मध्य प्रदेश में 11 नगर निगमों में से 6 के चुनाव परिणाम घोषित, भाजपा के 4, कांग्रेस व AAP के एक-एक प्रत्याशी विजयी
(W.app- 8109107075 -न्यूज़, कवरेज, शुभकामना व सदस्यता हेतु)
-राजेश पाठक (अवैतनिक संपादक 9752404020)
मध्य प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना आज (17 जुलाई) सुबह सुबह 9 बजे शुरू हुई। आरंभिक रुझानों में कभी बीजेपी, तो कभी कांग्रेस आगे दिखाई दी। 11 नगर निगमों में से आए 6 चुनाव परिणाम में भाजपा के 4 प्रत्याशी जीते, जबकि एक-एक सीट कांग्रेस और आम आदमी को मिली। शाम 4:30 तक की रिपोर्ट के अनुसार, शेष 3 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस भी बढ़त बनाए हुए थी। भोपाल और इंदौर में भाजपा प्रत्याशी निर्णायक बढ़त के साथ आगे है। भोपाल में मतगणना स्थल पर विवाद हो गया, जिससे दक्षिण-पश्चिम विधान सभा में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वहीं, उज्जैन में कांटे की टक्कर है।भाजपा ने खंडवा, बुरहानपुर, सतना, सागर, उज्जैन के महापौर चुनाव जीत लिए। वहीं, सिंगरौली की सीट आप की महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने जीती। छिंदवाड़ा की सीट पर कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विक्रम आहाके विजयी हुए। ग्वालियर और जबलपुर में भाजपा को कड़ी टक्कर मिलती दिखाई दी, जबकि बैतूल नगर परिषद पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। सतना की कोठी परिषद पर भाजपा विजयी हुई, जहाँ दस वार्ड में भाजपा ने जीत मिली।
प्रथम चरण के मतदान 6 जुलाई को हुए, जिसकी मतगणना का परिणाम आ रहा है। प्रदेश में पहले चरण के लिए हुए 11 निगर निगमों, 36 नजर पालिका और 86 नगर परिषदों में EVM में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय होने लगा है।
बुरहानपुर से पहला परिणाम सामने आया, जहाँ भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 542 वोट से विजयी हुई। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया। यहां नोटा को 677 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हार का दूसरा कारण ओवैसी की पार्टी AIMIM का रहा, जिसके प्रत्याशी को 10 हजार से अधिक वोट मिले।
सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24,916 वोटों से विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया। सिद्धार्थ कांग्रेस से विधायक भी हैं।
शाम 4:30 बजे तक का रुझान-
बुरहानपुर से पहला परिणाम सामने आया, जहाँ भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 542 वोट से विजयी हुई। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया। यहां नोटा को 677 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हार का दूसरा कारण ओवैसी की पार्टी AIMIM का रहा, जिसके प्रत्याशी को 10 हजार से अधिक वोट मिले।
सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24,916 वोटों से विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया। सिद्धार्थ कांग्रेस से विधायक भी हैं।
खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19765 वोटों से हराया। AIMIM प्रत्याशी कनीजा बी 9601 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं।
सागर में भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी 12665 वोट से विजयी हुई। उन्होंने कांग्रेस की निधी जैन को हराया।
सागर में भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी 12665 वोट से विजयी हुई। उन्होंने कांग्रेस की निधी जैन को हराया।
मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी का खाता सिंगरौली से खुला। आआप प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने कांग्रेस के अरविंद चंदेल को 9,352 वोट से पराजित कर विजयी हुई। बीजेपी के चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा तीसरे नंबर पर रहे। छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके 3,547 वोटों से जीत गए। विक्रम ने BJP के आनंद धुर्वे को हराया।
शाम 4:30 बजे तक का रुझान-
भोपाल- भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय को 51 हजार वोटों के साथ निर्णायक बढ़त।
इंदौर- भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव 52 हजार से अधिक की निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।
जबलपुर- कांग्रेस के जगत बहादुर 43,694 की बढ़त लिए हुए हैं।
ग्वालियर- कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार दूसरे राउंड में 22867 वोट से आगे।
उज्जैन- भाजपा प्रत्याशी मुकेश टटवाल बढ़त बनाए हैं, लेकिन अंतर केवल 900 वोटों का हो गया है। पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार आगे थे। दूसरे राउंड से टटवाल ने बढ़ी बढ़त बनाई, जो अब कम हो गई। अभी 4 राउंड की काउंटिंग बाकी है।
महापौर (Mayor) की स्थिति / रुझान (शाम 6 बजे तक)-
महापौर (Mayor) की स्थिति / रुझान (शाम 6 बजे तक)-
नगर निगम भाजपा कांग्रेस स्थिति
इंदौर पुष्यमित्र भार्गव संजय शुक्ल भाजपा आगे
भोपाल मालती राय विभा पटेल भाजपा आगे
ग्वालियर सुमन शर्मा शोभा सिकरवार कांग्रेस आगे
जबलपुर डॉ.जीतेन्द्र जामदार जगत बहादुर सिंह कांग्रेस जीती
खंडवा अमृता यादव आशा मिश्रा भाजपा जीती
बुरहानपुर माधुरी पटेल शहाज अंसारी भाजपा जीती
छिंदवाड़ा अनंत ध्रुवे विक्रम अहाके कांग्रेस जीती
उज्जैन मुकेश टटवाल महेश परमार भाजपा जीती
सिंगरौली चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा महेश परमार आआप जीती
सतना योगेश ताम्रकार सिद्धार्थ कुशवाहा भाजपा जीती
सागर संगीता तिवारी निधि जैन भाजपा जीती
--
To be updated later
----------------------------------------------------
शाम 4:30 बजे के बाद क्रमशः चुनाव परिणाम अपडेट्स-
विदिशा नगर पालिका चुनाव परिणाम- भाजपा बीजेपी ने अपना दबदबा बनाए रखा है और 27 पार्षदों की जीत के साथ नंबर-1 पर रही। वहीं कांग्रेस 7 पार्षदों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विदिशा नगर पालिका चुनाव परिणाम- भाजपा बीजेपी ने अपना दबदबा बनाए रखा है और 27 पार्षदों की जीत के साथ नंबर-1 पर रही। वहीं कांग्रेस 7 पार्षदों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
सतना में कुल वार्ड 45 वार्ड के आए अंतिम परिणाम में भाजपा ने 21 वार्ड में जीत मिली। वहीं कांग्रेस ने 20, बीएसपी ने 1, निर्दलीय ने 3 वार्ड में जीत दर्ज की है।
बड़नगर नगर परिषद में भी भाजपा का कब्जा हो गया है। यहां भाजपा को 11, कांग्रेस को 5 और
निर्दलीय को 2 सीट मिली है।
इंदौर के सभी 8 नगर परिषदों के परिणाम घोषित-
इंदौर जिले के सभी आठ नगरीय निकाय हेतु मतगणना शांतिपूर्ण रूप हो गई। संबधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा घोषित नगर परिषद के परिणाम इस प्रकार हैं-
सांवेर नगर परिषद में भाजपा के 10 तथा कांग्रेस के 5 प्रत्याशी विजयी रहे। देपालपुर में भाजपा के 7, कांग्रेस के 6 तथा 2 निर्दलीय, बेटमा में भाजपा के 7, कांग्रेस के 6 तथा 2 निर्दलीय, गौतमपुरा में भाजपा के 7 तथा कांग्रेस के 8, हातोद में भाजपा के 6, कांग्रेस के 7 तथा 2 निर्दलीय, महूगांव में भाजपा के 10, कांग्रेस के 3 तथा 2 निर्दलीय, मानपुर में भाजपा के 9, कांग्रेस के 3 तथा 3 निर्दलीय और नगर परिषद में राऊ में भाजपा के 12 तथा कांग्रेस के 3 प्रत्याशी विजयी रहे।
-
----------------------------------------------------
#सोशल_मीडिया में प्रतिक्रिया...
सीहोर नगर पालिका में @BJP4MP को मिली शानदार सफलता के लिए सभी भाई-बहनों और साथी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
हमने आपको विकास और जनकल्याण के लिए जो वचन दिया है, उसे अक्षरश: निभाने के लिए कटिबद्ध हैं। #हर_नगर_भाजपा -शिवराजसिंह चौहान CM, मध्य प्रदेश 3 :47 PM· Jul 17, 2022
सागर नगर निगम की @BJP4MP की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी जी को आप भाई-बहनों ने जो विजय का आशीर्वाद दिया है, उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
आपके इस अमूल्य आशीर्वाद का ऋण हम क्षेत्र का विकास एवं नागरिकों के कल्याण का कार्य करके चुकायेंगे। - CM, मध्य प्रदेश 4:02 PM · Jul 17, 2022
छतरपुर, हरदा, बैतूल, इटारसी और रेहली नगर पालिका में @BJP4MP को आप भाई-बहनों ने जो अपार प्यार एवं आशीर्वाद दिया है, उसके लिए आपका तथा साथी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं आपको वचन देता हूं कि आपके इस विश्वास को कभी भी खण्डित नहीं होने दूंगा। #हर_नगर_भाजपा - CM, मध्य प्रदेश 4:09 PM · Jul 17, 2022
-----
- खण्डवा नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती अमृता यादव जी के विजयी होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताने के लिए मतदाताओं का आभार व कार्यकर्ताओं को बधाई।
- बुरहानपुर नगर निगम हुआ भाजपा मय...! इस जीत पर मतदाताओं का आभार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई।
- करेली नरसिंहपर नगर परिषद में बीजेपी का क्लीन स्वीप सभी 15 वार्डों में बीजेपी की जीत ..
- बड़ोनी नगर पंचायत में बीजेपी का क्लीन स्वीप सभी 15 वार्डों में बीजेपी का कब्जा..
नगर ग्राम गिरी कंदर वन से, गूंज उठा संदेश।
अपनी भाजपा अपना भारत अपना मध्य प्रदेश ।।
#हर_नगर_भाजपा -@HitanandSharma प्रदेश संगठन महामंत्री (भाजपा ) म.प्र. 4:20 PM· Jul 17, 2022
-----
उज्जैन नगर निगम महापौर भाजपा प्रत्याशी श्री मुकेश टटवाल को विजयी होने पर बधाई एवं सभी मतदाताओं का हार्दिक धन्यवाद।
अपने अथक परिश्रम से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिये सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन। "जय-जनता-जनार्दन, भाजपा का किया समर्थन" -@BJP4MP (मप्र भाजपा) 6 :04 PM · Jul 17, 2022
-----
छिंदवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विक्रम आहाके ने शानदार जीत दर्ज की है।
कांग्रेस प्रत्याशी को दिए इस भारी जनसमर्थन के लिए मैं छिंदवाड़ा की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। छिंदवाड़ा की जनता ने बदलाव की शुरुआत कर दी है, 2023 में पूरा प्रदेश बदल जाएगा। -कमलनाथ (पूर्व CM, मध्य प्रदेश)
-
छिन्दवाड़ा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहके की प्रचंड जीत हुई है।
सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ
“जय कांग्रेस, जय मध्यप्रदेश” -@INCMP (मप्र कांग्रेस कमेटी) 4:03 PM · Jul 17, 2022
-----
----------------------------------------------------

Post a Comment