देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लगभग 4,800 सांसद एवं विधायक आज करेंगे मतदान, परिणाम 21 जुलाई को


पहली आदिवासी राष्ट्रपति बन सकती हैं मुर्मू
- संसद और विधानसभाओं में आज होगा मतदान
- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान 
- Total number of electors are 4,809 
- Electors including 776 MPs and 4,033 (MLAs, MLCs) of Legislative Assemblies
- Election Commission has appointed 37 Observers 

.
धर्म नगरी / DN News
(W.app- 8109107075 -न्यूज़, कवरेज, विज्ञापन व सदस्यों हेतु)
-राजेश पाठक (अवैतनिक संपादक 9752404020) 

राष्ट्रपति पद हेतु (18 जुलाई को) हो रहे इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने द्रौपदी मुर्मू तो विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। देश के लगभग 4,800 सांसद एवं विधायक राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोट डालेंगे। हालांकि, विपक्ष में बिखराव को देखते हुए मुर्मू की राह आसान लग रही है। NDA और गैर-NDA पार्टियों के समर्थन के चलते मुर्मू का वोट शेयर लगभग 60 प्रतिशत पहुंच सकता है। अगर वो चुनी जाती हैं, तो देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद और राज्यों की विधानसभाओं में मतदान होगा। 21 जुलाई को संसद में मतगणना होगी और 25 जुलाई को देश का अगला राष्ट्रपति पद की शपथ लेगा। रविवार को कई राज्यों में मॉक पोलिंग के जरिये विधायकों को मतदान का प्रशिक्षण दिया गया था। 

संसद में राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए सांसदों के 100 प्रतिशत और बिल्कुल सही मतदान सुनिश्चित करने भाजपा ने (रविवार को) एनडीए गठबंधन के सभी सांसदों को "मॉक ड्रिल" बैठक के लिए संसद भवन बुलाया था। बैठक में भाजपा और एनडीए के सभी घटक दलों के सांसदों ने डमी बैलेट पेपर पर वोट देकर सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सही तरीके से मतदान करने की प्रैक्टिस की। मॉक ड्रिल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मोदी सरकार के मंत्री और एनडीए के सभी घटक दलों के दोनों सदनों के सांसद सम्मिलित हुए। 

द्रौपदी मुर्मू ने महिला व आदिवासियों की खुशी का किया उल्लेख-
एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गठबंधन के सांसदों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, कि वो संविधान के दायरे में रहते हुए जो भी करना होगा, करेंगी। राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले (17 जुलाई को) वोटिंग के "मॉक ड्रिल" के लिए संसद भवन परिसर में बुलाई गई एनडीए सांसदों की बैठक में समर्थन की अपील करते हुए द्रौपदी मुर्मू ने कहा- "देश भर में आदिवासियों के लगभग 700 समुदाय है जिनकी कुल आबादी 10 करोड़ से ज्यादा है और वे एक आदिवासी के राष्ट्रपति पद पर नामांकन से बहुत ही ज्यादा प्रसन्न है और उनमें खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी ( महिलाएं) में भी उनके नामांकन से उत्साह है।"

यशवंत सिन्हा की अपील : अंतरात्मा की आवाज पर करें वोट  
चुनाव की पूर्व संध्या पर विपक्षी सांसदों और विधायकों को भेजे पत्र में सिन्हा ने उनसे अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील की है। ट्वीट में (4:44 PM · Jul 16, 2022) उन्होंने लिखा- "इस साल राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं, बल्कि दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। केवल एक पक्ष हमारे संविधान में निहित प्रावधानों और मूल्यों की रक्षा करना चाहता है। मैं सभी सांसदों और विधायकों से इस बार संविधान और उनकी अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट करने की अपील करता हूं।" सुनें-
किसे कौन सी पार्टी का समर्थन ?
भाजपा और उसके सहयोगी पार्टियों द्वारा समर्थित द्रौपदी मुर्मू को NDA से बाहर की पार्टियों का भी समर्थन मिला है। शिवसेना, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिरोमणि अकाली दल, तेलुगू देशम पार्टी, बसपा, AIADMK, YSR कांग्रेस और बीजू जनता दल समेत कई क्षेत्रीय पार्टियां मुर्मू का समर्थन कर रही हैं।
वहीं, यशवंत सिन्हा को कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, सपा, राष्ट्रीय जनता दल, आम आदमी पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति समेत कई पार्टियों ने समर्थन दिया है।

द्रौपदी मुर्मू-
20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं।
भुवनेश्वर के रमादेवी महिला कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने ओडिशा सरकार में क्लर्क के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की। वह राज्य के सिंचाई और ऊर्जा विभाग में जूनियर सहायक के तौर पर कार्यरत रही थीं। वह राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। मुर्मू 18 मई, 2015 को झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनी थीं।

यशवंत सिन्हा- 
यशवंत सिन्हा का जन्म 6 नवंबर, 1937 को पटना के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने 1958 में पटना यूनिवर्सिटी से राजनीतिक विज्ञान में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया और दो साल बाद सिविल सेवा परीक्षा पास करके IAS बन गए। उन्होंने 26 साल तक IAS के पद पर अपनी सेवाएं दीं और बिहार और दिल्ली में कई अहम पदों पर कार्यरत रहे। 1984 में नौकरी छोड़कर जयप्रकाश के मार्गदर्शन में खड़ी हुई जनता पार्टी में शामिल हो गए।

राष्ट्रपति की चुनावी प्रक्रिया-

- राष्ट्रपति चुनाव में केवल सांसद और विधायक करते हैं मतदान
- राष्ट्रपति चुनाव में इलेक्टोरल कॉलेज के सदस्य वोट डालते हैं। इन सभी के वोट का मूल्य अलग-अलग होता है। यहां तक कि अलग-अलग राज्य के विधायकों के वोट का मूल्य भी अलग होता है।
- एक सांसद के वोट का मूल्य 708 होता है। वहीं, विधायकों के वोट का मूल्य उस राज्य की जनसंख्या (1971 की जनगणना के आधार पर) और सीटों की संख्या पर निर्भर होता है।
- ऐसे में सभी राज्यों के विधायकों के वोट का मूल्य अलग-अलग होता है।

----------------------------------------------------
संबंधित समाचार- पढ़ें, देखें- 
संसद : मानसून सत्र कल से, कुल 18 बैठकें, सत्र के दौरान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद का चुनाव
http://www.dharmnagari.com/2022/07/Parliament-Mansoon-session-from-18-July-President-Vice-President-election-Total-17-working-days.html
----------------------------------------------------

ऐसे निकाला जाता है विधायक के वोट का मूल्य-
विधायक के वोट का मूल्य निकालने के लिए संबंधित राज्य की कुल विधानसभा सीटों को 1,000 से गुणा करके गुणनफल का राज्य की कुल आबादी में भाग दिया जाता है।
जैसे, उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों को 1,000 से गुणा करने पर 4,03,000 गुणनफल आता है। इसका राज्य की 1971 की आबादी 8,38,49,905 में भाग देने पर एक विधायक के वोट का मूल्य 208.06 आता है। दशमलव में वोट का मूल्य न होने पर इसे 208 किया जाएगा।

Polling to elect the President today
The polling to elect the President of India will be held today (18 July) . Voting will take place in the Parliament House and the premises of the State Legislative Assemblies between 10 am and 5 pm. 

Droupadi Murmu is the NDA candidate, while Yashwant Sinha is the Opposition candidate for the Presidential election. Besides NDA partners, YSR Congress, Shiv Sena, Shiromani Akali Dal, Jharkhand Mukti Morcha and Biju Janata Dal have also announced support for Ms. Murmu. The total number of electors will be 4,809 including 776 Members of Parliament and 4,033 Members (MLAs, MLCs) of Legislative Assemblies. The counting will take place on 21 July (Thursday), 2022.

The Election Commission has appointed 37 Observers for overseeing the arrangements of polling and counting during elections. The Commission has deployed one Observer for overseeing polling at each of the 30 places of poll in the State and UT Legislative Assemblies and two observers for the Parliament House. The designated Observers will take stock of arrangements made for security and transportation of ballot boxes and election material by the Returning Officers and Assistant Returning Officers and ensure free and fair elections. The Observers deputed at Parliament House will also oversee the counting process of votes on Thursday (21 July).  

National Democratic Alliance (NDA) vice-presidential candidate Jagdeep Dhankhar will file his nomination today. The last date for filing the nominations is tomorrow and the election will be held on 6th of August. Margaret Alva is the opposition's candidate for Vice Presidential Election. She will file her nomination tomorrow.

The Vice-President is elected by the members of the Electoral College consisting of the members of both Houses of Parliament. For 16th Vice-Presidential Election, the Electoral College consists of, 233 elected members and 12 nominated members of Rajya Sabha and 543 elected members of Lok Sabha. The term of Vice President M.Venkaiah Naidu is ending on 10 August, 2022
----------------------------------------------------
 
इसे भी पढ़ें, देखें- 
बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे : बंजर भूमि कही जाने वाली भूमि अब गरीबी, भुखमरी नहीं, विकास की दौड़ में...
http://www.dharmnagari.com/2022/07/Bundelkhand-Expressway-built-before-time-to-be-inaugurated-by-PM-Modi-on-16-July.html
कैसी है ये राजस्थान की कांग्रेस सरकार ? 3 माह, 4 फसाद... हर बार खुफिया तंत्र फेल, हर बार अधूरी कार्यवाही 
http://www.dharmnagari.com/2022/07/Social-Media-Few-selected-viral-posts-tweets-comments.html
फिर कोई नई टूल किट बनाने गए हैं राहुल गाँधी ! 
श्रीलंका में आपातकाल को इस दृष्टिकोण से देखें... #Social_Media  से 
http://www.dharmnagari.com/2022/07/Social-Media-Kya-Rahul-koi-naya-Tool-Kit-banane-gaye-hai-Ajmer-Srilanka-.html
 
----------------------------------------------------
अब "धर्म नगरी" की सदस्यता राशि,  अपना शुभकामना संदेश या विज्ञापन प्रकाशित करवाकर अपनों को (अपने नाम से) प्रति भेजने के लिए Dharm Nagari के QR कोड को स्कैन कर सहयोग राशि भेजें और इसकी सूचना (स्क्रीन शॉट) हमे वाट्सएप 8109107075 पर हमें  भेजें-
 
 
    "धर्म नगरी" व DN News का विस्तार प्रत्येक जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हो रहा है। प्रतियों को नि:शुल्क देशभर में धर्मनिष्ठ संतो आश्रम को भेजने हेतु हमें दानदाताओं की आवश्यकता है। "धर्म नगरी" के विस्तार हेतु बिजनेस पार्टनर / प्रसार प्रबंधक की भी आवश्यकता है। -प्रबंध संपादक  email- dharm.nagari@gmail.com Twitter- @DharmNagari W.app- 8109107075 
बैंक का डिटेल "धर्म नगरी" की सदस्यता, शुभकामना-विज्ञापन या दान देने अथवा अपने नाम (की सील के साथ) से लेख / कॉलम / इंटरव्यू सहित "धर्म नगरी" की प्रतियां अपनों को देशभर में भिजवाने हेतु है। ध्यान रखें, आपके सहयोग से हम आपके ही नाम से "धर्म नगरी" की प्रति आप जहाँ चाहते हैं, भिजवाते / बटवाते हैं। -प्रसार प्रबंधक  

No comments