#UttarPradesh : विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर निंदा प्रस्ताव, एक-दिवसीय विशेष सत्र में...


...6 अध्यादेश भी रखे जाएंगे
- विधानसभा Live 
- #Social_Media में प्रतिक्रियाएं  

लखनऊ ब्यूरो / धर्म नगरी / 
DN News
(कवरेज, फ्री कॉपी मंगवाने या अपने नाम से बटवाने हेतु- 810910 7075 -वा.एप)

उत्तर प्रदेश विधानसभा का एक-दिवसीय विशेष सत्र गुरुवार (30 अप्रैल) को बुलाया है। सत्र महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर केंद्रित होगा। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से संबंधित संशोधन विधेयक के पारित न होने और विपक्ष के रवैये के विरुद्ध योगी आदित्यनाथ सरकार निंदा प्रस्ताव लाने जा रही है। 

सत्र 11 बजे से शुरू होगा। निंदा प्रस्ताव वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ सदन के पटल पर 6 अध्यादेश भी रखे जाएंगे, जिन पर चर्चा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

विधानमंडल के दोनों सदनों- विधानसभा और विधान परिषद- में गरमागरमी देखने को मिल सकती है, क्योंकि विपक्ष भी सरकार पर पलटवार की तैयारी में है।

प्रस्ताव के बाद विभिन्न दलों के नेताओं और विधायकों द्वारा विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। सरकार का मानना है कि विपक्ष ने महिला आरक्षण को लेकर संसद में जो रुख अपनाया, वह महिलाओं के सशक्तिकरण की भावना के खिलाफ है. सत्र के दौरान महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकार, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।  

उल्लेखनीय है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इस एक-दिवसीय विशेष सत्र के माध्यम से स्पष्ट संदेश देना चाहती है, कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के मुद्दे पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सत्र की कार्यवाही पर सभी की निगाहें टिकी हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है, कि यह दिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण को लेकर नया मोड़ साबित हो सकता है। 

-----------------------------------------------
इसे भी पढ़ें-
590 Kmलंबे, 6-लेन गंगा एक्सप्रेस-वे ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरीडोर का...
https://www.dharmnagari.com/2026/04/Expressway-Highway-changing-Indian-economy-Jobs-Business-etc.html

AAP की खुल गई "झाडू", पंजाब में 2022 की राह पर भाजपा
https://www.dharmnagari.com/2026/04/AAP-biggest-setback-to-Kejriwal.html

"मोदी को हरा दिया" के चक्कर में क्या देश की 71 करोड़ महिलाओं से हुआ बड़ा विश्वासघात !
https://www.dharmnagari.com/2026/04/Modi-ke-virodh-me-71-crore-mahilaon-se-vishwasghat.html

15 वर्षों से प्रकाशित "धर्म नगरी" का विस्तार हो रहा है, शीघ्र ही चुनिंदा ट्रेन, एयरपोर्ट, तीर्थ नगरी में स्थानीय प्रतिनिधि के माध्यम से नियमित रूप से बटवाई जाएगी। "धर्म नगरी" के विस्तार हेतु आर्थिक रूप से सम्पन्न संरक्षक चाहिए। प्रयागराज कुंभ-2013 से लगातार सभी कुंभ, अर्द्धकुंभ, वार्षिक माघ मेला में "धर्म नगरी" विशेषांकों का प्रकाशन और फ्री या किसी के "सौजन्य से..." वितरण किया जा रहा है। 2027 में भी प्रयागराज माघ मेला, हरिद्वार अर्धकुम्भ-2027, नासिक-त्रयंबकेश्वर कुम्भ-2027, सिंहस्थ उज्जैन कुम्भ-2028 में भी विशेषांकों के प्रकाशन / वितरण होंगे।
----------------------------------------------- 

अध्यादेश भी प्रस्तुत होंगे 
सरकार निंदा प्रस्ताव के साथ सदन के पटल पर 6 अध्यादेश भी रखेगी, जिन पर चर्चा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। महिला आरक्षण बिल को लेकर हाल ही में संसद में हुई चर्चा के बाद यह विशेष सत्र राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है. भाजपा की ओर से महिला मंत्रियों और महिला विधायकों को चर्चा में आगे रखने की रणनीति बनाई गई है, ताकि महिलाओं के सशक्तिकरण पर सत्ता पक्ष का मजबूत पक्ष रखा जा सके. वहीं विपक्षी दल, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, इस मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास कर सकते हैं. दोनों तरफ से तीखे हमले और जवाबी हमलों की आशंका है, जिससे सदन में हंगामा होने की पूरी संभावना है। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा विशेष सत्र Live 

- विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- हम इस निंदा प्रस्ताव का यहां विरोध करेंगे और सदन में जो भी चर्चा होगी, उसका जवाब देंगे।  भारतीय जनता पार्टी खुद महिला विरोधी है।
 
- विधासनभा के विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस वार्ता करने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने निंदा प्रस्ताव को लेकर कई बातें रखी। वहीं, इस दौरान सपा की महिला पदाधिकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दिया।
सुनें-


प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM 
योगी ने कहा- 
सपा-कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने महिला विरोधी आचरण का प्रदर्शन किया है, जिसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने विधानमंडल का यह विशेष सत्र है। कांग्रेस ने शाहबानो प्रकरण और अब महिला आरक्षण का विरोध किया है। अगर सपा-कांग्रेस में साहस है तो सदन की चर्चा में भाग लें और अपने आचरण को लेकर माफी मांगें।

सपा जन्मजात महिला विरोधी है और सत्ता में रहने के दौरान उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बर्बरता की है। सपा की सरकार के दौरान नारा ही बन गया था, देख सपाई बिटिया घबराई। सपा-कांग्रेस के महिला विरोधी आचरण को देश पहले ही जानता था, पर उनके पास मौका था कि अपने ऊपर लगी कालिख को हटा सकें और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन में सहयोग करते, लेकिन उन्होंने वो अवसर भी खोया। अब सपा-कांग्रेस अपनी महिला विरोधी मुहिम में लगे हुए हैं, कि यह संशोधन पास न हो पाए।  

सपा का अति निंदा प्रस्ताव 
विधानसभा के विशेष सत्र से पहले (29 अप्रैल) समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक में अति निंदा प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में महिला आरक्षण के बहाने परिसीमन की कथित साजिश के खिलाफ अति निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी रहे। विधानसभा में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने निंदा प्रस्ताव पारित घोषित किया।

अति निंदा प्रस्ताव में कहा गया- हम केंद्र की भाजपा व उनकी सहयोगी दलों की घोर निंदा करते हैं, जो महिला आरक्षण का ढोंग करती हैं। जिनका मंसूबा इस बिल के बहाने निर्वाचन क्षेत्रों का मनचाहा परिसीमन करके चुनाव जीतना था, न कि सच में महिलाओं को उनके अधिकार देकर उनका सशक्तीकरण करना।

- महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा की महिला विधायकों ने पैदल मार्च किया और विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, सदन के विशेष सत्र में शमिल होने पहुंचे सपा विधायकों ने महिला आरक्षण को लागू करने की मांग की। सदन की गैलरी में तख्ती लेकर पहुंचे और नारेबाजी किया। 

- विधानमंडल के विशेष सत्र के शुभारंभ होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। वेल में आकर एक-दूसरे के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे। इस पर CM योगी आदित्यनाथ व वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा विधायकों को शांत करवाया।

विधानसभा का विशेष सत्र शुरू
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया, कि सदन के नियमों के तहत अध्यक्ष व सदन की सहमति से विधानसभा का विशेष सत्र आरंभ हो गया है। सदन में नारी वंदन संशोधन अधिनियम पर चर्चा हो रही है। 

- नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा, महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर जो बात हो रही है, वह केंद्र सरकार का विषय है। इसलिए सदन में यह चर्चा नहीं होनी चाहिए। इसके उत्तर में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा- हम यहां महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करेंगे, नारी वंदन संरक्षण संशोधन अधिनियम पर नहीं। फिर माता प्रसाद पांडेय ने कहा-  ऐसा नहीं है एजेंडे से संशोधन अधिनियम का स्पष्ट उल्लेख है। 

- CM योगी आदित्यनाथ ने नारी वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर बोलना शुरू करते हुए आधी आबादी के लिए अधिनियम क्यों जरूरी है, यह बता रहे हैं। सरकार की ओर से महिलाओं की बेहतरी के लिए किए गए कार्यों के बारे में भी बताते हुए बोले- 
आधी आबादी के स्वालंबन के लिए उठाए गए किसी कदम का कांग्रेस-सपा ने हमेशा विरोध किया। साल 2023 में केंद्र सरकार ने महिला वंदन अधिनियम पारित किया था। महिलाएं अब नीति निर्धारण और कानून बनाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका हम तय कर रहे हैं। हम महिलाओं की संख्या को 33% कर दें और कुछ अन्य महिलाएं भी जोड़ दें, तो यह संख्या 40% तक पहुंच जाएगी। आप सबकी समस्या है, आधी आबादी के लिए उठाए गए कदम आपको अच्छे नहीं लगते हैं...

...शाम के बाद महिलाएं घर से बाहर नहीं आती थी. सपा के कार्यकर्ता परेशान करते थे। एसपी को देखकर तो गिरगिट भी सकुचा जाएगा। बीजेपी की सरकार में 65 लाख परिवार को घर मिले। सपा पूरी तरह से महिला विरोधी है। समाजवादी पार्टी महिलाओं के हित के लिए कभी नहीं खड़ी हुई।  यूपी में 2017 तक महिलाओं के लिए शौचालयों का निर्माण नहीं किया गया था। इसी तरह महिलाओं के नाम पर पंजीकृत होने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास भी सपा ने नहीं बनवाए। सरकार ने उज्जवला योजना के तहत देशभर में 10 करोड़ एलपीजी के सिलेंडर महिलाओं को मुफ्त दिए...

...प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्टार्ट अप योजना शुरू की गई, जिसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी है। लखपति दीदी के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन देने में सहायता की गई। जब इन लोगों (विपक्ष) को लगा कि यूपीए से काम नहीं चलेगा, तो इंडी गठबंधन बनाया। सपा-कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के स्वावलंबन का विरोध किया और इसमें बाधा बने। इन लोगों का चेहरा बोलने का कुछ और दिखाने का कुछ और है, लेकिन पूरा देश और प्रदेश आप लोगों के कारनामों को जानता है। सपा के लोगों का आचरण स्टेट गेस्ट हाउस कांड के दौरान सभी ने देखा तब भाजपा के लोग आगे बढ़े कि एक दलित की बेटी को सम्मान मिले...

...कांग्रेस की दुर्गति का कारण महिलाओं का श्राप है। अब सपा भी उसी ओर अग्रसर है। शाहबानो के मामले में सबने देखा। सपा-कांग्रेस का आचरण मौलवियों के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ने की प्रवृत्ति है...

...प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। यही कारण है, वर्क फोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, जिसका परिणाम यूपी की अर्थव्यवस्था में तीन गुना वृद्धि है। अगर सपा के लोग महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की मांग कर रहे हैं, तो संसद में अपने आचरण की भर्त्सना करें और अपने व्यवहार की निंदा करें...

- मुख्यमंत्री योगी के भाषण पर जवाब देते हुए सपा नेता संग्राम यादव ने कहा- आज जब सदन का विशेष सत्र बुलाया गया, तो उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री जी नारी सशक्तिकरण पर अपनी बात रखेंगे, पर उन्होंने यहां प्रवचन किया। यही बातें मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण पर, बजट भाषण में कही। आज जब पूरे देश की नजर इस सदन की कार्रवाई पर हैं, तो मुख्यमंत्री ने यहां पर भी वही पुराना कैसेट जारी कर दिया।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा- सपा के लोग महिला सम्मान की बात करते हैं, लेकिन यही लोग थे जब बसपा ने सपा से समर्थन वापस ले लिया, तो सपा के गुंडे स्टेट गेस्ट हाउस में मायावती को सिलिंडर लीक कर जान से मारना चाहते थे। ये लोग अब महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं। स्वर्गीय फूलन देवी को डाकू बना देने में इन्हीं सपा के लोगों का हाथ था।

-
-

-----------------------------------------------
समस्या आपकी-समाधान हमारा
यदि आप या आपके परिवार, मित्र आदि किसी प्रकार की समस्या (विवाह, नौकरी, स्वास्थ्य, संपत्ति विवाद आदि) से जूझ रहे हों, व्यापार, राजनीति, शिक्षा आदि क्षेत्र में हैं और किसी समस्या आदि से चल रहे हैं,  आपने बहुत प्रयास किया, लेकिन कोई सही मार्गदर्शन या रास्ता अब तक नहीं मिला... तो आप अपनी समस्या या प्रश्न अपने नाम के साथ जन्मदिन, जन्म समय एवं जन्मस्था (तीनों सही-सही) 810 910 7075 पर वाट्सएप करें।

आपके प्रश्न / प्रश्नों का उत्तर एवं समस्या का निदान हेतु मार्गदर्शन साधक ज्योतिषाचार्य द्वारा दिया जाएगा संतुष्ट होने के बाद स्वेच्छापूर्वक बिना कृपणता आपको online दक्षिणा या शुल्क 810 910 7075 पर अपने सामर्थ्य के अनुसार देना होगा, जैसे आप किसी डॉक्टर या वकील को उनकी सेवा या योग्यता हेतु देते हैं। सोशल मीडिया में खोजें #Dharm_Nagari_
अपने जिले से शहरी अथवा ग्रामीण क्षेत्र "धर्म नगरी / DN News, वेबसाइट एवं चैनल के स्थानीय प्रतिनिधि बनने, आयोजित हो रहे कथा या कथा आयोजित करवाने हेतु अपना डिटेल वा.एप करें- 810 910 7075
राष्ट्रवादी "धर्म नगरी" व DN News पाक्षिक एवं मैगजीन, वेबसाइट व "धर्म नगरी" के चैनल को विस्तार देने के साथ और अधिक उपयोगी, पठनीय एवं सुनने योग्य बनाया जा रहा है। हमें स्थानीय प्रतिनिधि या पार्टनर चाहिए (जहां नहीं हैं) यदि आप अपने जिले से पार्ट-टाइम जुड़ना चाहते हैं, तो अपना डिटेल वाट्सएप- 810 910 7075 या dharm.nagari@gmail.com पर ईमेल अथवा 
6261868110 पर संपर्क करें। 
 

No comments