परीक्षा सुधारों हेतु बनी हाई पावर टास्क फोर्स के आधार पर शीघ्र जरूरी कदम उठाए जाएंगे : PM
"टेक्नोलॉजी और सिस्टम में ढांचागत सुधारों के मामले में बदलाव आएगा"
![]() |
| नंदन नीलेकणि |
(W.app- 8109107075 -न्यूज़, कवरेज कराने, फ्री कॉपी मंगवाने, शुभकामना देने हेतु)
नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक उच्चाधिकार प्राप्त टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इस टास्क फोर्स में टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि, इसरो के पूर्व चेयरमैन एस.सोमनाथ, आईबी के पूर्व निदेशक तपन डेका, आईआईटी चेन्नई के डायरेक्टर वी.कामाकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स एक्सपर्ट अमृत लाल मीणा को सम्मिलित किया गया है।
टास्क फोर्स के गठन का कदम नीट-यूजी (NEET-UG) और यूजीसी-नेट जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के बाद युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए उठाया गया है। नंदन नीलेकणि का मुख्य काम टेक्नोलॉजी की सहायता से पेपर लीक को रोकना होगा। इसके साथ सरकार द्वारा 27 जुलाई 2026 को संसद में नया संशोधन बिल प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार, हाई पावर्ड टास्क फोर्स परीक्षा सुधारों पर काम करेगी। टास्क फोर्स की रिपोर्ट के आधार पर जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इससे आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सकेगी। अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों का यह ग्रुप एनटीए परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगा। टेक्नोलॉजी और सिस्टम में ढांचागत सुधारों के मामले में बदलाव आएगा।
सुनें-
टास्क फोर्स को प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो साझा करते हुए देश की परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों को लेकर एक महत्वपूर्ण बताया और कहा-
टास्क फोर्स को प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो साझा करते हुए देश की परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों को लेकर एक महत्वपूर्ण बताया और कहा-
➯ भारत सरकार छात्रों के भविष्य के लिए लगातार विभिन्न कदम उठा रही है। जिन लोगों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वे जेल की सलाखों के पीछे हैं।
➯हमने पहले ही फास्ट-ट्रैक अदालतों की स्थापना कर दी है। हम संसद में एक नया कानून बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें ऐसे अपराधों से निपटने के लिए सख्त कानूनी प्रावधान शामिल किए गए हैं,
➯भविष्य की ओर देखने की जरूरत हैं। हमें भविष्य की ओर देखना होगा। हमारी परीक्षा प्रणाली को विश्वसनीय और पारदर्शी होने की आवश्यकता है और इसे तकनीक का अधिकतम उपयोग करना चाहिए,
➯ हमने विश्व प्रसिद्ध प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है। यह टास्क फोर्स विशेष रूप से परीक्षा सुधारों पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी,
➯ टास्क फोर्स की रिपोर्ट के आधार पर, जल्द से जल्द आगामी परीक्षाओं की विश्वसनीयता और सत्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
"आधार" और नंदन नीलेकणि
डिजिटल इंडिया को गति देने में आज "आधार कार्ड" ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। "आधार" हमारे देश का बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। देश के 130 करोड़+ लोगों के पास आज आधार है। इस आधार कार्ड की व्यवस्था को इन्फोसिस के को-फाउंडर एवं CEO नंदन नीलेकणि लाये। आधार कार्ड आने के बाद सरकारी सिस्टम में एक पारदर्शिता आई। इतना ही नहीं, आज UPI, फास्टैग, GST जैसी टेक्नोलॉजी देकर डिजिटल इंडिया की बुनियाद रखने में भी उनका बड़ा योगदान है।
आज जिस UPI सिस्टम से हम ऑनलाइन भुगतान करते हैं, वह नंदन नीलेकणि ने डिजाइन किया। 2014 के बाद नीलेकणि ने भारत की डिजिटल पेमेंटिंग सिस्टम में क्रांति लाने के बारे में सोचा। स्टैंडर्डाइजिंग इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम को डिजाइन करने का काम भी नंदन नीलेकणि और उनकी टीम ने किया। इस तरह भारत में आधार, GST, UPI, फास्टैग जैसे सिस्टम को लाकर उन्होंने डिजिटल इंडिया के सपने को साकार किया है।
उल्लेखनीय है, 2 जून 1955 को बेंगलुरु में जन्मे नंदन नीलेकणि भारत के सबसे सफल टेक दिग्गजों में से एक हैं। अपनी आरंभिक पढ़ाई के बाद IIT बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की। 1978 में मुंबई के पटनी कंप्यूटर सिस्टम्स से अपने करियर शुरू करने के बाद 1981 में नीलेकणि ने एन.आर.नारायण मूर्ति और अपने पांच साथियों के साथ मिलकर इन्फोसिस की नींव रखी। उन्होंने कंपनी में कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाईं और 2002 में इन्फोसिस के CEO बने। उनके 5 साल के कार्यकाल में कंपनी की कमाई 6 गुना बढ़कर लगभग 3 अरब डॉलर तक पहुंच गई। 2017 में वह पुनः गैर-कार्यकारी चेयरमैन के रूप में इन्फोसिस में लौटे।
"टास्क फोर्स का गठन एक दूरदर्शी, ऐतिहासिक पहल" CM योगी
परीक्षा सुधारों के लिए टास्क फोर्स के गठन के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-
➤ परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में हाई पावर्ड टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की गई है,
➤ छात्र-युवाओं के प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद लगातार तीसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने रील के जरिए इस निर्णय की जानकारी दी। टास्क [फोर्स विद्यार्थियों के भविष्य और निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है,
परीक्षा सुधारों के लिए टास्क फोर्स के गठन के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-
➤ परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में हाई पावर्ड टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की गई है,
➤ छात्र-युवाओं के प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद लगातार तीसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने रील के जरिए इस निर्णय की जानकारी दी। टास्क [फोर्स विद्यार्थियों के भविष्य और निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है,
➤ यह करोड़ों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक पहल है। टास्क फोर्स के गठन का निर्णय प्रत्येक प्रतिभा को निष्पक्ष अवसर, प्रत्येक विद्यार्थी के परिश्रम को न्याय और परीक्षा प्रणाली पर विद्यार्थियों के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
----------------------------------------------
इसे भी पढ़ें-
देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने भगवान श्रीराम द्वारा स्तुति की गई "शम्भु स्तुतिः"...सुने व पढ़ें
☟
http://www.dharmnagari.com/2021/06/Shambhu-Stuti-recited-by-Sriram-to-please-Shiv-ji-Bhagwan-Ram-ne-Shankarji-ko-Prasanna-karane-Stuti-Gai.html
कालभैरव मंदिर : 6000 वर्ष प्राचीन मन्दिर जहाँ भैरव करते है मदिरापान
प्रतिमा कैसे करती है मदिरापान, कोई जान नहीं सका
☟
http://www.dharmnagari.com/2020/12/Kal-Bhairav-Ujjain-6000-Year-Old-Temple.html
धर्म नगरी फ्री या "सौजन्य से. .." पाने हेतु केवल अपना पूरा पता पोस्टल पिनकोड सहित भेजें। आश्रम, मठ-मन्दिर आदि की न्यूज छपवाने या विशेष कवरेज हेतु संपर्क करें- 810 910 7075 (सम्पादकीय कार्यालय)
ध्यान दें- प्रयागराज महाकुंभ-2025 के बाद से "धर्म नगरी" का सदस्य किसी को नहीं बनाया जाता। अतः आप किसी को भी सदस्यता राशि न दें - प्रबंधक सर्कुलेशन (9752404020)
अवैतनिक संपादक- 6261868110 (मो./वाट्सएप)
ट्वीटर- www.twitter.com/DharmNagari या
ईमेल- dharm.nagari@gmail.com पर सम्पर्क करें

Post a Comment