महाराष्ट्र : परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप गिरा, 7 लोगों की मौत...


...30 श्रद्धालु घायल


धर्म नगरी / 
DN News
(कवरेज, फ्री कॉपी मंगवाने या अपने नाम से बटवाने हेतु- 810 910 7075 -वा.एप)

परभणी जिले (महाराष्ट्र) के परभणी के मानवत तालुका के यशवाड़ी में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के सामने बना सभा मंडप गिर गया है। कम से कम सात भक्तों की मौत हो गई और अन्य 30 घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन घटनास्थल पहुंच गया है। मंडप के नीचे फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चल रहा है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

मंदिर के सामने बना मंडप गिरा

यशवाड़ी में स्थित हनुमान मंदिर प्रसिद्ध है। यहां पूरे महाराष्ट्र से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। आज शनिवार (20 जून) होने के कारण बहुत भीड़ थी। साथ ही वीकेंड की छुट्टी होने के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कई श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आए थे। तभी अचानक मंदिर के सामने बना सभा मंडप गिर गया।

छत गिरने के बाद मची भगदड़ 


दुर्घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो के अनुसार, दोपहर तीन बजे कई लोग लाइन में खड़े होकर प्रसाद दर्शन-पूजा कर रहे थे। तभी बांस और लोहे की रॉड से बना सेंट्रिंग स्ट्रक्चर टूट गया। दुर्घटना के बाद वहां भगदड़ मच गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मानवत के तहसीलदार पांडुरंग मोचेवाड ने कहा, कि लगभग छह घायल श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे है और समन्वित प्रयासों से फंसे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया।

दुर्घटना के समय मंदिर के बाहर से दृश्य...

आरंभ में दुर्घटना में 8-10 लोग घायल हुए हैं। सम्प्रति बचाव दल यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, कि ढहे हुए ढांचे के नीचे कोई फंसा न रहे। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

-----------------------------------------------
इसे भी पढ़ें-
हनुमान जयंती : पंचमुखी हनुमान का रहस्य... कहाँ, कैसे लगाएं... 
https://www.dharmnagari.com/2026/04/Hanuman-Jayanti-secrets-of-Panchmukhi-Hanumanji-Do-Special-Remedies.html

अपने जिले से शहरी अथवा ग्रामीण क्षेत्र "धर्म नगरी / DN News, वेबसाइट एवं चैनल के स्थानीय प्रतिनिधि बनने, आयोजित हो रहे कथा या कथा आयोजित करवाने हेतु अपना डिटेल वा.एप करें- 810 910 7075
राष्ट्रवादी समसामयिक "धर्म नगरी" व DN News पाक्षिक एवं मैगजीन, वेबसाइट व "धर्म नगरी" के चैनल को और अधिक उपयोगी, पठनीय एवं सुनने योग्य बनाया जा रहा है। यदि आप इसमें स्थानीय प्रतिनिधि या पार्टनर चाहिए (जहां नहीं हैं) यदि आप अपने जिले में पार्ट-टाइम कुछ करना चाहते हैं, तो अपना डिटेल वाट्सएप- 810 910 7075 या dharm.nagari@gmail.com पर ईमेल अथवा संपर्क करें- 6261868110

समस्या आपकी-समाधान हमारा
यदि आप या आपके परिवार, मित्र आदि किसी प्रकार की समस्या (विवाह, नौकरी, स्वास्थ्य, संपत्ति विवाद आदि) से जूझ रहे हों और आपने बहुत प्रयास किया, लेकिन कोई सही मार्गदर्शन या रास्ता अब तक नहीं मिला... तो आप अपनी समस्या या प्रश्न अपने नाम के साथ जन्मदिन, जन्म समय एवं जन्मस्था (तीनों सही-सही) 810 910 7075 पर वाट्सअप करें।

आपके प्रश्न / प्रश्नों का उत्तर एवं समस्या का निदान हेतु मार्गदर्शन साधक ज्योतिषाचार्य द्वारा दिया जाएगा। संतुष्ट होने के बाद स्वेच्छापूर्वक बिना कृपणता आपको online दक्षिणा या शुल्क 810 910 7075 पर अपने सामर्थ्य के अनुसार देना होगा, जैसे आप किसी डॉक्टर या वकील को उनकी सेवा या योग्यता हेतु देते हैं। सोशल मीडिया में खोजें #Dharm_Nagari_


No comments