संसद : मानसून सत्र कल से, कुल 18 बैठकें, सत्र के दौरान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद का चुनाव


मानसून सत्र 12 अगस्त तक, महत्वपूर्ण विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे  
- राष्ट्रपति चुनाव : द्रोपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच 
- राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ NDA के उपराष्‍ट्रपति पद के प्रत्याशी घोषित  

.धर्म नगरी / DN News
(W.app- 8109107075 -न्यूज़, कवरेज, विज्ञापन व सदस्यों हेतु)
-राजेश पाठक (अवैतनिक संपादक 9752404020) 

संसद का मानसून सत्र सोमवार (17 जुलाई) से आरंभ होकर 12 अगस्त तक चलेगा। सत्र की अवधि में कुल 18 बैठकें होंगी। संसद का यह मानसून सत्र इसलिए भी विशेष होगा, क्योंकि इस दौरान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद का चुनाव कराया जायेगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार (18 जुलाई) को होगा, जबकि उपराष्ट्रपति का चुनाव अगले महीने की छह तारीख को किया जायेगा। 

संसद का यह मानसून सत्र 17 दिनों तक चलेगा, क्योंकि 18 जुलाई से 12 अगस्त के बीच कुल 17 कार्यदिवस पड़ रहे हैं। इस सत्र में सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण विधेयकों के प्रस्तुत किए जाने की संभावना है,  जिसमें बजट सत्र के समय संसदीय समिति के पास भेजे गए 4 बिल भी सम्मिलित हैं।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सत्र के दौरान सरकार 24 नए विधेयकों के अलावा चार ऐसे विधेयक भी प्रस्तुत करेगी, जिस पर संसद की स्थायी समितियों ने विचार किया है। इसमें बताया है, कि सत्र के दौरान भारतीय अंटार्कटिक विधेयक-2022 फिर से प्रस्तुत किया जाएगा। पहले, इस विधेयक को एक अप्रैल 2022 को पेश किया गया था।

मानसून सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले महत्वपूर्ण विधेयकों में- परिवार न्यायालय संशोधन विधेयक, वन संरक्षण संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय रेल परिवहन संस्थान को गतिशक्ति विश्वविद्यालय में परिवर्तित करने संबंधी विधेयक और प्रेस और पत्र-पत्रिका पंजीकरण विधेयक-2022 सम्मिलित हैं। वहीं, इस सत्र में विपक्ष द्वारा महंगाई, अग्निपथ योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के उठाये जाने की संभावना है।

हंगामेदार सत्र आशंका-
संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार रहने की आशंका हैं। कांग्रेस प्रवर्तन निदेशालय की राहुल और सोन‍िया पर कार्रवाई, अग्निपथ योजना, महाराष्ट्र सियासी संकट, महंगाई, बेरोजगारी और अन्य अहम मुद्दों को लेकर सरकार को घेर सकते हैं। उल्लेखनीय है, नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाने पर कांग्रेस ने भारी विरोध किया है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर ईडी की कार्रवाई को लेकर विरोध मार्च निकाला था और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

सर्वदलीय बैठक रविवार को-
सरकार ने संसद के वर्षाकालीन सत्र की अवधि में दोनों सदनों की सुचारू कार्यवाही में सभी राजनीतिक दलों का सहयोग सुनिश्चित करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का यह सत्र कल सोमवार (18 जुलाई) से आरंभ हो रहा है। राज्‍य सभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू भी आज उपरी सदन में विभिन्‍न दलों के सदन नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कल लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की थी।

लोकसभा अध्‍यक्ष बिरला ने कहा- "इस सत्र में जो 75 साल की हमारी यात्रा है जिस यात्रा में लोकतंत्र सशक्‍त हुआ है मजबूत हुआ है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि लोकतांत्रि‍क संस्‍थाओं के प्रति जनता का विश्‍वास, भरोसा और बढ़े इसलिए सदन के अंदर सार्थक चर्चा हो, सकारात्‍मक चर्चा हो, देश हित में चर्चा हो, ताकि समाज के अंतिम व्‍यक्‍त‍ियों की बात भी सदन में आ सके और सरकार उसी तरीके से सकारात्‍मक रूप से उस अंति‍म व्‍यक्‍त‍ि का कल्‍याण इस अमृत महोत्‍सव में करे, ऐसी मैंने अपेक्षा की है। मुझे सभी दलों ने आश्वास्त किया है कि सदन की कार्यवाही बिना व्‍यवधान के चलेगी।"

----------------------------------------------------
अब "धर्म नगरी" की सदस्यता राशि,  अपना शुभकामना संदेश या विज्ञापन प्रकाशित करवाकर अपनों को (अपने नाम से) प्रति भेजने के लिए Dharm Nagari के QR कोड को स्कैन कर सहयोग राशि भेजें और इसकी सूचना (स्क्रीन शॉट) हमे वाट्सएप 8109107075 पर हमें  भेजें-
----------------------------------------------------

राष्ट्रपति चुनाव : मुर्मू और सिन्हा के बीच 
राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद राजग (NDA) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ही रह गए हैं। राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी के अनुसार, नामांकन के आखिरी दिन तक 94 लोगों के कुल 115 नामांकन पत्र मिले। इनमें से 28 को प्रस्तुत करते समय ही निरस्त कर दिया गया था। मानदंड पूरा नहीं करने को लेकर 107 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। मुर्मू और सिन्हा के चार-चार सेट नामांकन पत्रों ने सभी मानदंडों को पूरा किया और उन्हें स्वीकार कर लिया गया।  

राष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा सांसदों की बैठक- 
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले कल (16 जुलाई) रात पार्टी सांसदों के साथ रात्रि भोज पर बैठक की। केंद्रीय मंत्री एस.जयशंकर, स्मृति ईरानी, किरेन रिजिजू और गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य भाजपा सांसद नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में हुई बैठक में सम्मिलित हुए।

जगदीप धनखड़ उपराष्‍ट्रपति पद के प्रत्याशी : BJP  
भाजपा ने पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ को राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उपराष्‍ट्रपति पद का प्रत्याशीघोषित किया है। पार्टी संसदीय बोर्ड (Parliamentary Board) की नई दिल्ली में (16 जुलाई) संपन्न बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद पार्टी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्री धनखड़ के नाम की घोषणा करते हुए कहा- "सभी नामों पर बड़ा गौर किया गया। लेकिन सभी नामों पर गौर करने के बाद हम सब लोग और भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड इस निष्‍कर्ष पर पहुंची है कि उपराष्‍ट्रपति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के प्रत्‍याशी के रूप में हमारे किसान पुत्र श्री जगदीप धनखड़ जी को हम उपराष्‍ट्रपति पद के लिए अपना प्रत्‍याशी के रूप में घोषित करते हैं।"

----------------------------------------------------
इसे भी पढ़ें, देखें- 
बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे : बंजर भूमि कही जाने वाली भूमि अब गरीबी, भुखमरी नहीं, विकास की दौड़ में...
http://www.dharmnagari.com/2022/07/Bundelkhand-Expressway-built-before-time-to-be-inaugurated-by-PM-Modi-on-16-July.html
महादेव को प्रसन्न करने भगवान श्रीराम द्वारा स्तुति की गई "शम्भु स्तुतिः"...सुने व पढ़ें 
http://www.dharmnagari.com/2021/06/Shambhu-Stuti-recited-by-Sriram-to-please-Shiv-ji-Bhagwan-Ram-ne-Shankarji-ko-Prasanna-karane-Stuti-Gai.html
भगवान शिव के रहस्य, शिव के अस्त्र-शस्त्र, गण, शिष्य, द्वारपाल, पार्षद, पुत्र, शिष्य, चिन्ह, श्रीपद, अवतार...
http://www.dharmnagari.com/2022/02/Shivji-ke-Rahasya-Secretes-of-Devadhidev-Mahadev.html
Social Media : कैसी है ये राजस्थान की कांग्रेस सरकार ? 
3 माह, 4 फसाद... हर बार खुफिया तंत्र फेल, हर बार अधूरी कार्यवाही 
http://www.dharmnagari.com/2022/07/Social-Media-Few-selected-viral-posts-tweets-comments.html
Social_Media : फिर कोई नई टूल किट बनाने गए हैं राहुल गाँधी ! 
श्रीलंका के आपातकाल को एक अन्य दृष्टिकोण से देखें
http://www.dharmnagari.com/2022/07/Social-Media-Kya-Rahul-koi-naya-Tool-Kit-banane-gaye-hai-Ajmer-Srilanka-.html
----------------------------------------------------

Parliament 's Monsoon Session from tomorrow
- Session will continue till 12 August
- 18 sittings during the Session
The Monsoon Session of Parliament which will begin tomorrow (18 July) will continue till 12August. There will be 18 sittings during the Session. This session is important given the fact that the Presidential Election and the Vice Presidential Election will be held during this period. The Presidential Election will be held on Monday (18 July), while the Vice Presidential election will be held on the 6 August 2022. 

Price rise, Agneepath scheme and unemployment are some of the issues which are likely to be raised by the Opposition during the Monsoon session. Various Bills including Family Courts (Amendment) Bill, Forest (Conservation) Amendment Bill and Press and Registration of Periodicals Bill are likely to be taken up in the session.  

Government has convened an all-party meeting today 
The Government has convened an all-party meeting today to seek cooperation from all political parties for smooth conduct of both the Houses of Parliament ahead of the Monsoon Session of Parliament beginning tomorrow. Rajya Sabha Chairman M. Venkaiah Naidu has also called a meeting of floor leaders of different parties in the Upper House. Yesterday, Lok Sabha Speaker Om Birla chaired an all-party meeting with the floor leaders of the various parties in the Lower House. During the meeting, the leaders of political parties assured the Lok Sabha Speaker of their full cooperation to ensure smooth conduct of the House during the Session. The poll for the Presidential Election will also be held tomorrow.

BJP President JP Nadda held a meeting with Party's MPs over dinner last night, ahead of Presidential polls. Union Ministers including S Jaishankar, Smriti Irani, Kiren Rijiju and Gajendra Singh Shekhawat and other BJP MPs attended the meeting at Parliament House complex in New Delhi.

BJP announced Jagdeep Dhankhar as BJP & NDA's VP candidate
The BJP has announced West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar as BJP and NDA's Vice Presidential candidate. The decision was taken during the BJP Parliamentary board meeting in New Delhi yesterday. Prime Minister Narendra Modi, Home Minister Amit Shah, Raksha Mantri Rajnath Singh, Party President JP Nadda and other senior leaders attended the meet.

Making the announcement at the media briefing, BJP President JP Nadda said, Mr Dhankhar was born in a very humble family in an agrarian household in a remote village in Rajasthan’s Jhunjhunu district. He said, Mr Dhankhar worked tirelessly to become a successful professional before entering public life.

About Jagdeep Dhankhar- 
Jagdeep Dhankhar entered public life after getting elected as the Member of Parliament from Jhunjhunu in the 1989 Lok Sabha elections. He also served as a Minister of State for Parliamentary Affairs in 1990. In 1993, he was elected to the Rajasthan assembly from the Kishangarh constituency in Ajmer district. In July 2019, he was appointed as the Governor of West Bengal, where he made a mark as People’s Governor, highlighting issues of public welfare.

Jagdeep Dhankhar completed his school education from Sainik School, Chittorgarh. After finishing his graduation in Physics, he pursued LLB from the University of Rajasthan. Despite being a first-generation professional, he became one of the leading lawyers in Rajasthan. Mr Dhankhar has practiced in both the Rajasthan High Court and the Supreme Court of India.

PM Narendra Modi said, NDA Vice Presidential candidate Jagdeep Dhankar is known for his humility. In a tweet, Mr Modi said, he brings an illustrious legal, legislative and gubernatorial career with him. He said, Mr Dhankhar has always worked for the well-being of farmers, youth, women and the marginalised. He expressed happiness that such a person will be BJP and NDA's Vice Presidential candidate.

WB Governor Jagdeep Dhankhar called on PM Narendra Modi in New Delhi yesterday. Mr Dhankar had met Union Home Minister Amit Shah at his residence earlier yesterday.
Governor of Madhya Pradesh Mangubhai Patel, Governor of Manipur La. Ganesan and Governor of Himachal Pradesh Rajendra Vishwanath Arlekar also called on the Prime Minister.
----------------------------------------------------

अपना अमूल्य मत / प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स [POST A COMMENT] में अवश्य दें...  क्योंकि हम "ज्योतिष है तो समस्या का समाधान है" कॉलम में आपके प्रश्न का उत्तर विद्वान-अनुभवी ज्योतिषाचार्य द्वारा दिया जाएगा।  
 
    "धर्म नगरी" व DN News का विस्तार प्रत्येक जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हो रहा है। प्रतियों को नि:शुल्क देशभर में धर्मनिष्ठ संतो आश्रम को भेजने हेतु हमें दानदाताओं की आवश्यकता है। साथ ही "धर्म नगरी" के विस्तार हेतु बिजनेस पार्टनर / प्रसार प्रबंधक की आवश्यकता है। -प्रबंध संपादक  email- dharm.nagari@gmail.com Twitter- @DharmNagari W.app- 8109107075 
बैंक का डिटेल "धर्म नगरी" की सदस्यता, शुभकामना-विज्ञापन या दान देने अथवा अपने नाम (की सील के साथ) से लेख / कॉलम / इंटरव्यू सहित "धर्म नगरी" की प्रतियां अपनों को देशभर में भिजवाने हेतु है। ध्यान रखें, आपके सहयोग से हम आपके ही नाम से "धर्म नगरी" की प्रति आप जहाँ चाहते हैं, भिजवाते / बटवाते हैं। -प्रसार प्रबंधक  
----------------------------------------------------
कथा हेतु सम्पर्क करें- व्यासपीठ की गरिमा एवं मर्यादा के अनुसार श्रीराम कथा, वाल्मीकि रामायण, श्रीमद भागवत कथा, शिव महापुराण या अन्य पौराणिक कथा करवाने हेतु संपर्क करें। कथा आप अपने बजट या आर्थिक क्षमता के अनुसार शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में अथवा विदेश में करवाएं, हमारा कथा के आयोजन की योजना, मीडिया-प्रचार आदि में भी सहयोग रहेगा। -प्रसार प्रबंधक "धर्म नगरी / DN News" मो.9752404020, 8109107075-वाट्सएप ट्वीटर / Koo / इंस्टाग्राम- @DharmNagari ईमेल- dharm.nagari@gmail.com यूट्यूब- #DharmNagari_News 

No comments