आज 9 अगस्त मंगलवार : प्रमुख समाचार पत्रों की "हेड लाइन्स" व महत्वपूर्ण संक्षिप्त समाचार


संसद के दोनों सदनों का चार दिन पहले सत्रावसान 
- 22वें राष्ट्रमंडल खेल में भारत 22 स्वर्ण सहित कुल 61 पदकों के साथ चौथे स्थान पर
अगस्त को भारत व विश्व की प्रमुख घटनाएं- 

.
धर्म नगरी / DN News 
(W.app- 8109107075 -न्यूज़, कवरेज, विज्ञापन व सदस्यता हेतु)
-राजेशपाठक अवैतनिक संपादक 6261868110 

आज (9 अगस्त
) मंगलवार सुबह 8 बजे तक की हेडलाइन्स-
- संसद के दोनों सदनों के सत्रावसान के साथ वर्षाकालीन सत्र संपन्न।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्‍साहन देने में निवर्तमान उपराष्ट्रपति एम.वैंकेया नायडु के योगदान की सराहना की।
- गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज जीईएम पोर्टल पर सहकारी संघों को लाए जाने का शुभारंभ करेंगे।
- केन्‍द्र ने स्‍टार्टअप तथा मध्‍यम, सूक्ष्‍म और लघु उद्यमों को 6 महीने के लिए स्‍वदेशी 5-जी परीक्षण सुविधा नि:शुल्‍क देने का निर्णय लिया।
- महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार आज।
- भारत और अमरीका का संयुक्त सैन्य अभ्यास हिमाचल प्रदेश के बकलोह में शुरू।
- देश के विभिन्न भागों में मुहर्रम आज आस्था के साथ मनाया जा रहा है।
- बर्मिंघम में भव्य आयोजन के साथ 22वें राष्ट्रमंडल खेल संपन्न। भारत 22 स्वर्ण सहित कुल 61 पदकों के साथ चौथे स्थान पर।
- एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा। रोहित शर्मा कप्तान और के. एल. राहुल उपकप्तान होंगे।

विस्तार से पढ़ें - Link - http://www.dharmnagari.com 


राष्‍ट्रमंडल खेल संघ का ध्‍वज ऑस्‍ट्रेलिया के विक्‍टोरिया प्रांत को सौंपा
2026 में विक्‍टोरिया प्रांत होगा आयोजक

राष्‍ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन कल भारत ने चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। 
बर्मिंघम में कल (8 अगस्त) रात भव्‍य समारोह में राष्‍ट्रमंडल खेलों का समापन हो गया। 11 दिन तक चले इस आयोजन में 72 देशों के पांच हजार से अधिक खिलाडि़यों ने भाग लिया। समापन समारोह का आरंभ सोहिल ओशन कलर सीन की रंगारंग संगीतमय प्रस्‍तुति के साथ हुई। 
        संगीतमय प्रस्‍तुति के बाद राष्‍ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले 72 देशों के खिलाडि़यों ने अपने-अपने राष्‍ट्रीय ध्‍वज के साथ स्‍टेडियम का चक्‍कर लगाया। 
        राष्‍ट्रीय ध्‍वज के साथ भारतीय दल का नेतृत्‍व मुक्‍केबाज निकहत जरीन और टेबिल टेनिस खिलाडी अचंता शरत कमल ने किया। बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने महिला एकल का खिताब अपने नाम किया, जबकि लक्ष्‍यसेन ने पुरुष एकल में विजय प्राप्‍त की। पुरुष युगल मुकाबले में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रनकीरेड्डी ने तीसरा स्‍वर्ण पदक दिलाया। टेबल टेनिस में अचंता शरत कमल ने स्‍वर्ण पदक हासिल किया, जबकि जी. साथियान ने पुरुष एकल का कांस्‍य पदक जीता। पुरुष हॉकी में भारतीय टीम को रजत पदक मिला।
        समापन के बाद राष्‍ट्रमंडल खेल संघ का ध्‍वज ऑस्‍ट्रेलिया के विक्‍टोरिया प्रांत को सौंप दिया गया। विक्‍टोरिया प्रांत वर्ष 2026 में अगले राष्‍ट्रमंडल खेलों का आयोजक [मेजबान] होगा। भारत 22 स्‍वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्‍य पदक समेत कुल 61 पदक जीतकर भारत चौथे स्‍थान पर रहा। भारतीय दल ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया। 
        भारत की पदक तालिका में कुश्‍ती का सर्वाधिक योगदान रहा। भारतीय पहलवानों ने 6 स्‍वर्ण सहित 12 पदक जीते, भारोत्‍तोलन में दस पदक मिले। पुरुष हॉकी टीम ने रजत पदक जीता। खेलों के अंतिम दिन कल भारत ने चार स्‍वर्ण, एक रजत और एक कांस्‍य पदक जीता। 67 स्‍वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्‍य पदक सहित कुल 178 पदक जीतकर ऑस्‍ट्रेलिया पदक तालिका में सबसे ऊपर रहा। जबकि, मेजबान इंग्‍लैंड 175 पदक लेकर दूसरे स्‍थान पर रहा।
----------------------------------------------
अब "धर्म नगरी" की सदस्यता राशि, अपना शुभकामना संदेश या विज्ञापन प्रकाशित करवाकर अपने नाम से अपनों को या जिसे भी व्यक्तिगत रूप से कॉपी भिजवाना चाहें, भिजवाएं। प्रतियां भेजने की लागत कागज छपाई डिस्पैच की राशि हेतु "धर्म नगरी" के QR कोड को स्कैन कर सहयोग राशि भेजें या "धर्म नगरी" के चालू बैंक खाते में सीधे भेजकर रसीद या स्क्रीन शॉट हमे भेजें /बताएं  वाट्सएप-8109107075, मो. 6261 86 8110 
यदि आपकी सदस्यता समाप्त हो गई हो, तो उसके नवीनीकरण (renewal) की राशि भेजें। आपने अब तक सदस्यता नहीं लिया है, तो सदस्यता राशि भेजकर लें आपकी सदस्यता राशि के बराबर आपका फ्री विज्ञापन / शुभकामना आदि प्रकाशित होगा, क्योंकि प्रकाश अव्यावसायिक है, "बिना-लाभ हानि" के आधार पर जनवरी 2012 से प्रकाशित हो रहा है
----------------------------------------------

प्रमुख समाचार पत्रों की हेडलाइन्स (9 अगस्त)-  

राष्‍ट्रमण्‍डल खेलों में भारत के सर्वोत्तम प्रदर्शन को अधिकांश समाचार पत्रों ने अपनेअपने तरीके से सुर्खियों में दिया है। रिकॉर्ड बनने और पहली बार प्राप्त पदकों का उल्लेख सभी समाचार पत्रों में है। अमर उजाला ने खिलाडि़यों के चित्र के साथ लिखा है- सिंधू गोल्‍डन गर्ल, शरत, लक्ष्‍य, सात्विक और चिराग को भी स्‍वर्ण। दैनिक भास्‍कर लिखता है- कॉमनवेल्‍थ के नतीजे बता रहे हैं- भारत में वेटलिफि्टंग, बॉक्सिंग, कुश्‍ती और एथलीटिक में बढ़ी उम्‍मीदें। नवभारत टाइम्‍स के शब्‍द हैं- 24 कैरेट टीम के 22 गोल्‍ड। जनसत्‍ता के शब्‍द हैं- भारतीय चिडि़या की स्‍वर्णिम उड़ान। 


बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम की अलग-अलग आयामों से पड़ताल अधिकांश समाचार पत्रों ने की है। दैनिक जागरण का मत है- यह बिहार में सरकार बनने की आहट है, जबकि हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- बिहार में फिर नये गठबंधन की आहट अखबारों में है। विधानसभा में दलगत स्थिति के आंकडे भी साथ ही दिये हैं। दैनिक भास्‍कर ने अटकलों से गर्म होती सियासत पर लिखा है- बैठकों का दौर जारी।समाचार पत्रों ने मुखपृष्ट पर पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्‍ता को घोटाले में शामिल होने के कारण तीन साल की कैद का समाचार दिया है। 


नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- दिल्‍ली में फिर से चीन में बने मांझे की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत। जेईई मेन्‍स परीक्षा परिणाम घोषित होने की खबर लगभग सभी समाचार पत्रों में है।हरिभूमि ने तिरंगे की कहानी शीर्षक से आलेख में लिखा है- 21 फीट गुणा 14 फीट का ध्‍वज देश के केवल तीन किलो के ऊपर फहराया जाता है। ये हैं- ग्‍वालियर का किला, कर्नाटक का नारगुंड किला और महाराष्‍ट्र का पनहाला किला। 


राजस्‍थान पत्रिका ने अंतरिक्ष में पहेली शीर्षक से लिखा है- वैज्ञानिकों ने खोजा नया ग्रह, जिसमें हर ग्‍यारह दिन में नया साल। इस छोटे से ग्रह में पानी और जीवन के साक्ष्‍य नहीं। जनसत्ता ने खगोलीय घटनाओं का जिक्र करते हुए लिखा है- क्‍यों लम्‍बे होते जा रहे हैं दिन, वैज्ञानिक भी हैरान। शोध के हवाले से पत्र लिखता है- पृथ्‍वी अचानक धीमी हो रही है। इसका चलन एक रहस्‍य है। राजस्‍थान पत्रिका के प्रथम पृष्ठ पर समाचार है- चोल कालीन मंदिर से 51 साल पहले तंजावुर के मंदिर से चुराई गई पावर्ती की मूर्ति न्‍यूयॉर्क के नीलामी घर में सूचीबद्ध थी। अब भारत लाने की कोशिशें शुरू। खेल पन्‍ने की खबर है- 44वें शतरंज ओलिम्पियाड का 11वां और आखिरी राउंड आज खेला जाएगा।

------------------------------------------------
चुनिंदा व उपयोगी कॉलम, राष्ट्रवादी समाचार हेतु फॉलो करें हमारे ट्वीटर/ Koo/ इंस्टाग्राम- @DharmNagari को
------------------------------------------------

9 अगस्त को भारत व विश्व की प्रमुख घटनाएं- 
1173 – इटली में बनी पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ।
1831 – अमेरिका मे पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1892 – थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1909- 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म।
1925 – काकोरी काण्ड की घटना हुई।
1933- आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार मनोहर श्याम जोशी का जन्म।
1942- अगस्त क्रांति भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई।

हमारा पहला राष्ट्रीय गीत - नेताजी सुभाषचंद्र बोस 
सुनें-
1942- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की सहायता से इंडियन नेशनल आर्मी (INA) की स्थापना की।
1945- अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर दूसरा परमाणु बम गिराया।
1963- परमाणु हथियारों की परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर करने वाला भारत पहला देश बना।
1965- सिंगापुर मलेशिया से स्वाधीन हुआ।
1971- भारत-पाकिस्तान मैत्री-संधि पर हस्ताक्षर हुए। भारत और सोवियत संघ ने 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
1973- तत्कालीन सोवियत रूस ने मार्स 07 का प्रक्षेपण किया।
2000- संसद ने मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक-2000 को स्वीकृति दी जिससे पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।
2000- जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के पश्चात भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई।
2002- अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये।
2005- नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
2006- नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
2008- सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियां एनटीपीसी, एनएचपीसी, पावर फाइनेंस कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किये।
2010- पश्चिम बंगाल ने पंजाब को 2-1 से हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीती।
2012- भारत ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2016- अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का निधन।
2019- उत्तर प्रदेश में एक दिन में 2.20 करोड़ वृक्षारोपण किया गया।
आद हिन्द फौज के अधिकारियों कंधे प्रतीक चिन्ह और पदक। INA Shoulder Insignia and Medals.

प्रमुख समाचार : हेडलाइन्स रविवार (8 अगस्तरात 8:00 तक)-
- संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित।
- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल पूरा होने पर राज्यसभा ने उन्हें विदाई दी। प्रधानमंत्री ने विभिन्न भूमिकाओं में उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि श्री नायडू के कार्यकाल में राज्यसभा ने नई ऊंचाइयां प्राप्त कीं।
- एशिया और ओसेनिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के क्षेत्रीय मानकीकरण मंच की बैठक आज नई दिल्ली में शुरू।
- राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई की मुख्‍य संयुक्त प्रवेश परीक्षा- 2022 के लिए पेपर वन के अंतिम अंक घोषित किए।
- महाराष्‍ट्र मंत्रिमंडल का विस्‍तार कल।
- गृह मंत्री अमित शाह भुवनेश्वर में 'मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी' पुस्‍तक के ओडिया अनुवाद का विमोचन करते हुए कहा- श्री मोदी ने अपने पिछले आठ वर्षों के शासन के दौरान वंशवादी राजनीति, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की नीति को समाप्त करके लोकतंत्र को मजबूत किया है।
- राजस्थान के सीकर जिले के खाटू श्याम मंदिर में आज सुबह हुई भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मृत्‍यु हो गई।
- राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA) ने जम्‍मू और डोडा जिलों में आतंकवाद के लिए धन देने के मामले में प्रतिबंधित गुट जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों के खिलाफ कई जगहों पर छापे मारे।
- विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ वार्ता की।
- इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी।
- गुस्ताव पेट्रो ने कोलंबिया के पहले वामपंथी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- राष्ट्रमंडल खेल आज सम्‍पन्‍न हो जायेंगे। राष्‍ट्रमंडल खेलों के आज अंतिम दिन भारत ने पांच में से चार स्‍वर्ण पदक जीते। एक रजत और कांस्‍य पदक भी हासिल किया।

------------------------------------------------
इसे भी पढ़ें, देखें, सुनें-
कैसी है   
http://www.dharmnagari.com/2022/07/Social-Media-Few-selected-viral-posts-tweets-comments.html

संसद के दोनों सदनों का 
चार दिन पहले सत्रावसान 

संसद के दोनों सदनों का आज निर्धारित समय से चार दिन पहले सत्रावसान कर दिया गया। संसद का वर्षाकालीन सत्र 18 जुलाई को शुरू हुआ था और इस महीने की 12 अगस्त को सम्पन्न होने वाला था। राज्यसभा में सभापति एम.वेंकैया नायडू ने कहा- सदन ने 38 घंटे कामकाज किया
। इस अवधि [दौरान] में व्यवधान के कारण इसे 47 घंटे का नुकसान हुआ। उच्च सदन के कामकाज पर श्री नायडू ने कहा कि निरंतर व्यवधान से सदस्यों को सार्वजनिक महत्व के मामलों पर तत्काल चर्चा करने के अवसर से वंचित होना पड़ता है। ...सदन ने देश में आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर एक अल्पकालिक चर्चा की।
            लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- सत्र के दौरान छह विधेयक प्रस्तुत किए गए और सात विधेयक पारित किए गए।
इस सत्र में कुल 16 बैठकें हुई, जिनकी कुल अवधि 44 घंटे 29 मिनट रहीं। इस सत्र की अवधि [दौरान] में छह सरकारी विधेयक पूर्ण स्‍थापित किए गए तथा कुल मिलाकर सात विधेयक पारित किए गए। ...सदन ने मूल्य वृद्धि और देश में खेलों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों पर दो अल्प अवधि की चर्चा भी की गई।

इस्रायल-फिलिस्तीन में संघर्ष विराम पर सहमति 
इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच लगभग तीन दिन तक चली हिंसा के बाद आज संघर्ष विराम पर सहमति बनी। गाजा के एकमात्र बिजली संयंत्र ने भी आज फिर से काम शुरू कर दिया है। रविवार (7 अगस्त) देर रात मिस्र की मध्यस्थता से संघर्ष विराम प्रभावी हुआ। पिछले वर्ष इस्रायल और हमास के बीच 11 दिनों के युद्ध के बाद यह सबसे बड़ा संघर्ष था। फिलिस्तीन के अनुसार, तीन दिन की लड़ाई में 44 फिलिस्तीनी मारे गए और 311 घायल हुए। इस्लामिक जिहाद ने कहा, मारे गए लोगों में 12 आतंकवादी थे। इस्रायल ने कहा, गाजा से रॉकेट दागे जाने से भी लोगों की मौत हुई है।
----------------------------------------------
"धर्म नगरी" के विस्तार, डिजिटल  DN News के प्रसार एवं एक तथ्यात्मक सूचनात्मक व रोचक (factual & informative & interesting), राष्ट्रवादी समसामयिक साप्ताहिक मैगजीन हेतु "संरक्षक" या NRI या इंवेस्टर चाहिए। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में स्थानीय रिपोर्टर या स्थानीय प्रतिनिधि (जहाँ रिपोर्टर/प्रतिनिधि नहीं हैं) तुरंत चाहिए।  -प्रबंध संपादक  
----------------------------------------------
 
News Head lines Tuesday 9 August 2022- 
Headlines (till 8:30 AM, Tuesday) at a glance-
- Monsoon Session comes to end as both Houses of Parliament adjourned Sine Die.
- PM Narendra Modi hails outgoing Vice President Venkaiah Naidu's contribution in promoting regional languages.
- Home and Cooperation Minister Amit Shah to e-launch onboarding of cooperatives on GeM portal.
- Centre offers use of indigenous 5G Test Bed free of cost to start-ups and MSMEs for next six months.
- Expansion of Maharashtra Cabinet to take place today.
- India and US begin joint Special Forces exercise at Bakloh in Himachal Pradesh.
- Muharram being observed today with due reverence and solemnity in different parts of the country.
- Curtains come down on 22nd Commonwealth Games with glittering closing ceremony in Birmingham; India finish fourth overall with 61 medals, including 22 gold.
- India’s squad for the upcoming Asia Cup Cricket Tournament announced; Rohit Sharma named Captain while KL Rahul returns as Vice-Captain.

Now Headlines in Today's English Daily-     
All the leading dailies highlight India's superlative performance at the Commonwealth Games in Birmingham, as India finish fourth in the overall Medals tally.

PM salutes Vice President's 'one liners' as he bids farewell to Naidu is the front page story in the Asian Age. Maharashtra Cabinet expansion today is the cover page story in The Hindu.

A frontline story in The Statesman says - "5G mobile services likely in a month. 24 students secure 100 percentile in JEE-Main according to a report in Hindustan Times.

Headlines till 8:30 PM (Monday 8 Augustat a glance-  
- Both houses of Parliament adjourned Sine Die concluding the Monsoon Session.
- Rajya Sabha bids farewell to Vice President M Venkaiah Naidu on completion of his term. Lauding his leadership in various roles, PM Narendra Modi says, Rajya Sabha attained new heights under Mr Naidu.
- National Testing Agency declares final scores for paper one of JEE for 2022.
- Maharashtra Cabinet expansion to take place tomorrow.
- Home Minister Amit Shah launched the Odisha edition of ‘Modi@20: Dreams Meet Delivery’ in Bhubaneswar. He urged 
people of Odisha, especially the youth to grab a copy and give it a read, it will surely inspire and guide you in every phase of your life.
- NIA conducts searches at multiple places in Jammu and Doda districts against members of banned Jamaat-e-Islami in a terror funding case.
- International Telecommunication Union’s Regional Standardization Forum for Asia and Oceania begins in New Delhi.
- Three devotees were killed in a stampede at Khatu Shyam temple in Sikar district of Rajasthan this morning.
- External Affairs Minister Dr. S. Jaishankar holds talks with Ukrainian counterpart Dmytro Kuleba.
- Israel begins reopening crossings into Gaza as ceasefire with Palestine holds.
- Gustavo Petro sworn-in as Colombia's first leftist President.
- In the Commonwealth Games, India clinched 4 of a possible 5 gold medals on the final day of the tournament in Birmingham.

Both the Houses adjourned Sine Die, 4 days ahead of the schedule 
Parliament's 
both Houses were adjourned Sine Die, four days ahead of the schedule today (8 August). The Monsoon Session of Parliament, commenced on the 18 Septemberand was scheduled to end on the 12 August, 2022.
        In his closing remarks in the Lok Sabha, Speaker Om Birla said- six bills were introduced and seven bills were passed during the session. 16 sittings were held and the House conducted business for more than 44 hours. Productivity of the House was 48 per cent during the session. ...the House also held two short duration discussions on the price rise and steps to promote sports in the country.

        At the Rajya Sabha, in his closing remarks, Chairman M. Venkaiah Naidu said, the House conducted business for 38 hours, while it lost 47 hours due to disruptions during the session. Terming it as a sad reflection on functioning of the Upper House. Continuous disruption denied the members the opportunity to discuss matters of urgent public importance. The Question Hour could not be taken up on seven days. Talking about the business of the Upper House, the Chairman said, only 5 bills were considered and passed. He added that the House took up a short duration discussion on the rising prices of essential items in the country.

------------------------------------------------

"धर्म नगरी" व DN News का विस्तार प्रत्येक जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हो रहा है। प्रतियों को निशुल्क देशभर में धर्मनिष्ठ संतो आश्रम को भेजने हेतु हमें दानदाताओं की आवश्यकता है। साथ ही "धर्म नगरी" के विस्तार हेतु बिजनेस पार्टनर / प्रसार प्रबंधक की आवश्यकता है। -प्रबंध संपादक   
हमारा ट्वीटर एकाउंट -तुरंत Link पाने हेतु कृपया फ़ॉलो करें -
https://www.twitter.com/DharmNagari   
----------------------------------------------

इसे भी पढ़ें, देखें-
कल्कि जयंती : कब, कहां, कैसा होगा अवतार ? वेद पुराण आदि ग्रंथों में कल्कि व कलयुग के बारे में क्या लिखा है ? 
http://www.dharmnagari.com/2022/08/Kalyug-me-Kya-kya-hoga-Kalki-avatar-evam-Kalyug-ko-lekar-Ved-Puran-me-kya-likha-hai.html
सोशल_मीडिया से [कॉलम]   
http://www.dharmnagari.com/2022/07/Social-Media-Few-selected-viral-posts-tweets-comments.html
 
----------------------------------------------
    "धर्म नगरी" व DN News का विस्तार प्रत्येक जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हो रहा है। प्रतियों को नि:शुल्क देशभर में धर्मनिष्ठ संतो आश्रम को भेजने हेतु हमें दानदाताओं की आवश्यकता है। साथ ही "धर्म नगरी" के विस्तार हेतु बिजनेस पार्टनर / प्रसार प्रबंधक की आवश्यकता है। -प्रबंध संपादक  email- dharm.nagari@gmail.com Twitter- @DharmNagari W.app- 8109107075 
बैंक का डिटेल "धर्म नगरी" की सदस्यता, शुभकामना-विज्ञापन या दान देने अथवा अपने नाम (की सील के साथ) से लेख / कॉलम / इंटरव्यू सहित "धर्म नगरी" की प्रतियां अपनों को देशभर में भिजवाने हेतु है। ध्यान रखें, आपके सहयोग से हम आपके ही नाम से "धर्म नगरी" की प्रति आप जहाँ चाहते हैं, भिजवाते / बटवाते हैं। -प्रसार प्रबंधक  
----------------------------------------------------
कथा हेतु सम्पर्क करें- व्यासपीठ की गरिमा एवं मर्यादा के अनुसार श्रीराम कथा, वाल्मीकि रामायण, श्रीमद भागवत कथा, शिव महापुराण या अन्य पौराणिक कथा करवाने हेतु संपर्क करें। कथा आप अपने बजट या आर्थिक क्षमता के अनुसार शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में अथवा विदेश में करवाएं, हमारा कथा के आयोजन की योजना, मीडिया-प्रचार आदि में भी सहयोग रहेगा। -प्रसार प्रबंधक "धर्म नगरी / DN News" मो.9752404020, 8109107075-वाट्सएप ट्वीटर / Koo / इंस्टाग्राम- @DharmNagari ईमेल- dharm.nagari@gmail.com यूट्यूब- #DharmNagari_News    
----------------------------------------------
अंत में, आज सुबह के कुछ चुनिंदा ट्वीट्स व उनपर आपकी प्रतिक्रिया...

INA Shoulder Insignia and Medals-
Shahid E Bharat
The Shahid E Bharat (Martyr for India) medal was an award of the Provisional Government of Free India that was instituted to honour the fallen soldiers of the Azad Hind Fauj. The medal was awarded in gold or in silver and was only awarded with swords. 
Vir E Hind
The medal of Vir E Hind, meaning Warrior of India, was the 3rd highest military decoration of the Azad Hind Provisional Government. It was a 2nd Class Star. The Vir E Hind award was a 2nd Class Star and was below the medal of Sardar E Jung (Leader of Battle).  
It was a medal and the award could be conferred with swords for bravery in combat and without swords for non-combat awards.
Tamgha E Bahaduro
The medal of Tamgha E Bahaduro was a medal for the soldiers of the Indian National Army (INA) or Azad Hind Fauj. It was primarily a soldiers' medal and the award could be conferred with swords for bravery in combat and without swords for non-combat awards. 
Sardar E Jung
The Sardar E Jung (Leader of Battle) medal was the 2nd highest military decoration that was awarded by the Arzi Hukumat E Azad Hind. It was a 1st Class Star.
Sardar E Jung was a Badge and could be conferred without swords for non-combat awards and with swords for bravery in combat.
Sher E Hind
The medal of Sher E Hind, meaning Tiger of India, was the highest military decoration of the Azad Hind Provisional Government, which was an Indian government in exile established in the year 1943 in Singapore. (8)
The Grand Star was a neck order and the award could be conferred with swords for bravery in combat and without swords for non-combat awards. #Manikarnika @Manikar12929972
-
Respect to the force that Netaji was to have stood against the mighty British Empire for his motherland. -@Aditi_Indian_
-
-----
अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य दें... 
 

No comments