आज 8 अगस्त सोमवार : प्रमुख समाचार पत्रों की "हेड लाइन्स" व महत्वपूर्ण संक्षिप्त समाचार
- भारत ने कल मुक्केबाजी में 3, ट्रिपल जंप व टीटी में 1-1 पदक सहित कुल पांच स्वर्ण जीते
आज (8 अगस्त) सोमवार सुबह 8 बजे तक की हेडलाइन्स-
- PM नरेन्द्र मोदी ने नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में सहकारी संघवाद की सराहना की, कहा-राज्यों के सामूहिक प्रयास ने देश को कोविड से उबरने में सहायता की, राज्यों से आयात कम करने और निर्यात बढ़ाने की अपील की।
- एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के क्षेत्रीय मानकीकरण फोरम की बैठक आज नई दिल्ली में शुरू होगी।
- भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में मध्य भारत और पश्चिमी घाट पर भारी वर्षा की चेतावनी दी।
- अमेरीकी नौसैनिक पोत "चार्ल्स ड्रू" पहली बार मरम्मत और रखरखाव के लिए भारतीय सागर तट पर चेन्नई के निकट एन्नोर स्थित काटूपल्ली शिपयार्ड पहुंचा है। यह पहला अवसर है, जब अमेरिकी नौसेना का कोई पोत भारतीय शिपयार्ड में मरम्मत के लिए लाया गया है।
- अमरीका ने ताइवान के पास चीन के सैन्य अभ्यास को गैर-जिम्मेदाराना और यथास्थिति में बदलाव का प्रयास बताया।
- राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदक जीतने का क्रम जारी। भारत ने कल मुक्केबाजी में तीन, ट्रिपल जम्प और टेबल टेनिस में एक-एक पदक सहित कुल पांच स्वर्ण जीते। निकहत ज़रीन, अमित पंघल, नीतु घणघस, एल्डोस पॉल, अचंत शरत और श्रीजा अकुला ने स्वर्ण पदक जीता।
विस्तार से पढ़ें - Link - http://www.dharmnagari.com
प्रमुख समाचार पत्रों की हेडलाइन्स (8 अगस्त)-
नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री का बयान समाचार पत्रों की बड़ी खबर है।जनसत्ता की सुर्खी है- कोविड संकट में भारत का संघीय ढांचा बना मिसाल। राष्ट्रीय सहारा ने प्रधानमंत्री के आह्वान को शीर्षक दिया है- कृषि में ग्लोबल लीडर बने भारत।
बेबी रॉकेट-एस एस एल वी के पहले प्रक्षेपण में आंशिक सफलता पर राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- तय कक्षा में नहीं पहुंचे दोनों उपग्रह, आखिरी समय में टूटा सम्पर्क। विसंगति के कारणों की हुई पहचान, दूसरे मिशन के साथ जल्द लौटेंगे।
जलवायु परिवर्तन पर राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- मौसम की सटीक भविष्यवाणी करना अब नहीं रहा आसान। जलवायु परिवर्तन ने पूर्वानुमान एजेंसियों की सटीक भविष्यवाणी करने की क्षमता को प्रभावित किया। दुनिया में मौसम पूर्वानुमान मॉडल में सुधार पर ध्यान केन्द्रित कर रही हैं एजेंसिया।
हिन्दुस्तान संकट शीर्षक से लिखता है- बांग्लादेश में पेट्रोल डेढ़ गुना मंहगा, लोग सड़कों पर उतरे। दुनिया में सबसे तेज अर्थव्यवस्था चरमराई। बीते तीन वर्षों में हर साल 1,645 करोड़ डॉलर का कर्ज सरकार पर बढ़ा।
दैनिक भास्कर राजस्थान के नीमराना स्टील सर्विस सेंटर इंडिया की कार्यशैली-अनुशासन सर्वोपरि शीर्षक से लिखता है- संगीत शुरू होते ही कर्मचारियों से लेकर कंपनी के प्रबंधक निदेशक और महाप्रबंधक तक सभी सफाई में जुट जाते हैं।
1700- डेनमार्क और स्वीडन के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर।
1771- इंग्लैंड में हॉर्शम में पहला रिकॉर्ड शहर क्रिकेट मैच खेला गया।
1786- अमेरिकी कांग्रेस ने चांदी के डॉलर और मुद्रा के लिए दशमलव प्रणाली को स्वीकार किया।
1839- बीटा थिता पिई ऑक्सफोर्ड, ओहियो में स्थापित की गयी।
1864- जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
1887- अंतोनियो गज़मैन ब्लैंको वेनेजुएला ने फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में अपनी अवधि पूरा किया।
1899- एटी मार्शल ने रेफ्रिजरेटर का पेटेंट कराया।
1900- बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शुरुआत हुई।
1919- रावलपिंडी संधी में ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को स्वीकृति दी।
1942- महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।
1945- सोवियत संघ ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1988- नौ साल के लंबे युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी अफगानिस्तान से शुरू हुई।
1991- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्यता को स्वीकृति दी।
1994- इजराइल और जॉर्डन को जोड़ने वाला (लिंक) रोड खुला।
2013- पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।
- ट्रिपल जम्प में एल्डोस पॉल ने स्वर्ण और अबू बकर ने रजत पदक जीता। संदीप कुमार ने दस हजार मीटर रेस वॉक में और अन्नू रानी ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया।
- भारतीय महिला हॉकी टीम को कांस्य पदक। पी. वी. सिन्धु और लक्ष्य सेन बैडमिंटन सिंगल्स के फाइनल में पहुंचे।
- PM नरेन्द्र मोदी ने नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में फसल विविधीकरण, कृषि उत्पादों में आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर विचार-विमर्श हुआ।
- हथकरघा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप की दुनिया से जुडे सभी युवाओं से मेरा हथकरघा मेरा गौरव अभियान में भाग लेने का आग्रह किया।
- इसरो ने छोटे रॉकेट के माध्यम से पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह और आजादी सेट का श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण किया।
- राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने इस्लामिक स्टेट मॉड्यूल में शामिल मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार किया। पटना का निवासी अहमद ISIS का सक्रिय सदस्य रहा है। अहमद को देश और विदेश में ISIS के समथर्कों से धन जुटाकर ISIS की गतिविधियों को बढाने के लिए सीरिया और अन्य देशों को, क्रिप्टो करेंसी के रूप में भेजता था।
- हथकरघा दिवस पर प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप की दुनिया से जुडे सभी युवाओं से मेरा हथकरघा मेरा गौरव अभियान में भाग लेने का आग्रह किया।
- राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल, नीतू घणघस, निकहत जरीन और सागर अहलावत अपनी-अपनी प्रतिस्पर्धा में आज स्वर्ण पदक के लिए खेलेंगे। बर्मिंघम में महिला टी-ट्वेंटी क्रिकेट के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे।
बीते 6 उपराष्ट्रपति चुनाव में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीते जगदीप धनखड़-
देश ने मनाया 8वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
आठवां "राष्ट्रीय हथकरघा दिवस" 7 अगस्त को मनाया गया। देश में स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में इसका विशेष महत्व है। 7 अगस्त 1905 में स्वदेशी आंदोलन आरंभ हुआ। 2015 में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने की घोषणा करते हुए PM नरेन्द्र मोदी ने कहा था- देश में सभी परिवार खादी और हथकरघा से जुड़ा कम से कम एक उत्पाद आवश्य खरीदें।
- Home Minister Amit Shah to launch Odisha edition of ‘Modi@20: Dreams Meet Delivery’ in Bhubaneswar today.
- International Telecommunication Union’s Regional Standardization Forum for Asia & Oceania region to begin today in New Delhi.
- IMD warns of heavy rain in central India and the west coast over next 3 days.
- US Navy Ship docks in India for the first time for repairs and maintenance.
- Islamic State terror module busted in Delhi ahead of Independence Day; One active member arrested.
- US calls China's military drills near Taiwan irresponsible and an attempt to change status quo.
- Medal rush continues for India at Commonwealth Games; Nikhat Zareen, Amit Panghal, Nitu Ghanghas, Eldhose Paul, Achanta Sharath and Sreeja Akula bag Gold medals.
- In Cricket, India beat West Indies by 88 runs in fifth and final T20 International to win five-match series 4-1.
"PM lauds states for cooperative federalism in fighting Covid-19" is the top headline in The Hindu. The Pioneer quotes ISRO has saying that the satellites placed by SSLV in its maiden mission are unsuable after they were placed in an elliptical orbit instead of a circular one.
The revised graded plan to fight Delhi air pollution will come into effect from 1st October, reports The Asian Age. The plan will be pre-emptive and invoked 3 days in advance, writes the paper. Six years after India and the US signed an MoA, for the first time ever, a US warship has docked at a Chennai shipyard for maintenance and repairs, reports The Tribune.
Finally, here is good news for those applying for a driving licence in Delhi - getting one would be easier from today, with some relaxations coming into force, writes Hindustan Times.
- Two Silver and three bronze medals won in women's hockey, athletics and Table Tennis; At least two silver medals assured in Badminton as PV Sindhu and Lakshya Sen enter the finals.
- PM Narendra Modi chairs Governing Council meeting of NITI Aayog; Crop diversification, achieving self-sufficiency in agri-commodities, implementation of National Education Policy and Urban Governance top agenda.
- Jagdeep Dhankhar to take oath as the 14th Vice President of India on Thursday.
- NIA arrests an accused for alleged involvement in activities of ISIS module.
- ISRO launches small rocket from Sriharikota carrying Earth Observation Satellite and AzaadiSAT satellite.
- CUET-Under Graduate for candidates affected by cancellations due to technical glitches to be held from 24th to 28th of August.
- On the occasion of National Handloom Day, Prime Minister urges all youngsters from the startups world to take part in my handloom my pride challenge.
------------------------------------------------
- "धर्म नगरी" व DN News का विस्तार प्रत्येक जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हो रहा है। प्रतियों को नि:शुल्क देशभर में धर्मनिष्ठ संतो आश्रम को भेजने हेतु हमें दानदाताओं की आवश्यकता है। साथ ही "धर्म नगरी" के विस्तार हेतु बिजनेस पार्टनर / प्रसार प्रबंधक की आवश्यकता है। -प्रबंध संपादक email- dharm.nagari@gmail.com Twitter- @DharmNagari W.app- 8109107075
| बैंक का डिटेल "धर्म नगरी" की सदस्यता, शुभकामना-विज्ञापन या दान देने अथवा अपने नाम (की सील के साथ) से लेख / कॉलम / इंटरव्यू सहित "धर्म नगरी" की प्रतियां अपनों को देशभर में भिजवाने हेतु है। ध्यान रखें, आपके सहयोग से हम आपके ही नाम से "धर्म नगरी" की प्रति आप जहाँ चाहते हैं, भिजवाते / बटवाते हैं। -प्रसार प्रबंधक |






Post a Comment