आज 17 अक्टूबर (शुक्रवार) का राशिफल
आज का राशिफल : 17 अक्टूबर शुक्रवार
पंचांग के अनुसार इस दिन आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है अर्थात पहला दिन है। शारदीय नवरात्रि पर्व आरम्भ हो रहा है। आज घट-स्थापना होगी, जिसका मुहूर्त है-
प्रातःकाल 6 बजकर 27 मिनट से 10:13 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:44 मिनट से 12:29 मिनट तक
लग्न के अनुसार मुहूर्त-
- सुबह 8:36 से 10:53 तक वृश्चिक स्थिर लग्न मुहूर्त है। इस काल में घट-स्थापना करने से स्थिर सुख, समृद्धि और धन लाभ मिलने की मान्यता है।
- सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 तक अभिजित मुहूर्त है। इस मुहूर्त में घट स्थापना करने से स्वास्थ्य, सौभाग्य और ऐश्वर्य बढ़ता है।
- दोपहर 2:26 से शाम 4:17 तक ये कुंभ लग्न है। इस लग्न में घट स्थापना करने से पराक्रम बढ़ता है, दुश्मनों पर जीत मिलती है और पद-प्रतिष्ठा भी मिलती है।
घट-स्थापना के बाद भक्त देवी शैलपुत्री की पूजा अर्चना करेंगे। इस प्रथम दिन की उपासना में योगी अपने मन को 'मूलाधार' चक्र में स्थित करते हैं। यहीं से उनकी योग साधना का प्रारंभ होता है. नवरात्रि के नौ दिनों तक आदिशक्ति माँ के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना होगी।
देवी शैलपुत्री- मां दुर्गा का प्रथम रूप शैलपुत्री के नाम से प्रसिद्ध है। इन्होंने पर्वतराज श्री हिमालय के यहां जन्म लिया। इसलिए इनका नाम शैलपुत्री हुआ। इनका वाहन वृषभ यानी बैल है, इन्होंने दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में पद्म यानी कमल धारण किया हुआ है।
------------
http://www.dharmnagari.com/2020/10/Nav-Ratri-Rashi-Anusar-Devi-Mantra.html
------------
मेष (Aries)- शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बेवजह विवाद हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। जीवन के तनाव कम होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, परिवार में शुभ कार्य के योग हैं।
वृष (Taurus)- व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। कामकाज में अधिक ध्यान देगा पड़ेगा। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। छोटी-छोटी बातों की चिंता न करें. धन की स्थिति उत्तम रहेगी।
मिथुन (Gemini)- व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। प्रमाद न करें। नौकरी में बदलाव के योग हैं, जीवन की समस्याएं हल होंगी, पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी।
कर्क (Cancer)- आनंद और उल्लास के साथ जीवन व्यतीत होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में सुगमता रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी। चोट व रोग से हानि संभव है।महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान होंगे, चिंता न करें, पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें।
सिंह (Leo)- किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। व्यावसायिक प्रवास हो सकता है। काम में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति एवं लाभ प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, करियर की समस्याएं हल होगी, छोटी यात्रा के योग हैं।
कन्या (Virgo)- मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मूल्यवान वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि की आशंका बन सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। गुस्से पर काबू रखें। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य की समस्याएं हल होंगी, रिश्तों में सुधार होगा, धन लाभ के योग हैं।
तुला (Libra)- धन प्राप्ति के योग हैं। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। कोई नई समस्या आ सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है, लापरवाही न करें। पहले किसी व्यक्ति को दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है। व्यावसायिक प्रवास सफल रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। करियर की स्थितियों में सुधार होगा, रुके काम पूरे होंगे, जीवन में शुभ परिवर्तन हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)- किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। शारीरिक शिथिलता रहेगी। व्यर्थ की चिंता हो सकती है, करियर में कुछ बदलाव हो सकता है, पीपल के नीचे दीपक जलाएं।
धनु (Sagittarius)- जीवनसाथी को भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही न करें। कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कामों में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें। यात्रा के योग हैं, स्थान परिवर्तन हो सकता है, करियर में बदलाव की संभावना है।
मकर (Capricorn)- शारीरिक हानि की आशंका बनती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। आय में निश्चितता रहेगी, धैर्य रखें। नया काम शुरू हो सकता है, धन की स्थिति उत्तम रहेगी. संपत्ति लाभ के योग हैं।
कुंभ (Aquarius)- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा एवं सुख के साधन जुटेंगे। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। किसी लंबे मनोरंजक प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं। काम का दबाव कम होगा, करियर की स्थितियों में सुधार होगा, सेहत में सुधार होता जाएगा।
मीन (Pisces)- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा, परन्तु शीघ्रता न करें। भूमि व भवन इत्यादि खरीदने के प्रबल योग हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझकर एवं विवेक के साथ लें। बड़ा लाभ हो सकता है। प्रमाद न करें। दिनचर्या भाग-दौड़ भरी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पीपल के वृक्ष में जल डालें।
---------------- -----------------------------------
☞ आवश्यकता है-
"धर्म नगरी" का विस्तार हर जिले में हो रहा है. इसलिए शहरी (वार्ड, कालोनी तक) व ग्रामीण (पंचायत, ब्लॉक स्तर तक) क्षेत्रों में स्थानीय प्रतिनिधि, अंशकालीन रिपोर्टर की तुरंत आवश्यकता है. प्रमुख जिलों, तीर्थ नगरी एवं राज्य की राजधानी में पार्टनर एवं ब्यूरो चीफ नियुक्त करना है. योग्यता राष्ट्रवादी विचारधारा एवं सक्रियता। वेतन अनुभवानुसार एवं कमीशन योग्यतानुसार होगा। सम्पर्क- वाट्सएप- 6261868110 ईमेल- dharm.nagari@gmail.com ट्वीटर www.twitter.com/DharmNagari
Post a Comment