हनुमान जयंती : पंचमुखी हनुमान का रहस्य... कहाँ, कैसे लगाएं...


...चित्र, पंचमुखी हनुमानजी की कृपा पाने करें विशेष उपाय


धर्म नगरी / DN News 
(
न्यूज कवरेज, अपने पते पर फ्री कॉपी मंगवाने या अपने नाम से बटवाने हेतु- वा.एप810 910 7075)

आचार्य नित्यानंद गिरी*

श्रीराम भक्त हनुमानजी इस कलयुग में जागृत देव हैं। अपने भक्तों से हनुमानजी शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं। अहिरावण ने जब माँ भवानी के लिए पाँच दीपक जलाए थे, उसे पांच दिशाओं मे पांच अलग-अलग जगहों पर रखा गया। इन पाँच दीपकों को एक साथ बुझाने पर ही अहिरावण का वध संभव था। अतः अहिरावण के वध हेतु हनुमान जी ने पंचमुखी रूप धारण किया।

श्री पंचमुखी हनुमान के पाँच मुख इस प्रकार हैं, उत्तर दिशा में वराह मुख, दक्षिण दिशा में नरसिंह मुख, पश्चिम में गरुड़ मुख, आकाश की तरफ हयग्रीव मुख एवं पूर्व दिशा में हनुमान मुख। इनमे पहले वानर मुख से सारे दुश्मनों पर विजय मिलती है। दूसरे गरुड़ मुख से समस्याएं दूर होती हैं। तीसरे उत्तर दिशा के वराह मुख से प्रसिद्धि, शक्ति और लंबी आयु मिलती है। चौथे नृसिंह मुख से मुश्किलें, तनाव और डर दूर होते हैं। प्रतिमा के पांचवें अश्व मुख से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस पंच-मुखी रूप को धारण कर हनुमानजी ने सभी पांचों दीप बुझाए तथा अहिरावण का वध कर श्रीराम और लक्ष्मण को मुक्त कराया।

पंचमुखी हनुमानजी की चित्र कब, कहां लगाएं ?
श्रीराम भक्त हनुमान अपने भक्तों को राहु-केतु और शनि जैसे ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचाते हैं। हनुमान जी से प्रेत, पिशाच बहुत डरते हैं और उनके भक्तों के निकट भी नहीं आते। हनुमान जी के अनेक रूप हैं, परन्तु पंचमुखी हनुमानजी के रूप का कुछ विशेष महत्व बताया गया है, जिसका विशेष प्रभाव होता है-
✔ घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भगवान हनुमान की पंच-मुखी (पंच स्वरूप वाली) मूर्ति या चित्र लगाएं। नियमित रूप से उनकी पूजा करें। इसके प्रभाव से आपको कभी आर्थिक संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।
✔ वास्तुशास्त्र के अनुसार, हनुमान जी का चित्र आप अपने घर या दुकान में दक्षिण दिशा की ओर लगाएं। यह दिशा हनुमान जी के चित्र के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। इससे घर और दुकान दोनों में पॉजिटिव ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

-----------------------------------------------
पंद्रह वर्षों से प्रकाशित "धर्म नगरी" के विस्तार के साथ शीघ्र ही चुनिंदा ट्रेन, एयरपोर्ट, तीर्थ नगरी में स्थानीय प्रतिनिधि के माध्यम से नियमित रूप से अंक बटवाई जाएगी। विस्तार हेतु आर्थिक रूप से सम्पन्न संरक्षक चाहिए। विशेष- प्रयागराज कुंभ-2013 से अनवरत सभी कुंभ, अर्द्धकुंभ, वार्षिक माघ मेला में लगातार धर्म नगरी के विशेषांकों का प्रकाशन और इसका फ्री या किसी के "सौजन्य से..." वितरण किया जा रहा है।   
-----------------------------------------------

✔ आप घर में सदैव पंचमुखी वाले हनुमानजी की चित्र अवश्य लगाएं। इससे आपके घर के सभी दोष, नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। भगवान का आशिर्वाद सदैव आप पर बना रहता है।
✔ घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा लगाएं। इससे नकारात्मक शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती।

पंचमुखी हनुमान जी के उपाय

➤ एक नारियल लें उसके ऊपर कलावा लपेटकर चावल, सिंदूर और पीले फूल चढ़ाएं। फिर ये नारियल पंचमुखी हनुमान जी को अर्पित कर दें। मान्यता है, ऐसा करने से हर कार्य में सफलता प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है।

➤ अगर परीक्षा या फिर इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो पंचमुखी हनुमानजी को अनार या लड्डू का भोग लगाने के साथ केसरिया रंग का झंडा भी मंदिर में दान करना चाहिए।

➤ परिवार में सुख समृद्धि बनी रहे, इसके लिए पंचमुखी हनुमानजी प्रतिमा के सामने बैठकर श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। अगर कोर्ट केस में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो पंचमुखी हनुमान जी के समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।
 

*आचार्य नित्यानंद गिरी 
मो. 9216745145 

-----------------------------------------------
इसे भी पढ़ें-
खरमास : सूर्य का मीन राशि में प्रवेश, वातावरण में सात्विकता के बढ़ने के दिन (14 अप्रैल 2026 तक रहेगा खरमास)  
वृषभ, कर्क, वृश्चिक व धनु के लिए खरमास होगा अनुकूल  
https://www.dharmnagari.com/2026/03/Kharmas-visheshta-Kya-Kare-Daan-4-Rashiyo-ke-liye-anukool.html

अपने जिले से शहरी अथवा ग्रामीण क्षेत्र "धर्म नगरी / DN News, वेबसाइट एवं चैनल के स्थानीय प्रतिनिधि बनने, आयोजित हो रहे कथा या कथा आयोजित करवाने हेतु अपना डिटेल वा.एप करें- 810 910 7075
राष्ट्रवादी समसामयिक "धर्म नगरी" व DN News पाक्षिक एवं मैगजीन, वेबसाइट व "धर्म नगरी" के चैनल को और अधिक उपयोगी, पठनीय एवं सुनने योग्य बनाया जा रहा है। यदि आप इसमें स्थानीय प्रतिनिधि या पार्टनर चाहिए (जहां नहीं हैं) यदि आप अपने जिले में पार्ट-टाइम कुछ करना चाहते हैं, तो अपना डिटेल वाट्सएप- 810 910 7075 या dharm.nagari@gmail.com पर ईमेल अथवा संपर्क करें- 6261868110

समस्या आपकी-समाधान हमारा
यदि आप या आपके परिवार, मित्र आदि किसी प्रकार की समस्या (विवाह, नौकरी, स्वास्थ्य, संपत्ति विवाद आदि) से जूझ रहे हों और आपने बहुत प्रयास किया, लेकिन कोई सही मार्गदर्शन या रास्ता अब तक नहीं मिला... तो आप अपनी समस्या या प्रश्न अपने नाम के साथ जन्मदिन, जन्म समय एवं जन्मस्था (तीनों सही-सही) 810 910 7075 पर वाट्सअप करें।

आपके प्रश्न / प्रश्नों का उत्तर एवं समस्या का निदान हेतु मार्गदर्शन साधक ज्योतिषाचार्य द्वारा दिया जाएगा। संतुष्ट होने के बाद स्वेच्छापूर्वक बिना कृपणता आपको online दक्षिणा या शुल्क 810 910 7075 पर अपने सामर्थ्य के अनुसार देना होगा, जैसे आप किसी डॉक्टर या वकील को उनकी सेवा या योग्यता हेतु देते हैं। सोशल मीडिया में खोजें #Dharm_Nagari_

No comments