World Athletics Championships : नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर जीता, 19 साल बाद देश को मिला मेडल


PM मोदी सहित अन्य ने दी बधाई, हरियाणा में नीरज के गांव में उत्सव
- हवा का भी था दबाव : नीरज (प्रेस कॉन्फ्रेंस में)
- #सोशल_मीडिया में प्रतिक्रिया...
धर्म नगरी / DN News
(W.app- 8109107075 -न्यूज़, कवरेज, विज्ञापन व सदस्यों हेतु)

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो का फाइनल अमेरिका के यूजीन में हुआ। भारत के ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को लेकर मैदान पर उतरे थे। अमेरिका के ओरेगॉन में हो रहे चैंपियनशिप नीरज ने इतिहास रचते हुए सिल्वर जीता। फाइनल में दुनिया के 12 देश के एथलीट्स पहुंचे थे।

भारत के लिये पहला ओलंपिक स्वर्ण (टोक्यो ओलंपिक-2020 में) जीतने वाले 24 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप (WAC) में जेवलिन थ्रो के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और सिल्वर जीतकर इतिहास रच दिया। 
देखें- विजयी थ्रो- 
नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2022 ऐतिहासिक विजय (रजत पदक) दिलाने वाला थ्रो #साभार- @Media_SAI
Pinned Tweet -@Neeraj_chopra1 (Nov 15, 2017)
I don't fight to win, I fight for excellence, I fight to get better. Gold is the goal, so I put in the hard work consistently and focus on getting better.
Watch me take the next step as I continue to push through the New Battles with New Armour. #TheOnlyWayisThrough -@Neeraj_chopra1 2:50 PM · Jul 18, 2022

39 साल से चल रही WAC में भारत का गोल्ड जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया। हालांकि, 19 साल बाद देश को इस चैंपियनशिप में कोई मेडल मिला है। नीरज से पहले अंजू बॉबी जार्ज ने लॉन्ग जंप में 2003 में ब्रॉन्ज जीता था। नीरज कुछ प्रयास में असफल हुए। उन्होंने फाउल भी किए। अगर ऐसा नहीं होता, तो फिर वो गोल्ड मेडल जीत जाते। फिर भी, नीरज के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि एवं देश के लिए आनंद का पल है।
हवा का भी था दबाव : नीरज
(प्रेस कांफ्रेंस में) 
दो राउंड में पिछड़ने के बाद क्या लगा था आपको ?
आज थोड़ी (अनुकुल नही) नहीं थी, हवा का दबाव भी था. फिर भी जितना लगा (दूर थ्रो फेक सका) अच्छा है
कितनी बड़ी सफलता है 
काफी अच्छे एथलेट्स थे, थोड़ा चल्लेंजिंग हो गया था काफी कुछ सीखने को मिला।  
आगे गोल्ड जितने के लिए आपका क्या प्रयास होगा ?
हर बार गोल्ड आ जाए, हर बार मेडल भी आए, ये भी जरूरी नहीं है. फिर भी आगे प्रयास रहेगा। 
पीटर ने 90+ मीटर भाला फेका, उसको लेकर आप क्या कहना चाहेंगे ? फाइनल तक जाने के लिए कोई अगल से स्ट्रेटेजी बनाई ?
हर एथलीट की बॉडी अलग होती है, क्वालिफिकेशन राउंड में अच्छा थ्रो था, लेकिन फाइनल के लिए  
अलग से कोई स्ट्रेटिजी नहीं थी क्वालिफिकेशन राउंड में बहुत अच्छी थ्रो थी हमेशा वही रिजल्ट नहीं रहता, जैसा हम सोचते हैं। पीटर से भी सीखने को मिला। हम तो ट्रेनिंग करता रहूंगा। बेटर (और अच्छा परफॉर्मेंस देने) करने की कोशिश करता रहूंगा। 

पहले प्रयास में असफल हुए-
नीरज चोपड़ा यहां पहले प्रयास में असफल (fail) हो गए। उनके पहले थ्रो को फाउल घोषित कर दिया गया। इसके बाद चोपड़ा ने दूसरे राउंड में 82.39 मीटर दूर भाला फेंका। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने पहले प्रयास में ही 90 मीटर दूर भाला फेंककर दबाव बढ़ा दिया था। एंडरसन पीटर्स ने दूसरे राउंड में 90.46 मीटर दूर भाला फेंका। इसके बाद नीरज ने तीसरे राउंड में अपने प्रदर्शन को सुधारा। उन्होंने 86.37 मीटर दूर भाला फेंका।

इसके बााद चौथा थ्रो नीरज का शानदार रहा और उन्होंने  88.13 मीटर दूर भाला फेंका। यहां से गोल्ड की आशा बढ़ गई। नीरज को गोल्ड के लिए 90.46 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंकना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अगर वो ऐसा कर पाते, तो 39 साल से चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ये भारत का पहला गोल्ड होता। पांचवां और छठवां थ्रो नीरज का फाउल रहा और वो इस तरह वो दूसरे नंबर पर रहे। वहीं ग्रेनेडा के एंडरसन ने गोल्ड जीत लिया।

चेक गणराज्य के जाकुब वादलेज्च 88.09 स्कोर के साथ कांस्य जीतने में सफल हुए। वहीं, भारत के रोहित यादव ने फाइनल में 10वां स्थान प्राप्त किया। वह तीसरे राउंड के बाद ही बाहर हो गए थे। उन्होंने पहले राउंड में 77.96, दूसरे राउंड में 78.05 और तीसरे राउंड में 78.72 मीटर दूर भाला फेंका।
NeerajChopra's brilliant performance silver medal #WorldAthleticsChampionships-2022
----------------------------------------------------
 
इसे भी पढ़ें, देखें- 
हरियाली अमावस्या : नक्षत्र के अनुसार लगाएं एक पौधा, करें सेवा, मनोकामना होगी पूरी !
http://www.dharmnagari.com/2022/07/Hariyali-Amavasya-Apane-Janm-Nakshtra-ka-lagaye-Paudha.html
देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने भगवान श्रीराम द्वारा स्तुति की गई "शम्भु स्तुतिः"...सुने व पढ़ें 
http://www.dharmnagari.com/2021/06/Shambhu-Stuti-recited-by-Sriram-to-please-Shiv-ji-Bhagwan-Ram-ne-Shankarji-ko-Prasanna-karane-Stuti-Gai.html

भगवान शिव के रहस्य, शिव के अस्त्र-शस्त्र, गण, शिष्य, द्वारपाल, पार्षद, पुत्र, शिष्य, चिन्ह, श्रीपद, अवतार ...
http://www.dharmnagari.com/2022/02/Shivji-ke-Rahasya-Secretes-of-Devadhidev-Mahadev.html
अपने शिशु की रक्षा हेतु करें पढ़ें ये "रक्षा स्तोत्र", श्रीकृष्ण द्वारा पूतना को मारने के पश्चात...
http://www.dharmnagari.com/2022/07/Apane-Bacche-ki-Raksha-hetu-kare-ye-Stuti-Stuti-for-safety-of-your-Child.html
----------------------------------------------------
 
#सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया... 
A great accomplishment by one of our most distinguished athletes! 
Congratulations to  @Neeraj_chopra1  on winning a historic Silver medal at the #WorldChampionships. This is a special moment for Indian sports. Best wishes to Neeraj for his upcoming endeavours. -@narendramodi (Prime Minister) 9:16 AM · Jul 24, 2022
-
History Created by Neeraj Yet Again 
@Neeraj_chopra1 becomes the 1st Indian Male to win a medal at the #WorldChampionships 
Neeraj wins in Men's Javelin Throw with his best throw of 88.13m at @WCHoregon22 
Absolutely Brilliant 1/2
#IndianAthletics
@Neeraj_chopra1 becomes the only the 2nd Indian after @anjubobbygeorg1 to win a medal for India at the Worlds #WCHOregon22
All Hail the Champion 
#Athletics - @Media_SAI (Sports Athority of India) 8:27 AM · Jul 24, 2022
-
---
@Neeraj_chopra1 @RohitJavelin in final men's #javelinthrow in a first for #indianathletics 
#RohitYadav threw the spear to 80.42m to take 11th place 
@WCHoregon22  to qualify for first time 
#WorldAthleticsChamps
@WorldAthletics
@IndianOlympians -@sweetsourmanoj (Jul 22, 2022)
-
It's a Proud Moment 
#indianathletics #Athletics #afi #worldchampionships #WorldAthleticsChampionships --@pani_kedar
-
----------------------------------------------------
अब "धर्म नगरी" की सदस्यता राशि,  अपना शुभकामना संदेश या विज्ञापन प्रकाशित करवाकर अपनों को (अपने नाम से) प्रति भेजने के लिए Dharm Nagari के QR कोड को स्कैन कर सहयोग राशि भेजें और इसकी सूचना (स्क्रीन शॉट) हमे वाट्सएप 8109107075 पर हमें  भेजें-
 
 
    "धर्म नगरी" व DN News का विस्तार प्रत्येक जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हो रहा है। प्रतियों को नि:शुल्क देशभर में धर्मनिष्ठ संतो आश्रम को भेजने हेतु हमें दानदाताओं की आवश्यकता है। "धर्म नगरी" के विस्तार हेतु बिजनेस पार्टनर / प्रसार प्रबंधक की भी आवश्यकता है। -प्रबंध संपादक  email- dharm.nagari@gmail.com Twitter- @DharmNagari W.app- 8109107075 
बैंक का डिटेल "धर्म नगरी" की सदस्यता, शुभकामना-विज्ञापन या दान देने अथवा अपने नाम (की सील के साथ) से लेख / कॉलम / इंटरव्यू सहित "धर्म नगरी" की प्रतियां अपनों को देशभर में भिजवाने हेतु है। ध्यान रखें, आपके सहयोग से हम आपके ही नाम से "धर्म नगरी" की प्रति आप जहाँ चाहते हैं, भिजवाते / बटवाते हैं। -प्रसार प्रबंधक  

 

No comments