"हमारी पार्टी में नहीं चलता परिवारवाद" नवनिर्वाचित UPBJP अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले...

"मुझे रूल नहीं करना है, रोल अदा करना है, सभी को साथ लेकर चलना है"
लखनऊ ब्यूरो (धर्म नगरी / 
DN News)
वा.एप- 8109107075 "धर्म नगरी" की प्रति फ्री मंगवाने या अपने नाम बटवाने-भिजवाने हेतु 

"...मैं आपके लिए लड़ूंगा, आपकी आवाज सुनूंगा, क्योंकि हमारे लिए कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी पूंजी है। मेरे लिए नेतृत्व के मायने हैं बड़प्पन के साथ सबकी बात सुनना, आदेश देना नहीं। मुझे रूल नहीं करना है, बल्कि रोल अदा करना है। मुझे सभी को साथ लेकर चलना है। संगठन, संपर्क संवाद और समन्वय के साथ काम करना है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है। यहां पर बैठा हुआ हर पदाधिकारी भूतपूर्व हो सकता है लेकिन एक कार्यकर्ता ही है, जो कभी भूतपूर्व नहीं होता। असली ताकत कार्यकर्ता में ही होती है... ये बात उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आज (14 दिसंबर) लखनऊ में कही। 

बड़ी संख्या में आए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा- आज मैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर रोमांचित, उत्साहित और गौरवांवित हूं। ....मैं गर्व करता हूं कि हमारी पार्टी में न तो कोई परिवारवाद चलता है और न ही जातिवाद है। भाजपा न किसी खास परिवार की पार्टी है न ही किसी खास जाति की। हमारी पार्टी में कोई भी सक्रिय कार्यकर्ता परिश्रम करते हुए किसी भी बड़े से बड़े पद तक पहुंच सकता है।

पंकज चौधरी के विरुद्ध किसी और प्रत्याशी ने अपना नामांकन (उप्र भाजपा अध्यक्ष पद हेतु) नहीं किया था। इस कारण पंकज चौधरी को निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन के पश्चात उन्हें जीत का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। निर्वाचन अधिकारी पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय रहे। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आदि सहित नवनिर्वाचित प्रदेश के 17वें अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। 
देखें-

पंकज चौधरी बोले-
कार्यालय, कार्यकर्ता और कार्यक्रम तीनों बहुत जरूरी
अपने राजनीतिक करियर को याद करते हुए कहा- मैं पहली बार पार्षद बना था, उसके बाद डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ा, लेकिन उसमें कानूनी दांवपेंच फंसाए गए। इसके बाद मैं हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट गया। वहां से जीतकर आया। ऐसा पहली बार हुआ होगा जब डिप्टी मेयर कोर्ट से जीत कर आया हो। मुझे राजनीति में 26 साल हो गए हैं। मैं महराजगंज से सात बार लगातार सांसद रहा हूं। मैंने न कभी महराजगंज को छोड़ा और न कभी भारतीय जनता पार्टी को। मेरी दोनों में ही पूरी आस्था है। कार्यालय, कार्यकर्ता और कार्यक्रम ये तीनों बहुत जरूरी हैं।
-----------------------------------------------  
प्रयागराज माघ मेला-2026 विशेषांक   
शिविर का आयोजन एवं माघ मेले पर केंद्रित "धर्म नगरी माघ मेला-2026" के चार विशेषांक निकाले जाएंगे। विशेषांकों का वितरण मेले में शिविरों में (सन्तों धर्माचार्यों आदि को), मेला क्षेत्र में स्थित विभिन्न कार्यालयों, सरकारी एवं निजी प्रदर्शनियों आदि को फ्री या "सौजन्य से..." होगा। इसके साथ मेला क्षेत्र में कार, बस आदि निजी वाहनों से आने वाले तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को दिया जाएगा, जिस प्रकार प्रयागराज महाकुंभ-2025 पर "धर्म नगरी" के तीन विशेषांकों को बांटा या सम्मान के साथ दिया गया।
प्रयागराज माघ मेला-2026 के विशेषांको में आप भी संगम क्षेत्र (
अपने शिविर / कैम्प) की जानकारी, होने वाले कार्यक्रम (यदि कोई हो), सारगर्भित लेख, अपने आश्रम मठ की गतिविधियां आदि प्रकाशित करवा सकते हैं। अथवा अपनी शुभकामना आदि के साथ अपने नाम से विशेषांक बटवा सकते हैं (देखें ऊपर बायीं कोने)। तो संपर्क करें +91 8109107075 वाट्सएप ईमेल- dharm.nagari@gmail.com 
----------------------------------------------- 

कार्यकर्ता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा, कि उत्तर प्रदेश को उन्होंने (योगी जी ने) इस तरह से बदल दिया है, कि अब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के नाते मैं देश के किसी हिस्से या फिर विश्व के किसी देश में जाता हूं, वहां पर उत्तर प्रदेश की बात करता हूं तो बहुत सम्मान मिलता है। एसआईआर के लिए मुख्यमंत्री ने जिस विषय को रखा है, मैं कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वह बूथ पर जाकर इस प्रक्रिया को पूर्ण कराएं।
 
हमारी पार्टी में नहीं चलता परिवारवाद
नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि भाजपा ने जो सम्मान दिया है उससे मैं गदगद हूं। भारत का सबसे बड़ा प्रदेश जो भारत की राजनीति का केंद्र बिंदु है, ऐसे राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने से मैं रोमांचित हूं, उत्साहित हूं और गौरवान्वित महसूस करता हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आरएसएस का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हमारी पार्टी में कोई वाद नहीं चलता न परिवारवाद चलता है, ना जातिवाद चलता है। हमारी पार्टी का नेतृत्व न किसी खास परिवार को मिलता है न किसी खास जाति को। हमारी पार्टी में कोई भी व्यक्ति कोई सक्रिय कार्यकर्ता बड़े से बड़े दायित्व का निर्वहन कर सकता है, इसलिए हमें अपनी पार्टी पर गर्व है।

देखें / सुनें -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले-
सियावर रामचंद्र भगवान की जय। भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ अपने संबोधन शुरु करते हुए सीएम योगी ने नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को बधाई दिया। चुनाव प्रक्रिया को निर्विघ्न तरीके से संपन्न करने डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन अधिकारी पीयूष गोयल व संगठन के राष्ट्रीय अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण को धन्यवाद दिया। पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल की भी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा, 11 वर्ष पहले देश भारत को कमतर आंकते थे। आज उन्हें भारत के अंदर विश्व नेतृत्व नजर आता है। आज उन्हें भारत में गौरव की अनुभूति होती है। आज भारत वैश्विक संतुलन का कार्य कर रहा है। बिना रुके बिना झुके अपनी यात्रा को आगे बढ़ने का कार्य कर रहा है। भारत बिना झुके आगे बढ़ रहा, यूपी दंगा मुक्त है। अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने ये भी कहा- 

आप लोग एक महीने तक बूथ मत छोड़िए 
नए प्रदेश अध्यक्ष हर जिले में जाएंगे उनका वहीं पर स्वागत करिए। एक महीने तक आप बूथ मत छोड़िए। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती पर लखनऊ में एक बड़ा प्रेरणा स्थल बनाया गया है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा कार्यक्रम होगा। यहां पर डिजिटल म्यूजियम बनाया गया है। उसी दिन एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।

बूथ लेवल के कार्यकर्ता मतदाता सूची की जांच करें
अब मतदाता सूची मिलने लगी है। बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह मतदाता सूची की जांच करें और उसे दुरुस्त कराएं जो भी छूटा हो उसे मतदाता सूची में जुड़वाएं। बेटे की उम्र 20 साल, बाप की उम्र 30 साल और बाबा की उम्र 40 साल तो बताइए भला 10 साल में कहां बच्चा पैदा होता है ? तो मैंने सोचा यह तो कई पीढ़ियां देख चुके हैं। ये नाम फर्जी हैं। इस तरफ हमें विशेषतौर पर ध्यान देना होगा। फर्जी नाम पर हर बूथ से आपत्ति दर्ज कराएं। ...मतदाता सूची दुरुस्त कर लें, तो समझिए हमने तीन-चौथाई जीत हासिल कर ली है। बस एक-चौथाई के लिए चुनाव लड़ना होगा। मैं विश्वास दिलाता हूं कि चुनाव परिणाम आएंगे, तो तीन-चौथाई सीटें हमारे हिस्से में आएंगी। सरकार निश्चित तौर पर हमारी बनेगी।

युवा वोटरों की संख्या में 4 करोड़ की गैपिंग
वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से SIR की प्रक्रिया चल रही है। ये समय सूची के शुद्धिकरण और लोकतंत्र के पवित्रीकरण का समय है। 25 करोड़ वाले उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में 64 से 65 फीसदी लोग होने चाहिए। 18 वर्ष के युवाओं का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का नाम अगर मतदाता सूची में होना चाहिए, तो वह 16 करोड़, लेकिन अभी तक 12 करोड़ नाम आए हैं। चार करोड़ का गैप है। 
...जो 4 करोड़ की गैपिंग है उसमें 85 से 90% आपका ही मतदाता है। निर्वाचन आयोग ने 14 दिन का समय बढ़ाया है। इस समय का बेहतर उपयोग किया जाए। चुनाव का परिणाम विधानसभा और लोकसभा में आता है, लेकिन चुनाव लड़ा जाता है बूथ में। इसीलिए प्रधानमंत्री कहते हैं- मेरा बूथ सबसे मजबूत। जो भी लड़ाई बूथ पर होती है, वही सबसे मजबूत होती है, इसलिए बूथ बहुत मजबूत होना चाहिए।
-----------------------------------------------  
प्रयागराज महाकुंभ-2025 के बाद मार्च 2025 से "धर्म नगरी" के सदस्य नहीं बनाए जाते। धर्म नगरी फ्री या "सौजन्य से..." पाने हेतु अपना पूरा पता भेजें नियमित कॉपी पाने हेतु वर्ष में केवल एकबार अपने सामर्थ्य के अनुसार स्वेच्छा से "धर्म नगरी" के नाम सहयोग करें। 
आपके दिए सहयोग से हम आपकी शुभकामना आदि प्रकाशित कर आपको एवं आपके परिचितों को (आपके नाम की सील लगाकर) प्रतियां भेजते हैं। सहयोग केवल "धर्म नगरी" के नाम से इसके बैंक खाते या ऑनलाइन 8109107075 पर दें और तुरंत उसका स्क्रीन शॉट भी।  
देखें- महाकुंभ प्रयागराज-2025 का विशेषांक-  
-----------------------------------------------   

पहले की सरकार अंधेरे में रहने की अभ्यस्त थी 
साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में बिजली नहीं थी। जो सरकार थी, वह अंधेरे में रहने की अभ्यस्त थी, क्योंकि डकैती तो अंधेरे में ही हो सकती थी। हम लोग 2017 में सरकार में आए, तब केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ही थे। ...कितनी बिजली मिलती है, हमने कहा कि तीन से चार महीने। उन्होंने कहा हम 24 घंटे बिजली देना चाहते हैं। जब अप्रैल 2017 में पहली बार पीयूष गोयल आए, उन्होंने रोस्टर तय किया और फिर वही रोस्टर आज तक उत्तर प्रदेश में लागू है। सभी जगह भरपूर बिजली मिल रही है।

अयोध्या में दुनिया का सबसे भव्य मंदिर
...क्या 2017 से पहले कोई सोचता था, कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनेगा। अयोध्या सुंदर नगरी बनेगी। आज कोई राम भक्त पर अंगुली नहीं उठा सकता है। 2017 के पहले जब भी भाजपा का कार्यकर्ता कहता था- रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, तो लोग कहते थे- यह ऐसे ही नारा देते हैं, लेकिन आज कोई इस पर प्रश्न उठा सकता है क्या ? आज वहां पर दुनिया का सबसे भव्य मंदिर बन गया है। पहली बार हुआ है, कि अयोध्या में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए। भव्य मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम भी किया और 500 वर्षों के बाद भगवान राम को भव्य मंदिर में विराजमान करने का काम किया। 25 नवंबर को रामलला के भव्य मंदिर में धर्मध्वजा फहराने का काम भी पीएम ने किया।

पौने नौ लाख युवाओं को बिना भेदभाव मिली सरकारी नौकरी
...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक परिश्रम से ही यह संभव हो पा रहा है। पिछले 8 सालों में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से उबर चुका है। आज उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त है। अपराध मुक्त है। टूरिज्म, इनवेस्टमेंट यूपी को देश के बेहतरीन राज्यों में खड़ा करता है। साढ़े आठ सालों में पौने नौ लाख युवाओं को बिना भेदभाव के सरकारी नौकरी दी। (केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा) ...वे देश में कहीं या विश्व के किसी भी देश में मैंने जब भी उनसे उत्तर प्रदेश को लेकर किसी भी योजना पर बात की, उन्होंने तत्काल हरी झंडी दी।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले-
भारत तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था
...मौजूदा समय में हिंदुस्तानियों को जो इज्जत मिलती है, वह साल 2014 से पहले कभी नहीं मिलती थी। 80 करोड़ से अधिक लोगों को अनाज मिला। 2014 से पहले देश की हालत खस्ता थी। हर रोज कहीं न कहीं भ्रष्टाचार का मामला उजागर होता था, लेकिन जब से 2014 में देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से तस्वीर ही बदल गई है। लोगों की सोच बदल गई है। उत्तर प्रदेश ने उन्हें सांसद तो बनाया ही प्रधानमंत्री भी बनाया है। आज भारत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। इसमें उत्तर प्रदेश का नाम प्रधानमंत्री के साथ जुड़ा है। भारत तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले-
इस बार सबसे ज्यादा अनुभवी अध्यक्ष  
...इस बार जो प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, वह सबसे ज्यादा अनुभवी हैं। सात बार के सांसद हैं। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं। मैं उनको हार्दिक बधाई देता हूं। डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की। कहा कि उनके नेतृत्व में हम 2017 से सफल सरकार चला रहे हैं। अभी तक के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में हमने यूपी में जीत हासिल की है। पंकज का मतलब कमल होता है। वह कमल की तरह खिले हुए हैं। उनके अध्यक्ष बनने पर मैं उनका स्वागत करता हूं। पंकज के नेतृत्व में कमल खिलता रहेगा। अब 2027 में विधानसभा चुनाव है। हम समाजवादी पार्टी की धज्जियां उड़ा देंगे, यह शपथ लेकर हम यहां से जाएंगे। बिहार का चुनाव प्रचंड बहुमत से जीता है। उत्तर प्रदेश का तो चुनाव 2027 में है। उससे पहले पश्चिम बंगाल का चुनाव है। हमें वहां प्रचंड बहुमत से जीतना है।
 
भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचन अधिकारी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, कि इस बार 2 लाख 60 हजार प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं। पीयूष गोयल ने पंकज चौधरी को जीत का प्रमाण पत्र दिया।  
-----------------------------------------------
इसे भी पढ़ें / देखें-
धूप से मिलने वाले विटामिन-डी के आश्चर्यजनक लाभ, जानकर हैरान हो जाएंगे, फिर आप भी लेने लगेंगे इस जाड़े में धूप 
https://www.dharmnagari.com/2025/12/Dhoop-Sun-rays-benefits-to-your-Health-Vitamin-D3-benefits.html

"संचार साथी" ऐप पर यूजर डेटा चोरी पर उठे सवाल का DoT ने दिया जवाब, "संचार साथी" क्या है ?
"काश ! उस रात केवल 1% लोग अपनी आत्मरक्षा  हथियार उठा लेते..." 
☟ 
http://www.dharmnagari.com/2021/01/Aaj-ke-selected-Posts-Tweets-Comments-Tuesday-19-Jan-2021.html
 

"धर्म नगरी" फ्री (कॉम्प्लिमेंट्री) कॉपी पाने हेतु अपना पूरा पता व्हाट्सएप करें। नियमित रूप से पाने हेतु वर्ष में एक बार अपने किसी परिजन, प्रिय व्यक्ति के जन्मदिन की बधाई आदि या पुरखे की पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए अपने सामर्थ्य के अनुसार अपने नाम से "धर्म नगरी" भिजवाएं। सहयोग राशि या विज्ञापन आपके बजट पर।राशि केवल "धर्म नगरी" के चालू खाते नंबर- 325397 99922 स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया SBI IFS Code- CBIN0007932 भोपाल) अथवा 8109107075 पर online पर करें। स्क्रीन शॉट व्हाट्सएप करें, जिससे आपकी शुभकामना आदि के साथ आपके नाम से "धर्म नगरी" भेजी या बटवाई जा सकें, जिसकी जानकारी आपको दी जाएगी।    
प्रयागराज महाकुंभ-2025 के अवसर पर "धर्म नगरी" विशेषांक ChoiceFinX एप एवं www.bhoomiserenity.com बिल्डर्स के सौजन्य से FREE दी गई, महाकुंभ मेला क्षेत्र में शिविरों में फ्री बाटी गई। अब "धर्म नगरी" के नए पाठकों को ChoiceFinX एप एवं www.bhoomiserenity.com बिल्डर्स के सौजन्य देशभर में भेजी जाएगी। केवल आप अपने घर / कार्यालय पर का पूरा पता पोस्टल पिन कोड सहित sms या वाट्सएप 8109107075 करें।

कथा हेतु- व्यासपीठ की गरिमा एवं मर्यादा के अनुसार श्रीराम कथा, वाल्मीकि रामायण, श्रीमद भागवत कथा, शिव महापुराण या अन्य पौराणिक कथा करवाने हेतु संपर्क करें। कथा आप अपने बजट या आर्थिक क्षमता के अनुसार शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में अथवा विदेश में करवाएं, हमारा कथा के आयोजन की योजना, मीडिया-प्रचार आदि में सहयोग रहेगा। -प्रसार प्रबंधक "धर्म नगरी / DN News" मो.9752404020, 8109107075-वाट्सएप ट्वीटर इंस्टाग्राम- @DharmNagari ईमेल- dharm.nagari@gmail.com यूट्यूब- #DharmNagari_News   



No comments