आज 11 अगस्त गुरुवार : प्रमुख समाचार पत्रों की "हेड लाइन्स" व महत्वपूर्ण संक्षिप्त समाचार


"मुफ़्त रेवडि़यों की राजनीति ईमानदार करदाताओं पर भी बोझ"
- 11 अगस्त की भारत व विश्व की प्रमुख घटनाएं...
- आज बलिदान दिवस है 18 वर्ष 248 दिन की आयु में फांसी पर चढ़ने वाले क्रांतिकारी खुदीराम बोस
.धर्म नगरी / DN News 
(W.app- 8109107075 -न्यूज़, कवरेज, विज्ञापन व सदस्यों हेतु)
-राजेशपाठक अवैतनिक संपादक 

आज (11 अगस्त
) गुरुवार सुबह 8 बजे तक की हेडलाइन्स-
- नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज पद की शपथ लेंगे। वे देश के 14वें उप-राष्ट्रपति होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिन में 12:30 बजे उन्हें शपथ दिलाएंगी। उप-राष्ट्रपति, राज्यसभा का पदेन सभापति भी होता है। उप-राष्ट्रपति के रूप में एम. वेंकैया नायडु के कार्यकाल कल (10 अगस्त 2022) समाप्त हो गया। छह अगस्त को उप-राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)के प्रत्याशी श्री धनखड़ ने विपक्ष की उम्मीदवार श्रीमती मारग्रेट अल्वा को 346 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया था।
- केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 31 दिसंबर, 2024 तक जारी रखने की स्वीकृति दी।
- हरियाणा के पानीपत को मिला देश का पहला 2 जी एथॅनाल संयंत्र। PM नरेन्द्र मोदी ने कहा-पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से देश को लगभग 50 हजार करोड़ रु की बचत। 
सुनें-
- महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने की अत्यधिक वर्षा से किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति राशि दोगुनी करने का निर्णय किया।
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी मारे गए।
- मैक्सिको के राष्ट्रपति ने तीन सदस्यों के विश्व शांति आयोग के लिए PM नरेन्द्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासचिव अन्तोनियो गुतरश और पोप फ्रांसिस का नाम प्रस्तावित किया।
- अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा, अमेरिका चीन को ताइवान पर दबाव बनाने की अनुमति नहीं दे सकता।

- आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। 
सुनें- (सदाबहार गीत)-

विस्तार से पढ़ें - Link - http://www.dharmnagari.com 

----------------------------------------------

अब "धर्म नगरी" की सदस्यता राशि, अपना शुभकामना संदेश या विज्ञापन प्रकाशित करवाकर अपने नाम से अपनों को या जिसे भी व्यक्तिगत रूप से कॉपी भिजवाना चाहें, भिजवाएं। प्रतियां भेजने की लागत कागज छपाई डिस्पैच की राशि हेतु "धर्म नगरी" के QR कोड को स्कैन कर सहयोग राशि भेजें या "धर्म नगरी" के चालू बैंक खाते में सीधे भेजकर रसीद या स्क्रीन शॉट हमे भेजें /बताएं  वाट्सएप-8109107075, मो. 6261 86 8110 
यदि आपकी सदस्यता समाप्त हो गई हो, तो उसके नवीनीकरण (renewal) की राशि भेजें। आपने अब तक सदस्यता नहीं लिया है, तो सदस्यता राशि भेजकर लें आपकी सदस्यता राशि के बराबर आपका फ्री विज्ञापन / शुभकामना आदि प्रकाशित होगा, क्योंकि प्रकाश अव्यावसायिक है, "बिना-लाभ हानि" के आधार पर जनवरी 2012 से प्रकाशित हो रहा है
----------------------------------------------

प्रमुख समाचार पत्रों की हेडलाइन्स (11 अगस्त)-  

पानीपत में एथेनॉल संयंत्र के लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री का बयान समाचार पत्रों में प्रमुख समाचार है। दैनिक जागरण की सुर्खी है- प्रधानमंत्री ने चुनावी रेवडि़यां बांटने वाले दलों और नेताओं पर बोला जोरदार हमला। मुफ़्त रेवडि़यों की राजनीति हमारे बच्‍चों को उनके अधिकार से वंचित करने के समान। ईमानदार करदाताओं पर भी बोझ। 

बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेतृत्‍व में नई सरकार के गठन पर जनसत्‍ता की टिप्‍पणी है- नीतीश की आठवीं शपथ। राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्‍वी यादव उपमुख्‍यमंत्री बनाए गए। बिहार में विश्‍वासघात के विरोध में भाजपा ने प्रदर्शन किया। राजस्‍थान पत्रिका का कहना है- बिहार में पुरानी बिसात पर होगा नया खेल। नवभारत टाइम्‍स में समाचार है- 31 अगस्‍त से एयरलाइंस खुद तय करेंगी हवाई किराया। केन्‍द्र ने हवाई किराए पर लगी सीमा यानी फेयरबैंड को हटाने का किया निर्णय। 

राजस्‍थान और हरियाणा में गोवंश में महामारी की तरफ फैल रहे लम्‍पी वायरस के नियंत्रण पर दैनिक भास्‍कर लिखता है- वैज्ञानिकों ने फिलहाल चार लाख टीके तैयार किए। हरियाणा में बनी पहली स्‍वदेशी लम्‍पी-प्रो वैक्‍सीन, पशुपालकों से नहीं ली जाएगी टीके की कीमत। केन्‍द्रीय अश्‍व अनुसंधान संस्‍थान हिसार और आईवीआरआई इज्‍जतनगर के वैज्ञानिकों ने तैयार किए टीके। 

अमर उजाला लिखता है- दुनिया में युद्ध रोकने के लिए बने आयोग, नरेन्‍द्र मोदी हों इसके सदस्‍य, मैक्सिको के राष्‍ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज की मांग, संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश और पोप फ्रांसिस भी इसमें शामिल हों। हिन्‍दुस्‍तान की खबर है- पॉलिसी बाजार की डेटा सुरक्षा को भेदना बेहद आसान।
------------------------------------------------
चुनिंदा व उपयोगी कॉलम, राष्ट्रवादी समाचार हेतु फॉलो करें हमारे ट्वीटर/ Koo/ इंस्टाग्राम- @DharmNagari को
------------------------------------------------

11 अगस्त की भारत व विश्व की प्रमुख घटनाएं- 
1347- अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।
1778- दुनिया में जिमनास्टिक्स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्‍म।
1863- कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना।
1908- क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।
1914- फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी पर आक्रमण की घोषणा की।
1948- लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।
1961- दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।
गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था।
1974- पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर अंजू जैन का जन्म।
1976- दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन मे दंगों में 17 लोग मारे गए।
1984- तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1985- रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
2003- उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।
2012- ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।
2012- बंगलादेश में एक मस्जिद में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई, 15 अन्य झुलसे।
2013- अफगानिस्तान के काबुल में बाढ़ से 22 लोग मरे।
2014- अमेरिकी अभिनेता रॉबिन विलियम्स का निधन। 

18 साल 8 माह 8 दिन की आयु में फांसी पर चढ़े थे क्रांतिकारी खुदीराम बोस 
हाथ में गीता लेकर हंसते हुए सबसे कम आयु में फांसी पर चढ़ गए  

    किंग्सफोर्ड पूरे बंगाल में भारतीय क्रांतिकारियों को कठोर सजा देने के लिए जाना जाने वाला भारतीय क्रांतिकारियों की नजर में था। अंग्रेजों को इसकी भनक लग चुकी थी, इसीलिए अंग्रेजी हुकुमत ने  उसका स्थानांतरण [Transfer] मुजफ्फरपुर कर दिया। एक ओर अधिकांश देशवासियों को मोहनदास करमचंद गाँधी की अहिंसा की घुट्टी पीकर अधिकांश हिंदुस्तानी कायर हो गए, कुछेक लाख अंग्रेजों की लाठियां और अत्याचार सहने को करोड़ों भारतीय विवश थे, वहीं खुदीराम बोस जैसे क्रांतिकारियों से अंग्रेज शासन डरती थी। इसलिए दोगले, बुजदिल हिन्दुस्तानियों की सहायता से अंग्रेजी हुकुमत शासन  करती रही।  
        तत्कालीन कलकत्ता (कोलकाता) में चीफ प्रेसिडेंसी मजिस्ट्रेट डगलस एच. किंग्सफोर्ड, जिसे मारने की जिम्मेदारी दो युवा क्रांतिकारियों को मिली- खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी। जिस उम्र में बच्चे पढ़ते और खेलते-कूदने में लगे रहते हैं,उस उम्र में खुदीराम बोस की आंखों में आजादी का सपना पल रहा था। दोनों किंग्सफोर्ड के पीछे-पीछे मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां दोनों ने जज किंग्सफोर्ड की रेकी की। दोनों ने देखा, किंग्सफोर्ड प्रतिदिन यूरोपियन क्लब से बग्घी में निकलता था। दोनों ने योजना बनाई, कि जिस बग्घी में किंग्सफोर्ड सवार होगा, उसे विस्फोट से उड़ा दिया जाएगा।
        
अमर क्रांतिकारी खुदीराम बोस (साभार- Wikipedia)  
30 अप्रैल 1908 के दिन दोनों क्रांतिकारी अपनी योजना को पूरा करने के लिए तैयार थे। क्लब से एक बग्घी बाहर निकली और दोनों ने उस पर बम फेंक दिया, लेकिन बग्घी में जज किंग्सफोर्ड की जगह दो महिलाएं सवार थीं। हमले में दोनों की मौत हो गई। जज किंग्सफोर्ड को मारने का प्लान अधूरा रह गया। हमले के बाद दोनों क्रांतिकारी भाग निकले। पुलिस से बचने के लिए दोनों अलग-अलग भागे। 
बम फेकने यह घटना (30 अप्रैल 1908) देखने में आम देशद्रोह की घटना की तरह लगती है, लेकिन इसने अखबारों के माध्यम से हिंदुस्तान से लेकर इंग्लैंड और यूरोप में हलचल मचा दिया। किंग्सफोर्ड ने भी डर के मारे नौकरी छोड़ दी इस घटना के बाद चाकी और बोस की लोकप्रियता जैसी फैली भारतीय जनमानस में यह एक प्रभावशील घटना मानी जाने लगी
        
क्रन्तिकारी प्रफुल्ल चंद्र चाकी जी 
        प्रफुल्ल चाकी समस्तीपुर में एक रेलगाड़ी में बैठ गए, लेकिन रेल में पुलिस सबइंस्पेक्टर भी सवार था। उसने चाकी को पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी। अगले स्टेशन पर चाकी को पकड़ने के लिए पुलिस तैयार खड़ी थी। चाकी ने भागने की कोशिश की, लेकिन चारों तरफ से घिरे होने की वजह से भाग नहीं सके और उन्होंने खुद को गोली मार ली। उधर वैनी पूसा रोड स्टेशन से खुदीराम बोस गिरफ्तार कर लिए गए। उन पर मुकदमा चलाया गया। अंग्रेज सरकार ने केवल 8 दिन में ही सुनवाई पूरी कर दी। 13 जुलाई 1908 को निर्णय आया, जिसमें खुदीराम बोस को फांसी की सजा सुनाई गई। इस निर्णय के विरुद्ध कोलकाता हाईकोर्ट में अपील की गई, लेकिन जज ने फांसी की सजा बहाल रखी। 
        फांसी का दिन 11 अगस्त 1908 निर्धारित हुआ। उसी दिन ये युवा क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए। खुदीराम बोस अपने हाथ में गीता लेकर एक वीर भारतीय की तरह निडर होकर फांसी के तख्त पर चढ़े। उनके चेहरे पर फांसी का बिल्कुल भी डॉ नहीं था। मात्र 18 साल 8 महीने और 8 दिन की आयु में बलिदान [प्राण देना] हुए खुदीराम बोस के सर्वोच्च बलिदान ने युवाओं में आजादी की एक नई अलख जगा दी थी।
अल्पायु में ही माता-पिता के निधन हो गया- 
        खुदीराम बोस का जन्म बंगाल के मिदनापुर जिले के हबीबपुर गांव में 3 दिसंबर 1889 को हुआ। कई बहनों के जन्म के बाद उनका जन्म हुआ था, इसलिए परिवार में उनको बहुत प्यार मिलता था। परन्तु अल्पायु में ही अनके सिर से पिता त्रैलोक्य नाथ बोस और मां का साया उठ गया। माता-पिता के निधन के बाद उनकी बड़ी बहन ने मां-पिता की भूमिका निभाई और खुदीराम का लालन-पालन किया। खुदीराम ने अपनी स्कूली जीवन में ही राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। तब वे प्रतिरोध जुलूसों में शामिल होकर ब्रिटिश सत्ता के साम्राज्यवाद के खिलाफ नारे लगाते थे, अपने उत्साह से सबको चकित कर देते थे। आजादी के प्रति उनकी दीवानगी का अनुमन इससे लगाया जा सकता है, कि उन्होंने नौंवीं कक्षा की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी और अंग्रेजों के खिलाफ मैदान में कूद पड़े।

प्रमुख समाचार : हेडलाइन्स बुधवार (10 अगस्तरात 8:00 तक)-
- PM नरेन्‍द्र मोदी ने आज हरियाणा के पानीपत में दूसरी पीढ़ी के एथनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा- पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से बीते 7-8 साल में देश के करीब 50,000 करोड़ रु बाहर विदेश जाने से बचे हैं और करीब-करीब इतने ही हजार करोड़ रुपए इथेनॉल ब्लेडिंग की वजह से हमारे देश के किसानों के पास गए हैं। यानि जो पैसे विदेश जाते थे, वो एक तरह से हमारे किसानों को मिले हैं।
- जगदीप धनखड कल 14वें उपराष्‍ट्रपति पद की शपथ लेंगे।
- न्‍यायाधीश उदय उमेश ललि‍त देश के 49वें प्रधान न्‍यायाधीश होंगे।
- जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री और राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्‍वी प्रताप यादव ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।
- केन्‍द्र ने 31 अगस्‍त से हवाई टिकटों पर लगी किराया सीमा समाप्‍त करने का निर्णय किया।
- उत्‍तर प्रदेश सरकार की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए राज्‍य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की योजना।
- केन्‍द्र सरकार ने राज्‍यों को कर हस्‍तांतरण की 2 किस्‍तों के रूप में एक लाख 16,000 करोड़ रु जारी किए।
- सरकार ने कहा- 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कॉर्बेवैक्स के एहतियाती खुराक के रूप में लेने का विकल्प उपलब्ध होगा।
- आज "विश्व जैव ईंधन दिवस" और "विश्व सिंह दिवस" है।
- गोवा में सभी 186 पंचायतों के लिए मतदान शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न।
- भारत ने अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र से संगठित, समन्वित और एकीकृत प्रयास करने का आहवान किया।
- निर्वाचन आयोग कल नई दिल्‍ली में वर्चुअल माध्‍यम से एशियाई क्षेत्रीय मंच की बैठक आयोजित करेगा।
- अमेरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिनलैंड और स्वीडन को नैटो में सम्मिलित करने को स्‍वीकृति दी।
- 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की।
------------------------------------------------
संबंधित लेख/कॉलम- पढ़ें / देखें-  
आज 10 अगस्त बुधवार : प्रमुख समाचार पत्रों की "हेड लाइन्स" व महत्वपूर्ण संक्षिप्त समाचार 
http://www.dharmnagari.com/2022/08/Todays-10-August-2022-Wednesday-Newspapers-Head-Lines-and-Informative-News.html

आज 9 अगस्त मंगलवार : प्रमुख समाचार पत्रों की "हेड लाइन्स" व महत्वपूर्ण संक्षिप्त समाचार 
http://www.dharmnagari.com/2022/08/Todays-9-August-2022-Tuesday-Newspapers-Head-Lines-and-Informative-News.html

----------------------------------------------
"धर्म नगरी" के विस्तार, डिजिटल  DN News के प्रसार एवं एक तथ्यात्मक सूचनात्मक व रोचक (factual & informative & interesting), राष्ट्रवादी समसामयिक साप्ताहिक मैगजीन हेतु "संरक्षक" या NRI या इंवेस्टर चाहिए। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में स्थानीय रिपोर्टर या स्थानीय प्रतिनिधि (जहाँ रिपोर्टर/प्रतिनिधि नहीं हैं) तुरंत चाहिए।  -प्रबंध संपादक  
----------------------------------------------
 
News Head lines Thursday 11 August 2022- 
Headlines (till 8:30 AM, Thursday) at a glance-
- Jagdeep Dhankhar to be sworn-in as 14th Vice President of India today. President Droupadi Murmu will administer him the oath of office at 12:30 PM. The Vice President is also the chairman of the Rajya Sabha. Mr M Venkaiah Naidu's term as Vice President ended yesterday (10 Aug 2022). During Vice Presidential poll, Mr Dhankhar as NDA candidate defeated Opposition nominee Margaret Alva by a massive margin of 528 votes to 182. The election was held on 6th of this month.
- Union Cabinet approves extension of Pradhan Mantri Awas Yojana-Urban till 31st of December 2024.
- Panipat in Haryana gets India's first second generation Ethanol Plant; Prime Minister Narendra Modi says, country saved nearly 50 thousand crore rupees following the introduction of Ethanol blending process.
- Maharashtra government decides to double the amount of compensation for farmers affected by excessive rain in July.
Three dreaded LeT terrorists killed in an encounter with security forces in Budgam district of Jammu and Kashmir.
Mexican President proposes 3-men commission for world peace comprising Prime Minister Modi, UN Secretary General Antonio Guterres and Pope Francis.
- US House Speaker Nancy Pelosi says the US cannot allow China to normalise a new level of pressure on Taiwan.
- Raksha Bandhan being celebrated across the country today.

Now Headlines in Today's English Daily-     
"To boost spending, Centre releases Rs. 1.16 lakh crore to States" is the top headline in The Hindu. "Government scraps airfare caps; airlines free to fix charges" headlines The Asian Age. Coming into effect from August 31st, airfares may get dearer in the holiday season and cheaper during lean periods or to certain destinations, writes ToI.

Off public glare, India held first round of talks with NATO in Brussels, reports The Indian Express. It was agreed to keep the dialogue going writes the paper. RBI's 50 bps rate hike triggers increase in interest rate on bank deposits, writes Hindu Business Line.

The Supreme Court to take up plea to ban convicts from polls for life, reports The Hindu.
Capital crimes went up 8.1% in 1 year, those against women up 17%, according to statistics shared by the Delhi Police, reports The Hindustan Times.

Finally, The Pioneer reports that for the first time an indigenously developed and manufactured Howitzer gun will be used for ceremonial gun salute during Independence Day.

Jagdeep Dhankhar to sworn-in as 14th Vice President 
Former West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar will be sworn-in as 14th Vice President of India today. President Droupadi Murmu will administer him the oath of office at 12:30 PM. The Vice President is also the chairman of the Rajya Sabha. Mr M Venkaiah Naidu's term as Vice President ended yesterday. During Vice Presidential poll, Mr Dhankhar as NDA candidate defeated Opposition nominee Margaret Alva by a massive margin of 528 votes to 182. The election was held on 6th of this month. 

Continuation of PM Awas Yojana-Urban-
The Union Cabinet has approved continuation of Pradhan Mantri Awas Yojana-Urban (PMAY-U) - Housing for All Missions up to 31st December 2024. Financial assistance is being provided for the completion of already sanctioned over 122 lakh houses till 31 March 2022. The scheme is one of the major flagship programmes being implemented by the Central Government to provide all weather pucca houses to all eligible beneficiaries in the urban areas of the country through States, Union Territories and Central Nodal Agencies. The continuation of the scheme based on the request of States and UTs upto 31st December 2024 will help in completion of already sanctioned houses under Beneficiary Led Construction, Affordable Housing in Partnership and In-situ Slum Redevelopment verticals. Central Assistance approved since 2015 is two lakh 3,000 crore rupees against 20 thousand crore rupees in 2004-2014, said Kaushal Kishore, Minister of States for Urban Affairs.

Headlines till 8:30 PM (Wednesday 10 Augustat a glance-  
- PM Narendra Modi dedicates second Generation Ethanol Plant to the nation at Panipat in Haryana; Says Country saved nearly 50 thousand crore rupees following introduction of Ethanol blending process.
- Jagdeep Dhankhar to take oath as 14th Vice President of the country tomorrow.
- Justice Uday Umesh Lalit appointed as 49th Chief Justice of India.
- JD(U) leader Nitish Kumar sworn-in as Chief Minister of Bihar and RJD leader Tejashwi Prasad Yadav as Deputy Chief Minister.
- Centre decides to remove the fare cap on air tickets from August 31st.
- Uttar Pradesh government to provide free travel to women above 60 years of age in state run buses.
- Union Government releases over one lakh sixteen thousand crore rupees to states as two installments of tax devolution.
- Centre says option of heterologous precaution dose with Corbevax to be available to all persons above 18 years of age.
- Voting concludes peacefully in all 186 Panchayats in Goa.
- Election Commission to host a virtual meeting of the Asian Regional Forum in New Delhi tomorrow.

------------------------------------------------

"धर्म नगरी" व DN News का विस्तार प्रत्येक जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हो रहा है। प्रतियों को निशुल्क देशभर में धर्मनिष्ठ संतो आश्रम को भेजने हेतु हमें दानदाताओं की आवश्यकता है। साथ ही "धर्म नगरी" के विस्तार हेतु बिजनेस पार्टनर / प्रसार प्रबंधक की आवश्यकता है। -प्रबंध संपादक   
हमारा ट्वीटर एकाउंट -तुरंत Link पाने हेतु कृपया फ़ॉलो करें-
https://www.twitter.com/DharmNagari
----------------------------------------------

इसे भी पढ़ें, देखें, सुनें-
कैसी है   
http://www.dharmnagari.com/2022/07/Social-Media-Few-selected-viral-posts-tweets-comments.html
 
----------------------------------------------
    "धर्म नगरी" व DN News का विस्तार प्रत्येक जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हो रहा है। प्रतियों को नि:शुल्क देशभर में धर्मनिष्ठ संतो आश्रम को भेजने हेतु हमें दानदाताओं की आवश्यकता है। साथ ही "धर्म नगरी" के विस्तार हेतु बिजनेस पार्टनर / प्रसार प्रबंधक की आवश्यकता है। -प्रबंध संपादक  email- dharm.nagari@gmail.com Twitter- @DharmNagari W.app- 8109107075 
बैंक का डिटेल "धर्म नगरी" की सदस्यता, शुभकामना-विज्ञापन या दान देने अथवा अपने नाम (की सील के साथ) से लेख / कॉलम / इंटरव्यू सहित "धर्म नगरी" की प्रतियां अपनों को देशभर में भिजवाने हेतु है। ध्यान रखें, आपके सहयोग से हम आपके ही नाम से "धर्म नगरी" की प्रति आप जहाँ चाहते हैं, भिजवाते / बटवाते हैं। -प्रसार प्रबंधक  
----------------------------------------------------
कथा हेतु सम्पर्क करें- व्यासपीठ की गरिमा एवं मर्यादा के अनुसार श्रीराम कथा, वाल्मीकि रामायण, श्रीमद भागवत कथा, शिव महापुराण या अन्य पौराणिक कथा करवाने हेतु संपर्क करें। कथा आप अपने बजट या आर्थिक क्षमता के अनुसार शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में अथवा विदेश में करवाएं, हमारा कथा के आयोजन की योजना, मीडिया-प्रचार आदि में भी सहयोग रहेगा। -प्रसार प्रबंधक "धर्म नगरी / DN News" मो.9752404020, 8109107075-वाट्सएप ट्वीटर / Koo / इंस्टाग्राम- @DharmNagari ईमेल- dharm.nagari@gmail.com यूट्यूब- #DharmNagari_News    
----------------------------------------------

अंत में, आज सुबह के कुछ चुनिंदा ट्वीट्स व उनपर आपकी प्रतिक्रिया...
आज रक्षाबंधन पर्व पर दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर गर्भ-गृह "नन्दी हॉल" में ऐसे स्वर गूंजे- 
सुनें-

------
अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य दें... 
 

No comments