#Independence : देश के सामने 'शक्ति की सप्त धारा' का आह्वान


लाल किले से पहली बार 
राष्‍ट्रगीत "वंदे मातरम..." व राष्ट्रगान "जन गण मन..." का गायन

नई दिल्ली ब्यूरो / भोपाल (धर्म नगरी / DN News)
(न्यूज / कवरेज कराने, फ्री कॉपी मंगवाने या धर्म नगरी से जुड़ने हेतु- W.app- 810 910 7075)

स्‍वतंत्रता दिवस के समारोह में पहली बार, लाल किले पर राष्‍ट्र गीत "वंदे मातरम..." का सामूहिक गायन हुआ, जो जो इसकी (राष्‍ट्रगीत की) 150 साल की विरासत का प्रतीक रहा। समारोह में 2047 तक ‘विकसित भारत‘ के लक्ष्‍य की दिशा में देश की यात्रा में युवा शक्ति की ऊर्जा, आकांक्षाओं और महत्‍वूर्ण योगदान पर PM मोदी बोले।
इससे पूर्व, लाल किले पहुंचने पर PM को "गार्ड ऑफ ऑनर" दिया गया।


प्रधानमंत्री ने कहा- 
"...आज लाल किले की प्राचीर से मैं देश के सामने 'शक्ति की सप्त धारा' का आह्वान करता हूं। आने वाले 5-7 साल में, जो पिछले 5-7 दशक में नहीं हुआ उस 'सप्त धारा' के सामर्थ्य से, उसकी शक्ति से हम देश को नई ऊंचाई और गति देंगे और नए लक्ष्यों को पार करने वाले सामर्थ्य देंगे। इसके साथ-साथ देश की युवा शक्ति के सामर्थ्य का भी भरपूर राष्ट्र निर्माण में उपयोग होगा, उनकी शक्ति जोड़ी जाएगी..."
सप्तधारा की शक्ति-
पहली शक्ति- मैन्युफैक्चरिंग, 
दूसरी- कृषि उत्पादन, 
तीसरी- तकनीकी एवं इनोवेशन, 
चौथी- गति शक्ति, 
पांचवी- भारत की रक्षा शक्ति, 
 छठीं- ग्रीन, ब्लू इकोनॉमी, 
सातवीं- देश का सॉफ्ट पॉवर
स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में 2,500 सेना, नौसेना और वायु सेना के कैडेट तथा मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। समारोह में देश के विभिन्‍न क्षेत्रों से आमंत्रित लगभग 5,000 विशेष अतिथियों रहे, जिनमें समाज के विभिन्‍न वर्गों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले लोग रहे। इसके अतिरिक्त 
PM मुद्रा योजना के लाभार्थी महिला उद्यमी, पीएम स्‍वनिधि योजना के लाभार्थी स्‍ट्रीट वेंडर, स्‍वच्‍छ भारत मिशन के शहरी सफाई कर्मचारी, राष्‍ट्रीय नवाचार कार्यक्रम के युवा नवोन्‍मेषक, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षित उत्‍कृष्‍ट युवा और पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी कारीगर इस समारोह भी समारोह में उपस्थित रहे।  

प्रधानमंत्री ने ये भी कहा-
- वोकल फॉर लोकल, वन डिस्ट्रटिक्ट वन प्रोडक्ट पर काम चल रहा है - देश में मोबाइल उत्पादन 33 गुना तक बढ़ा,
- हर साल गरीबों को 6 गुना रफ्तार से घरेलू गैस, 3 गुना रफ्तार से घर दिए,
- हर साल 15 गुना रफ्तार से नल कनेक्शन दिए। आज 15 करोड़ घरों में नल से पानी पहुंच रहा है
- अब 700 शहरों से पाइप से गैस पहुंच रहा है, 2014 से पहले 70 शहरों में पाइप से गैस पहुंच रहा था। आज पौने 2 करोड़ घरों प - सोलर ऊर्जा के लिए परिवारों को 80 हजार की मदद
 

----
#सोशल_मीडिया से...
अतीत की स्मृतियों से.... क्या आपको दूरदर्शन का ये "मिले सुर मेरा तुम्हारा..." याद है ?

"मिले सुर मेरा तुम्हारा..." के कारण व्यापक रूप से स्मरण किया जाता है। 1988 में प्रसारित होने पर भारतीय टेलीविजन के सबसे महत्वाकांक्षी एकीकरण अभियानों में से एक था। लोक सेवा संचार परिषद द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ साझेदारी में कमीशन की गई यह फिल्म भारत की भाषाई और सांस्कृतिक रूप से विविध जनसंख्या के बीच राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई थी, और इसका प्रथम प्रसारण स्वतंत्रता दिवस पर हुआ। 
-
being updated shortly 

No comments