नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन, यात्रियों का चेहरा ही टिकट होगा... एंट्री से बोर्डिंग तक सबकुछ पेपरलेस,
ऐप से जानें अपने बैग की लोकेशन
- एयरपोर्ट आने से पहले बुक कर सकेंगे पार्किंग स्लॉट
- एयरपोर्ट आने से पहले बुक कर सकेंगे पार्किंग स्लॉट
- मल्टी-मॉडल सेंटर में मेट्रो, हाई-स्पीड रेल, बसें व टैक्सी उपलब्ध होंगी
- मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी, कार्गो हब व MRO से मिलेगा इंडस्ट्री को बूस्ट
- NIA में होगी 1.2 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता
(कवरेज आदि या अपने पते पर फ्री कॉपी मंगवाने हेतु वा.एप- 810 910 7075)
देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में सम्मिलित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) के पहले चरण लोकार्पण कल शनिवार (27 मार्च) को होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट के फेज-वन का लोकार्पण करने के साथ एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल का भी उद्घाटन एवं मेंटिनेंस, रिपेयर एवं ओवरहालिंग (MRO) सुविधा का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे, जिनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ी है। परियोजना से उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाली होगी। एयरपोर्ट का उद्घाटन भारत के ग्लोबल एविएशन हब बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
NIA की विशेषताएं-
✔ देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट जहाँ एंट्री से बोर्डिंग तक पूरी तरह से पेपरलेस होगा। यात्रियों को अपना बोर्डिंग पास या ID दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। उनका चेहरा ही उनका टिकट होगा। सुरक्षा जांच और बोर्डिंग गेट्स पर ऑटोमैटिक बायोमेट्रिक सिस्टम लगा होगा, जिससे लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा,✔ यात्री अपने स्मार्टफोन ऐप के माध्यम से देख सकेंगे कि उनका बैग इस समय कहां है ? उनका बैगेज चेक-इन काउंटर पर है या विमान में लोड हो रहा है या बेल्ट पर आ रहा है। इससे सामान खोने या देरी होने का तनाव कम हो जाएगा,
✔ यात्रियों की सुविधा हेतु एक विशेष 'वे-फाइंडिंग' तकनीक आरंभ की गई है। एयरपोर्ट का मोबाइल ऐप आपको अपनी करंट लोकेशन से गेट नंबर, लाउंज या ड्यूटी-फ्री शॉप तक का सटीक रास्ता (गूगल मैप्स की तरह) दिखाएगा,
✔ एयरपोर्ट पर सेल्फ सर्विस पर फोकस किया गया है। यात्री स्वयं अपना सामान टैग करके मशीन में डाल सकेंगे, जिससे काउंटर पर खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। एयरपोर्ट पर कई जगह 'डिजिटल कियोस्क' होंगे जहाँ AI-पावर्ड असिस्टेंट यात्रियों के प्रश्नों के उत्तर देंगे,
✔ टर्मिनल के ठीक सामने एक मल्टी-मॉडल सेंटर है, जहाँ मेट्रो, हाई-स्पीड रेल (RRTS), बसें और टैक्सी एक ही जगह उपलब्ध होंगी। यात्री को लंबी दूरी पैदल नहीं चलनी पड़ेगी। इसका डिजाइन स्विट्जरलैंड की ज्यूरिख एयरपोर्ट तकनीक पर आधारित है, परन्तु इसकी वास्तुकला में वाराणसी के घाटों एवं भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देती है,
✔ NIA का रनवे और टैक्सी-वे इस तरह डिजाइन किए गए हैं, कि विमान लैंडिंग के बाद बहुत कम समय में पुनः टेक ऑफ के लिए तैयार हो सकेंगे। इससे एयरलाइंस का ईंधन एवं यात्रियों का समय बचेगा। टर्मिनल के अंदर एक बड़ा आर्टिफिशियल फॉरेस्ट और वॉटरफॉल है, जिसे सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट की तरह ही बनाया गया है,
1.2 करोड़ यात्रियों की होगी क्षमता
फेज-1 में एयरपोर्ट के विकास में कंसेशनायर द्वारा 6,876 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि अधिग्रहण पर 4,406 करोड़ रुपये व्यय किए हैं। इस तरह फेज-1 की कुल लागत लगभग 11,282 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें 12 मिलियन (1.2 करोड़) यात्री प्रति वर्ष की प्रारंभिक क्षमता विकसित की गई है।
बीते 15 सालों अव्यवसायिक प्रकाशन "धर्म नगरी" के विस्तार (चुनिंदा ट्रेन, एयरपोर्ट, तीर्थ नगरी में स्थानीय प्रतिनिधि के माध्यम से नियमित रूप से अंक बटवाने आदि) हेतु संरक्षक चाहिए, जो विधिवत निवेश कर सकें। निवेश "धर्म नगरी" के बैंक खाते के माध्यम से निश्चित समय हेतु लिखित रूप से होगी। संपर्क करें- 6261868110 प्रयागराज कुंभ-2013 से सभी कुंभ, अर्द्धकुंभ, वार्षिक माघ मेला में लगातार धर्म नगरी के विशेषांकों का प्रकाशन एवं फ्री या किसी के "सौजन्य से..." भी हो रहा है। -----------------------------------------------
औद्योगिक व सर्विस सेक्टर का बनेगा नया केंद्र
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित हो रहा यह एयरपोर्ट आसपास के औद्योगिक सेक्टरों को नई गति देगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, हवाई यातायात अधिक सुगम होगा और पर्यटन क्षेत्र को नई गति मिलेगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। फेज-वन को लगभग 11,282 करोड़ रु की लागत से PPP मॉडल के अंतर्गत बनाया गया है। आरंभ में यह एयरपोर्ट हर साल 1.2 करोड़ यात्रियों क्षमता को संभाल सकेगा, जिसे आगे बढ़ाकर 7 करोड़ यात्रियों तक किया जा सकता है। इसमें 3,900 मीटर लंबा रनवे है, जहां बड़े विमान उतर सकते हैं। इसमें आधुनिक नेविगेशन सिस्टम, Instrument Landing System (ILS) और एडवांस लाइटिंग सिस्टम है, जिससे हर मौसम और 24 घंटे संचालन संभव होगा। यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित यह एयरपोर्ट मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में बनाया गया है, जहां सड़क, रेल, मेट्रो और अन्य परिवहन साधनों से आसान कनेक्टिविटी होगी। इससे यात्रियों और सामान की आवाजाही सहज होगी। NIA के अनुसार, इस एयरपोर्ट को देश का सबसे आधुनिक और डिजिटल-फर्स्ट एयरपोर्ट बनाने की योजना तैयार की गई है।
मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी, कार्गो हब व MRO
यह एयरपोर्ट देश का एक अत्याधुनिक मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब होगा, जहां सड़क, रेल, मेट्रो और क्षेत्रीय ट्रांजिट सिस्टम का सहज एकीकरण किया गया है।
इससे यात्रियों और कार्गो परिवहन दोनों के लिए समय और लागत में भारी कमी आएगी। एयरपोर्ट पर विकसित मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल की आरंभिक क्षमता 2.5 लाख मीट्रिक टन वार्षिक होगी, जिसे बढ़ाकर 18 लाख मीट्रिक टन तक किया जा सकेगा। साथ ही, 40 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली MRO सुविधा से विमानों का मेंटिनेंस, रिपेयर और ओवरहॉलिंग देश में ही संभव होगी। इससे एविएशन सेक्टर में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
-----------------------------------------------
इसे भी पढ़ें-
खरमास : सूर्य का मीन राशि में प्रवेश, वातावरण में सात्विकता के बढ़ने के दिन
वृषभ, कर्क, वृश्चिक व धनु के लिए खरमास होगा अनुकूल
☟
https://www.dharmnagari.com/2026/03/Kharmas-visheshta-Kya-Kare-Daan-4-Rashiyo-ke-liye-anukool.html
औद्योगिक व सर्विस सेक्टर का बनेगा नया केंद्र
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित हो रहा यह एयरपोर्ट आसपास के औद्योगिक सेक्टरों को नई गति देगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, हवाई यातायात अधिक सुगम होगा और पर्यटन क्षेत्र को नई गति मिलेगी।
उल्लेखनीय है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारत सरकार से मई 2018 में सैद्धान्तिक स्वीकृति मिली। परियोजना चार चरणों में विकसित की जा रही है, जिस पर कुल 29,560 करोड़ रु खर्च किए जाएंगे। एयरपोर्ट को आधुनिक, डिजिटल और ऊर्जा दक्ष तकनीकों के साथ विकसित किया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ उत्तर प्रदेश 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।
-----------------------------------------------
अपने जिले से- शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र "धर्म नगरी / DN News, वेबसाइट एवं चैनल हेतु " के स्थानीय प्रतिनिधि बनने हेतु संपर्क करें- 810 910 7075- वा. एप प्रयागराज माघ मेला-2026 में "धर्म नगरी विशेषांक" के साथ मेटल क्लीनर भी फ्री दिया गया।
राष्ट्रवादी समसामयिक "धर्म नगरी" व DN News पाक्षिक एवं मैगजीन, वेबसाइट व "धर्म नगरी" के चैनल को और अधिक उपयोगी, पठनीय एवं सुनने योग्य बनाया जा रहा है। यदि आप इसमें स्थानीय प्रतिनिधि या पार्टनर चाहिए (जहां नहीं हैं) यदि आप अपने जिले में पार्ट-टाइम कुछ करना चाहते हैं, तो अपना डिटेल वाट्सएप- 810 910 7075 या dharm.nagari@gmail.com पर ईमेल अथवा संपर्क करें- 6261868110
समस्या आपकी - समाधान हमारा
यदि आप या आपके परिवार, मित्र आदि किसी प्रकार की समस्या (विवाह, नौकरी, स्वास्थ्य, संपत्ति विवाद आदि) से जूझ रहे हैं और आपने बहुत प्रयास किया, लेकिन कोई सही मार्गदर्शन या रास्ता अब तक नहीं मिला... तो आप अपनी समस्या या प्रश्न सहित अपना नाम सहित जन्मदिन, जन्म समय एवं जन्मस्था (तीनों सही-सही) 810 910 7075 पर वाट्सअप करें।
आपके प्रश्न / प्रहनों का उत्तर एवं समस्या का निदान हेतु मार्गदर्शन साधक ज्योतिषाचार्य से मिलेगा। संतुष्ट होने के बाद स्वेच्छापूर्वक (बिना कंजूसी) आपको online दक्षिणा या शुल्क 810 910 7075 पर अपने सामर्थ्य के अनुसार देना होगा, जैसे किसी डॉक्टर या वकील को उनकी सेवा या योग्यता हेतु देते हैं। सोशल मीडिया में #Dharm_Nagari_



Post a Comment