आज 2 अगस्त मंगलवार : प्रमुख समाचार पत्रों की "हेड लाइन्स" व महत्वपूर्ण संक्षिप्त समाचार


अंतिम दिन 31 जुलाई को रिकॉर्ड 72 लाख 42 हजार ITR जमा
  
सरकार महंगाई के स्‍तर को 7 % से नीचे लाने को प्रयासरत : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
 
धर्म नगरी / DN News 
(W.app- 8109107075 -न्यूज़, कवरेज, विज्ञापन व सदस्यता हेतु)
-राजेशपाठक अवैतनिक संपादक 

आज (2 अगस्त
) मंगलवार सुबह 8 बजे तक की हेडलाइन्स-
- PM नरेन्‍द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के बीच आज नई दिल्‍ली में वार्ता। हिंद महासागर क्षेत्र में मालदीव, भारत का प्रमुख पड़ोसी है और भारत की पड़ोसी पहले की नीति में एक विशेष स्‍थान रखता है। 1965 में मालदीव की आजादी के बाद उसे मान्‍यता प्रदान करने और इस देश के साथ राजनयिक संबंध स्‍थापित करने वाले पहले देशों में भारत का नाम शामिल है। हाल के वर्षों में, दोनों देशों के बीच सहयोग के सभी क्षेत्रों में तीव्र बढ़ोतरी हुई है। राष्‍ट्रपति सोलेह की यह यात्रा दोनों नेताओं को इस व्‍यापक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करने और इसे और गति देने का अवसर प्रदान करेगी।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा- भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश है, मंदी का सवाल ही नहीं।
- आयकर रिटर्न दाखिल करने के अंतिम दिन 31 जुलाई को रिकॉर्ड 72 लाख 42 हजार आई टी आर जमा किये गए।
- पिंगली वेंकैया की 146वीं जयंती पर आज नई दिल्‍ली में तिरंगा उत्‍सव मनाया जा रहा है।
- पात्रा चॉल धनशोधन मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत 4 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में।
- अलकायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी की अमेरिका के ड्रोन हमले में मौत।
- मौसम विभाग का अगस्‍त और सितम्बर में मानसून सामान्य रहने का अनुमान।
- राष्ट्रमंडल खेलों में, सुशीला देवी ने जूडो में रजत पदक जीता।

"देश के ताप विद्युत संयंत्रों के पास पर्याप्त कोयला है"
सरकार ने कहा है कि देश के ताप विद्युत संयंत्रों के पास पर्याप्त कोयला है। कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने (राज्यसभा में 1_अगस्त एक प्रश्न के उत्तर में) बताया, कि भारत के ताप विद्युत संयंत्रों के पास उपलब्ध अंतिम स्टॉक की दैनिक आधार पर निगरानी की जाती है। इस वर्ष 26 जुलाई को कोयले का स्टॉक बढ़कर 2 करोड़ 95 लाख टन हो गया, जो 31 मार्च को 2 करोड़ 56 लाख टन था।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव आज लोकसभा में वन्य जीव संरक्षण संशोधन विधेयक-2021 प्रस्तुत करेंगे। इसका लक्ष्‍य वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 में संशोधन करना है। राज्यसभा में, कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू परिवार न्यायालय अधिनियम-1984 में संशोधन करने के लिए परिवार न्यायालय (संशोधन) विधेयक-2022 प्रस्तुत करेंगे।

अंतिम दिन 72 लाख 42 हजार से अधिक ने भरे ITR  
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक पांच करोड़ 83 लाख से अधिक आयकर रिटर्न भरे गये हैं। राजस्व विभाग ने बताया है कि रिटर्न दाखिल करने के आखिरी दिन रविवार को 72 लाख 42 हजार से अधिक लोगों ने अपना आयकर रिटर्न भरा। विभाग ने समय पर अनुपालन करने के लिए करदाताओं और कर पेशेवरों का आभार व्यक्त किया जिससे रिकॉर्ड संख्‍या में आयकर रिटर्न भरे गये।


----------------------------------------------
अब "धर्म नगरी" की सदस्यता राशि, अपना शुभकामना संदेश या विज्ञापन प्रकाशित करवाकर अपने नाम से अपनों को (या जिसे भी कॉपी भिजवाना चाहें) प्रतियां भेजने के लिए "धर्म नगरी" के QR कोड को स्कैन कर सहयोग राशि भेजें या "धर्म नगरी" के चालू बैंक खाते में सीधे भेजें और इसकी सूचना (स्क्रीन शॉट) हमे भेजें /बताएं  वाट्सएप-8109107075, मो. 6261 86 8110 
यदि आपकी सदस्यता समाप्त हो गई हो, तो कृपया नवीनीकरण (renewal) करवा लें। आपने अब तक सदस्यता नहीं लिया है, तो सदस्यता राशि भेजकर लें आपकी सदस्यता राशि के बराबर आपका फ्री विज्ञापन / शुभकामना आदि प्रकाशित होगा, क्योंकि प्रकाश अव्यावसायिक है और "बिना-लाभ हानि" पर है
----------------------------------------------

प्रमुख समाचार पत्रों की हेडलाइन्स (2 अगस्त)-  

महंगाई के मुद्दे पर संसद में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन का बयान आज के सभी समाचार पत्रों की पहली बड़ी ख़बर है। अमर उजाला की सुर्खी है- मुश्किलों के बावजूद भारत की अर्थव्‍यवस्‍था मजबूत, मंदी की आशंका शून्‍य। लोकसभा में वित्‍त मंत्री ने महंगाई पर रखा मोदी सरकार का पक्ष। हिन्‍दुस्‍तान ने वित्‍त मंत्री के शब्‍दों को दिया है- सरकार महंगाई के स्‍तर को सात प्रतिशत से नीचे लाने को प्रयासरत। यूपीए काल में महंगाई दर नौ बार दहाई अंक में रही।


5जी स्‍पैक्‍ट्रम नीलामी पूरी होने को भी अखबारों ने प्रमुखता से दिया है। जनसत्‍ता की सुर्खी है- दूरसंचार स्‍पैक्‍ट्रम की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी में रिकॉर्ड डेढ़ लाख करोड़ की बोलियां आईं, रिलायंस जियो ने लगाई सबसे बड़ी बोली। जुलाई में एक लाख 49 हज़ार करोड़ रुपये रहा जीएसटी संग्रह नवभारत टाइम्‍स के मुखपृष्‍ठ पर है। सालाना आधार पर 28 फीसदी की बढ़ोत्‍तरी। दैनिक भास्‍कर ने राहत शीर्षक से लिखा है- बेरोजगारी छह महीनों में सबसे कम। रिसर्च फर्म सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकॉनमी के हवाले से पत्र लिखता है- अच्‍छे मॉनसून की वजह से ग्रामीण इलाकों में बढ़े काम-काज का दिखने लगा असर।


मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार शिवसेना नेता संजय राउत को चार अगस्‍त तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजे जाने को जनसत्‍ता सहित सभी समाचार पत्रों ने प्रमुखता दी है। दिल्‍ली में शराब की निजी दुकानें आज से फिर खुलेंगी, उपराज्‍यपाल ने आबकारी नीति को एक माह के विस्‍तार की दी अनुमति दैनिक जागरण सहित कई अखबारों में है।


दुनियाभर के बच्‍चों में मोटापा बन सकता है महामारी इसे देते हुए हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- वयस्‍कों में ज्‍यादा वजन को लेकर दुनिया के शीर्ष पांच देशों में पहले से ही शामिल है भारत, विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने किया आगाह।

------------------------------------------------
चुनिंदा व उपयोगी कॉलम, राष्ट्रवादी समाचार हेतु फॉलो करें हमारे ट्वीटर/ Koo/ इंस्टाग्राम- @DharmNagari को
------------------------------------------------

2 अगस्त की भारत व विश्व की प्रमुख घटनाएं- 
1763- मुर्शिदाबाद पर कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सेना का पश्चिम बंगाल के गिरिया में मीर कासिम से युद्ध हुआ।
1831- नीदरलैंड की सेना ने 10 दिनों के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।
1858- ब्रिटिश सरकार ने गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया।
1858- ब्रिटेन की संसद ने ईस्ट इंडिया कंपनी से भारतीय प्रशासन अपने हाथों में लेने वाला विधेयक पारित किया।
1870- लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबवे शुरू हुआ।
1922- चीन में समुद्री तूफान टाइफून से लगभग साठ हजार लोगों की मृत्यु।
1923- अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति वारेन जी हार्डिंग की कार्यालय में मृत्यु।
1932- पॉजीट्राॅन, इलेक्ट्रॉन के एक कण की कार्ल डी एंडीसन ने खोज की।
1935- भारत सरकार अधिनियम ब्रिटिश संसद ने अगस्त 1935 में पारित कर बर्मा तथा अदन को भारत से अलग किया।
1939- विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
1944- तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1955- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1970- श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
1980- इटली में बम धमाका 85 लोगों की मौत हुई।
1984- यूरो अदालत ने फ़ोन टैपिंग की आलोचना की।
1985- अमेरिका में जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।
1987- विश्वनाथन आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।
1999- चीन ने लंबी दूरी (8000 किमी) की सतह से सतह मारक क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
2003- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।
2004- अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी को हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब जीता।
2008- सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली।
2010- पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ आने से 1000 से अधिक लोगों की मौत।
2010- तादातोशी अकिबा सहित सात को फिलीपींस की राजधानी मनीला में 2010 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012- लंदन ओलम्पिक में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य सम्मिलित हैं।
2013- एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर 85 हजार यूराे डाॅलर का जुर्माना लगाया।
------------------------------------------------

प्रमुख समाचार : हेडलाइन्स शुक्रवार (1 अगस्तरात 8:00 तक)-
- राज्‍यसभा की कार्यवाही विपक्ष के कई मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन के कारण दिनभर के लिए स्‍थगित।
- संसद ने व्यापक विनाशक हथियार और वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधि निषेध) संशोधन विधेयक 2022 और भारतीय अंटार्कटिक विधेयक 2022 को पारित किया।
- सरकार ने कहा- देश में 27 जुलाई तक 5,068 विदेशी कंपनियां पंजीकृत हैं।
- सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्‍य प्रदेश के इंदौर में छह राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण ओर शिलान्‍यास किया।
- मालदीव के राष्‍ट्रपति इब्राहिम मोहम्‍मद सोलिह चार दिन के भारत दौरे पर नई दिल्‍ली पहुंचे।
- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के दूसरे चरण के लिए प्रवेश पत्र जारी किया।
- मध्य प्रदेश में जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भीषण आग में आठ लोगों की मौत।
- राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में पहुंचकर लॉन बॉल में देश के लिए पहला पदक सुनिश्‍चित किया। जूडो में सुशीला देवी लिकमाबाम 48 किलो भार के फाइनल में।
- भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच दूसरा टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच आज रात दस बजे वॉर्नर पार्क में खेला जाएगा।

जुलाई में मिले एक लाख 48,995 करोड़ रु GST
जुलाई महीने में एक लाख 48 हजार 995 करोड़ रुपये माल और सेवा कर (GST)  राजस्‍व के रूप में प्राप्‍त हुए हैं। GST कर व्‍यवस्‍था लागू होने के बाद यह दूसरी बार है कि सबसे अधिक जी.एस.टी. राजस्‍व प्राप्‍त हुआ है और पिछले वर्ष जुलाई महीने की तुलना में यह 28% अधिक है। -वित्‍त मंत्रालय, भारत सरकार 

------------------------------------------------
श्रावण या सावन : सावन में क्या करें क्या नहीं, किस वस्तु से अभिषेक का कैसा प्रभाव...  
http://www.dharmnagari.com/2022/07/Savan-me-Kya-kare-Kya-nahi-Kis-vastu-se-Kyo-kare-Abhishek.html
----------------------------------------------
"धर्म नगरी" के विस्तार, डिजिटल  DN News के प्रसार एवं एक तथ्यात्मक सूचनात्मक व रोचक (factual & informative & interesting), राष्ट्रवादी समसामयिक साप्ताहिक मैगजीन हेतु "संरक्षक" या NRI या इंवेस्टर चाहिए। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में स्थानीय रिपोर्टर या स्थानीय प्रतिनिधि (जहाँ रिपोर्टर/प्रतिनिधि नहीं हैं) तुरंत चाहिए।  -प्रबंध संपादक  
अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य दें... 
----------------------------------------------
 
News Head lines Tuesday August 2022- 
Headlines (till 8:30 AM, Tuesday) at a glance-
- PM Narendra Modi to hold talks with President of Maldives Ibrahim Mohamed Solih in New Delhi today.
- Finance Minister Nirmala Sitharaman says, India remains the fastest growing economy and there is no question of the country getting into recession.
- Record 72.42 lakh Income Tax Returns filed on July 31, the last day.
- Tiranga Utsav to be celebrated in New Delhi today on the occasion of Pingali Venkayya's 146th Birth Anniversary.
- Shiv Sena MP Sanjay Raut remanded to ED custody till 4th of August in Patra Chawl money laundering case.
- Al Qaeda leader Ayman al-Zawahiri killed in US drone strike in Afghan capital Kabul.
- IMD says the monsoon in India will be normal in August and September.
- Shushila Devi bags Silver medal in women's judo at Commonwealth Games.

Now Headlines in Today's English Daily-     

2nd Monkeypox case in Delhi as Nigerian with no foreign travel history tests positive, writes The PioneerGovernment sets up task force on monekypox, writes The Tribune, even as the Kerala government confirms India's first Monkeypox death. Nationwide tally reaches 6, reports The Statesman.


Inflation may have peaked, robust GST, PMI numbers signal recovery, headlines Hindustan Times.  GST collections jump by 28% on imports.  It is the highest in three months, writes The Hindu.


5G auction ends; RIL emerges top bidder at Rs. 88,000 crore, headlines Business StandardIMD predicts normal monsoon rainfall in August, September, writes Hindustan Times. 


Headlines till 8:30 PM (Monday 1 Augustat a glance-  
Lok Sabha takes up price rise issue; Finance Minister Nirmala Sitharaman says, India remains fastest growing economy in assessment of global agencies and there is no question of the country getting into recession.
- Rajya Sabha adjourned for the day following Opposition protests over several issues.
- Parliament passes Weapon of Mass Destruction and their Delivery Systems (Prohibition of Unlawful Activities) Amendment Bill 2022 and Indian Antarctic Bill, 2022.
- 5,068 foreign companies registered in the country till 27th of last month, says the Government.
- Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari inaugurates and lays the foundation stone of six National Highway projects in Madhya Pradesh.
- President of Maldives Ibrahim Mohamed Solih arrives in New Delhi on four-day visit to India.
- National Testing Agency today releases admit cards for Common University Entrance Test undergraduate for phase II exams schedules on 4th, 5th, 6th, 7th, 8th, 10th and 20th August.
- In Madhya Pradesh, eight killed and several injured in a fire at private hospital in Jabalpur.
- In Commonwealth Games, India assured of first ever medal in lawn bowls event as the women's team enters final; Also in Judo, Sushila Devi Likmabam enters the final in 48 kg category.

------------------------------------------------

"धर्म नगरी" व DN News का विस्तार प्रत्येक जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हो रहा है। प्रतियों को निशुल्क देशभर में धर्मनिष्ठ संतो आश्रम को भेजने हेतु हमें दानदाताओं की आवश्यकता है। साथ ही "धर्म नगरी" के विस्तार हेतु बिजनेस पार्टनर / प्रसार प्रबंधक की आवश्यकता है। -प्रबंध संपादक   
नीचे कमेंट बॉक्स में लेख / कॉलम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व सुझाव अवश्य लिखें 
वाट्सएप पर चुनिंदा व उपयोगी समाचार, कॉलम, राष्ट्रवादी लेख, सन्तों के सारगर्भित विचार आदि तुरंत पाने हेतु अपना वाट्सएप नंबर ट्वीट करें @DharmNagari   
----------------------------------------------

इसे भी पढ़ें, देखें, सुनें-
कैसी है राजस्थान की कांग्रेस सरकार.? 3 माह, 4 फसाद... हर बार खुफिया तंत्र फेल, हर बार अधूरी कार्यवाही 
http://www.dharmnagari.com/2022/07/Social-Media-Few-selected-viral-posts-tweets-comments.html

सप्ताह का एक दिन हो पत्थर वार...! पूरे देश में गिरफ्तार किए दंगाइयों के...
http://www.dharmnagari.com/2022/06/Aaj-ke-selected-Posts-Tweets-Comments-Saturday-11-June.html

जो कहा, वो किया नहीं, जो किया, वो बताया नहीं, जो बताया, वह था नहीं, जो था वह गलत था...
http://www.dharmnagari.com/2022/06/Social-Media-se-Jo-Kaha-vo-kiya-nahi-Jo-Kiya-vo-bataya-nahi-Jo-Bataya-vah-tha-nahi.html
 
अपना अमूल्य मत / प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स [POST A COMMENT] में अवश्य दें...  क्योंकि हम "ज्योतिष है तो समस्या का समाधान है" कॉलम में आपके प्रश्न का उत्तर विद्वान-अनुभवी ज्योतिषाचार्य द्वारा दिया जाएगा।  

    ----------------------------------------------
    "धर्म नगरी" के विस्तार, डिजिटल DN News के प्रसार एवं एक तथ्यात्मक सूचनात्मक व रोचक (factual & informative & interesting), राष्ट्रवादी समसामयिक साप्ताहिक मैगजीन हेतु "संरक्षक" या NRI या इंवेस्टर चाहिए। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में स्थानीय रिपोर्टर या स्थानीय प्रतिनिधि (जहाँ रिपोर्टर/प्रतिनिधि नहीं हैं) तुरंत चाहिए।  -प्रबंध संपादक  
    अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य दें... 
    ----------------------------------------------
    "धर्म नगरी" व DN News का विस्तार प्रत्येक जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हो रहा है। प्रतियों को नि:शुल्क देशभर में धर्मनिष्ठ संतो आश्रम को भेजने हेतु हमें दानदाताओं की आवश्यकता है। साथ ही "धर्म नगरी" के विस्तार हेतु बिजनेस पार्टनर / प्रसार प्रबंधक की आवश्यकता है। -प्रबंध संपादक  email- dharm.nagari@gmail.com Twitter- @DharmNagari W.app- 8109107075 
    बैंक का डिटेल "धर्म नगरी" की सदस्यता, शुभकामना-विज्ञापन या दान देने अथवा अपने नाम (की सील के साथ) से लेख / कॉलम / इंटरव्यू सहित "धर्म नगरी" की प्रतियां अपनों को देशभर में भिजवाने हेतु है। ध्यान रखें, आपके सहयोग से हम आपके ही नाम से "धर्म नगरी" की प्रति आप जहाँ चाहते हैं, भिजवाते / बटवाते हैं। -प्रसार प्रबंधक  
    ----------------------------------------------------
    कथा हेतु सम्पर्क करें- व्यासपीठ की गरिमा एवं मर्यादा के अनुसार श्रीराम कथा, वाल्मीकि रामायण, श्रीमद भागवत कथा, शिव महापुराण या अन्य पौराणिक कथा करवाने हेतु संपर्क करें। कथा आप अपने बजट या आर्थिक क्षमता के अनुसार शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में अथवा विदेश में करवाएं, हमारा कथा के आयोजन की योजना, मीडिया-प्रचार आदि में भी सहयोग रहेगा। -प्रसार प्रबंधक "धर्म नगरी / DN News" मो.9752404020, 8109107075-वाट्सएप ट्वीटर / Koo / इंस्टाग्राम- @DharmNagari ईमेल- dharm.nagari@gmail.com यूट्यूब- #DharmNagari_News    
अंत में, आज सुबह के कुछ चुनिंदा ट्वीट्स व उनपर आपकी प्रतिक्रिया...

 

No comments