आज 12 अगस्त शुक्रवार : प्रमुख समाचार पत्रों की "हेड लाइन्स" व महत्वपूर्ण संक्षिप्त समाचार
आज (12 अगस्त) शुक्रवार सुबह 8 बजे तक की हेडलाइन्स-
- केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में ग्रामीण सहकारी बैंकों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
- कोविड के बूस्टर डोस के रूप में कॉर्बेवेक्स वैक्सीन आज से टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध।
- भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर पांचवें दौर की बातचीत संपन्न। इस वर्ष अक्टूबर तक समझौता होने की संभावना।
- भारत ने यूक्रेन के ज़ापोरिज़्ज़िया परमाणु संयंत्र के पास हुई बमबारी पर चिंता जताई, संयुक्त राष्ट्र (UN) प्रमुख ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास सभी सैन्य गतिविधियों को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया।
- लातविया और एस्टोनिया ने चीन और दर्जनभर मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों के बीच सहयोग संगठन से हटने का निर्णय किया।
- जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा संपन्न, तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों ने 19 वर्षीय श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी। सुरक्षा बलों द्वारा इलाकों की घेराबंदी कर घटना में शामिल आतंकियों को पकडने व्यापक तलाशी अभियान हो रही है।
दो वर्ष के पश्चात श्रीअमरनाथ यात्रा जम्मू-कश्मीर में सम्पन्न हो गई। 43 दिन तक चली यह यात्रा तीस जून को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से आरम्भ हुई। बादल फटने की एक घटना को छोड़कर यात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। वर्ष 2020 व 2021 में कोविड से संबंधित प्रतिबंधों के कारण यात्रा नहीं हो पाई थी।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया, इस वर्ष तीन लाख से अधिक लोगों ने अमरनाथ यात्रा में भाग लिया। यात्रा में तीर्थ-यात्रियों के लिए सुविधाओं में सुधार किया गया। पहली बार प्रत्येक तीर्थ यात्री को उनके आवागमन पर निगरानी के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन (RFID) कार्ड दिया गया था। यह कार्ड बादल फटने की घटना के बाद तीर्थ यात्रियों की आवाजाही का पता लगाने में सहायक सिद्ध हुआ।
प्रमुख समाचार पत्रों की हेडलाइन्स (12 अगस्त)-
समाचार पत्रों ने आज अलग-अलग समाचार को प्रमुखता दी है। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आत्मघाती हमले की बड़े षड्यंत्र को असफल काम करने को भास्कर और जनसत्ता ने पहला समाचार बनाया है। उधर, पुलवामा में हर घर तिरंगा रैली में जुटी हजारों युवाओं की भीड़ को अमर उजाला ने सचित्र देते हुए नापाक मंसूबों का जवाब बताया है।
सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी- मुफ्त चुनावी वादे और समाज कल्याण योजनाओं में फर्क है, राष्ट्रीय सहारा की पहला समाचार है। पत्र ने कोर्ट संदर्भ से लिखा है- अर्थव्यवस्था को नुकसान और जनकल्याण के बीच रखना होगा संतुलन।
रक्षाबंधन के अवसर पर कल प्रधानमंत्री कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों की बच्चियों द्वारा श्री नरेन्द्र मोदी को राखी बांधने के समाचार को सभी समाचार पत्रों ने सचित्र प्रकाशित किया है।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में 1,248 वैज्ञानिकों की भर्ती को रक्षा मंत्रालय द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति देने को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से देते हुए लिखा है- चरणबद्ध तरीके से अगले तीन चार साल में यह भर्ती अभियान पूरा होगा। महाराष्ट्र में आयकर विभाग द्वारा 390 करोड़ रु की बेनामी सम्पत्ति जब्त करने को राजस्थान पत्रिका ने आयकर विभाग की बड़ी सफलता बताया है।
संयुक्त राष्ट्र में जैशे-मोहम्मद के अब्दुल राऊफ अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर चीन द्वारा बाधा डालने को दैनिक जागरण ने चीन का दोहरा चरित्र कहा है।
दिल्ली में मास्क न लगाने पर 500 रु का जुर्माना, को हिन्दुस्तान ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उठाया गया कदम बताया है। नवभारत टाइम्स की सुर्खी है- खतरा बड़ा नहीं पर टला नहीं। पत्र लिखता है- अब सख्ती होगी मास्क नहीं पहनने वालों पर।
विश्व का सबसे लम्बा इलेक्ट्रिक हाइवे होगा ऑस्ट्रेलिया में राजस्थान पत्रिका में है। पत्र ने इसे समय की मांग बताते हुए लिखा है- 200 किलोमीटर से भी कम दूरी पर होंगे चार्जिंग स्टेशन।
1831: नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1833: अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई।
1908: हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
1914: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।
1919: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म। मंगलयान और अब चंद्रयान 2 मिशन के साथ ही दुनिया भर में भारतीय स्पेस प्रोग्राम की प्रशंसा हो रही है, जिसकी नींव रखने वाले विक्रम साराभाई है। उनका जन्म 12 अगस्त 1919 को एक अग्रणी कपड़ा व्यापारी के घर हुआ था।
1920: पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।
1953: यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की जानें गई।
1960: नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
1964 :दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों से प्रतिबंधित कर दिया गया।
1971: सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा।
1981: IBM ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर [PC] प्रस्तुत किया। इसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
1994: कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजविल्ले में एक चर्च में भगदड़ मची, 142 लोग मारे गये।
2006: यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2012: 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।
2015: चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में हुए धमाकों में 50 लोगों की मौत और कम से कम 700 घायल।
- देशभर में डाकघरों ने मात्र दस दिन में एक करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वजों की बिक्री की।
- गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में ग्रामीण सहकारी बैंकों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
- जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादियों और उनके समर्थकों से सख्ती से निपटने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
- दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया।
- पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अणुव्रत मंडल को 20 अगस्त तक सीबीआई हिरासत में भेजा गया।
- चीन ने सबूतों के बावजूद पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय आतंकी को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों से बचाया।
- यूक्रेन के जपोरिषजिया परमाणु संयंत्र संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आज रात आपात बैठक।
जगदीप धनखड ने आज [11 अगस्त] देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली- "मैं जगदीप धनखड़ ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूगां तथा जिस पद को मैं ग्रहण करने वाला हूं उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगा।"
देशभर के डाकघरों और ऑनलाइन माध्यम से दस दिन की अवधि में ही एक करोड से अधिक राष्ट्रीय ध्वज खरीदे गए हैं। "हर घर तिरंगा" अभियान के अन्तर्गत डाक विभाग ने डेढ लाख डाकघरों के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराया जा रहा है। यह ध्वज मात्र 25 रु के मूल्य पर लिया जा सकता है। ऑनलाइन डाक विभाग देश के किसी भी पते पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 25 रु में ही राष्ट्रीय ध्वज पहुंचा रहा है। ई-पोस्ट ऑफिस सुविधा के माध्यम से नागरिकों ने एक लाख 75 हजार से अधिक ध्वज ऑनलाइन खरीदे हैं।
डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री 15 अगस्त तक खुली है। निकट के डाकघर या ई-पोस्ट ऑफिस से घर पर ही ध्वज मंगा सकते हैं और हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। नागरिक ध्वज के साथ सेल्फी भी ले सकते हैं और अभियान में भागीदारी तथा पंजीकरण के लिए इसे वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। वेबसाइट- www.harghartiranga.com
------------------------------------------------
- Corbevax to be available as Covid booster dose at vaccination centres from today.
- India and UK conclude 5th round of talks on Free Trade Agreement; Deal likely by October this year.
- India expresses concern over shelling near Ukraine's Zaporizhzhia nuclear nuclear plant; UN Secretary-General calls for immediate end to all military activity around the nuclear power plant.
- Latvia and Estonia withdraw from a cooperation group between China and over a dozen Central and Eastern European countries.
- 43-day long annual Amarnath yatra concludes in Jammu and Kashmir; More than three lakh people take part in the pilgrimage.
- First Khelo India Women's Hockey League under-16 to be held in New Delhi from 16 to 23rd of this month.
- BCCI clears skipper KL Rahul to play in upcoming three-match ODI series in Zimbabwe.
- India Post sells more than one crore national flags in just ten days.
- Union Home and Cooperation Minister Amit Shah to inaugurate the National Conference of Rural Cooperative Banks in New Delhi tomorrow.
- Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha vows to deal with terrorists and their supporters in a befitting manner.
- Delhi government makes wearing of face mask mandatory in public places after a surge in Covid cases.
- Senior Trinamool Congress (TMC) leader Anubrata Mondal sent to CBI custody till 20 August in Asansol, after his arrest in cattle smuggling case.
- BJP raises questions on the education model of Delhi Government, claiming several schools closed in the last eight years in the National Capital.
- Union Cabinet approves extension of Pradhan Mantri Awas Yojana-Urban 'Housing for All Mission' upto December end 2024.
- China shields a Pakistan based global terrorist from United Nations sanctions despite incontrovertible evidence.
UN Security Council to hold emergency meeting tonight to address the crisis at Ukraine's Zaporizhzhia nuclear complex.
The purpose of these programmes is to transform the lives of prison inmates through inculcation of the philosophy of Shri Aurobindo and by the practice of Yoga and Meditation. Ministry of Culture has identified 75 prisons across the nation, primarily keeping in mind their association with National Freedom Struggle where these programs shall take place. It has partnered with notable spiritual leaders and organizations for the purpose.
PM Narendra Modi has said, there is need for the transformation of life of inmates of jails through self-thinking and realisation. Prisons all across the country should organize programmes on the life of Maharishi Aurobindo to enable the inmates to embark upon a new journey of life.
------------------------------------------------
- "धर्म नगरी" व DN News का विस्तार प्रत्येक जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हो रहा है। प्रतियों को नि:शुल्क देशभर में धर्मनिष्ठ संतो आश्रम को भेजने हेतु हमें दानदाताओं की आवश्यकता है। साथ ही "धर्म नगरी" के विस्तार हेतु बिजनेस पार्टनर / प्रसार प्रबंधक की आवश्यकता है। -प्रबंध संपादक email- dharm.nagari@gmail.com Twitter- @DharmNagari W.app- 8109107075
| बैंक का डिटेल "धर्म नगरी" की सदस्यता, शुभकामना-विज्ञापन या दान देने अथवा अपने नाम (की सील के साथ) से लेख / कॉलम / इंटरव्यू सहित "धर्म नगरी" की प्रतियां अपनों को देशभर में भिजवाने हेतु है। ध्यान रखें, आपके सहयोग से हम आपके ही नाम से "धर्म नगरी" की प्रति आप जहाँ चाहते हैं, भिजवाते / बटवाते हैं। -प्रसार प्रबंधक |










Post a Comment