आज 21 अक्टूबर (बुधवार) का राशिफल  

आज (21 अक्टूबर, बुधवार) का राशिफल, तिथि, विशेष    


(धर्म नगरी /
डीएन न्यूज) वाट्सएप- 6261868110 
विक्रम सम्वत-2077 की शरद ऋतु है, सूर्य दक्षिणायन है आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी (नवरात्रि का पांचवां) दिन है पंचमी तिथि प्रातःकाल 9:08 बजे तक है, उसके उपरान्त षष्ठी तिथि आरम्भ हो जाएगी।
आज की तिथि- पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं।
विशेष- बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आज के दिन शरीर पर तेल लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।आज के राशि अनुसार भविष्य फ़ल इस प्रकार है-

मेष (Aries)- सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश अनुकूल रहेगा एवं अप्रत्याशित लाभ के योग है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें एवं शीघ्रता में कोई कार्य न करें। नौकरी में प्रमोशन‍ के योग हैं। वाहन सावधानी से चलाये, चोट व रोग के सावधान रहें। यश बढ़ेगा। बेचैनी रहेगी। 

वृष (Taurus)- अनावश्यक व्यास से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर कदापि विश्वास न करें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

मिथुन (Gemini)- 
घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। नौकरी में अधिकार मिलने एवं  शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी।किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। 

कर्क (Cancer)-  
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे। कानूनी अड़चन आने एवं अज्ञात भय हो सकती है। 

सिंह (Leo)- 
पुराना रोग उभरने एवं किसी दु:खद समाचार प्राप्त होने की सम्भवना है। विवाद एवं क्लेश से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मूलयवान वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या (Virgo)-
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।  व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। 

तुला (Libra)-
स्थाई संपत्ति, भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। 

वृश्चिक (Scorpio)- 
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।स्थाई संपत्ति के क्रय में सफलता एवं  स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। 

धनु (Sagittarius)- 
लेन-देन में शीघ्रता से बचें। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। 

मकर (Capricorn)- 
कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेश आदि कर सकते हैं
धार्मिक कार्य में मन लगेगा। किसी कार्य को विवेक से करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।

कुंभ (Aquarius)- 
भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। 

मीन (Pisces)- 
नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है।
---------------------------------------------------

 आवश्यकता है

"धर्म नगरी" का विस्तार हर जिले में हो रहा है. इसलिए शहरी (वार्ड, कालोनी तक) व ग्रामीण (पंचायत, ब्लॉक स्तर तक) क्षेत्रों में स्थानीय प्रतिनिधि, अंशकालीन रिपोर्टर की तुरंत आवश्यकता है. प्रमुख जिलों, तीर्थ नगरी एवं राज्य की राजधानी में पार्टनर एवं ब्यूरो चीफ नियुक्त करना है. योग्यता राष्ट्रवादी विचारधारा एवं सक्रियता। वेतन अनुभवानुसार एवं कमीशन योग्यतानुसार होगा। सम्पर्क- वाट्सएप- 6261868110 ईमेल- dharm.nagari@gmail.com ट्वीटर www.twitter.com/DharmNagari          
"धर्म नगरी" बैंक खाते की जानकारी-

       

No comments