जय श्री राम -@ShivSawan4
-
@RubiKum70134747
-
--------
Coloum to be updated 
 

No comments