माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 5 श्रद्धालुओं की मौत, रोकी गई यात्रा

भूस्खलन अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के निकट हुआ 


धर्म नगरी / 
DN News  
W.app- 8109107075 -न्यूज़, शुभकामना देने, कवरेज, फ्री कॉपी पाने हेतु)

जम्मू में त्रिकुटा पहाड़ियों पर माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते (यात्रा मार्ग) पर आज (26 अगस्त) दोपहर भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में आकर पांच लोगों की मृत्यु हो गई और समाचार लिखे जाने तक 14 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना में मृत व घायल हुए तीर्थयात्री लगातार हो रही वर्षा के कारण मंदिर जाने वाले हिमकोटि मार्ग पर अर्धकुमारी में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास एक लोहे के शेड के नीचे शरण लिए हुए थे। दुःखद घटना लगातर हो रही वर्षा के कारण हुई। दुर्घटना के पश्चात्त वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा को रोक दिया गया। घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है। हिमकोटि मार्ग पर यात्रा सुबह से ही रोक दी गई थी। भारी बारिश के कारण पुराने मार्ग पर भी यात्रा स्थगित कर दी गई है।

अगले आदेश तक यात्रा पर रोक
श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार, भूस्खलन अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। यह घटना दोपहर लगभग 3 बजे घटी। पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर यह घटना हुई। यह रास्ता 12 किलोमीटर लंबा है और घुमावदार है। भूस्खलन रास्ते के लगभग आधे हिस्से पर हुआ। इसके चलते हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज चल रहा है। 


वहीं, उत्तरी रेलवे ने जम्मू की ओर जाने वाली 22 ट्रेन निरस्त (cancel) कर दिया है, जबकि 27 ट्रेनों को रोक दिया गया है। वहीं, जम्मू डिविजन में आज स्कूल और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। इस डिविजन में बहने वाली तीन नदियां खतरे के पर बह रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 40 घंटों में जम्मू संभाग में भारी वर्षा का अनुमान जताया है। बसंतर, तवी और चिनाब नदियों का जल स्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। लोगों को नदी के किनारों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर रहने का विशेषरूप से सुझाव दिया है।
देखें- 
माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग के मध्य स्थित अर्द्धकुंवारी के निकट का दृश्य- 

मौसम ठीक होने तक प्रतीक्षा करें  

पुराने मार्ग पर यात्रा दोपहर 1.30 बजे तक जारी थी। यद्यपि, भारी वर्षा को देखते हुए अधिकारियों ने अगले आदेश तक इस रास्ते से भी यात्रा रोकने का निर्णय किया। जम्मू में पिछले तीन दिनों से लगातार भारी वर्षा हो रही है, जिससे भारी हानि होने की आशंका है। वर्षा के कारण पहाड़ों से मिट्टी और पत्थर खिसकने का खतरा बढ़ गया है। इस कारण वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में भूस्खलन हुआ। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम ठीक होने तक यात्रा न करें। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

जून में भी हुआ था भूस्खलन

बीते 23 जून को माता वैष्णो देवी मंदिर के नए यात्रा मार्ग पर भी भूस्खलन हुआ था। इससे बैटरी कार सेवा को स्थगित करना पड़ा। यद्यपि, भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन में कोई जनहानी नहीं हुई, परन्तु उस अवधि में तीर्थयात्रा पुराने मार्ग से संचालित की जा रही थी। ट्रस्ट के अनुसार, हिमकोटी मार्ग पर ‘सत्या व्यू प्वाइंट’ के पास जिस समय भूस्खलन हुआ, तब वहां श्रद्धालुओं की आवाजाही नहीं थी। उन्होंने बताया था कि श्राइन बोर्ड ने तुरंत अपने कर्मियों और मशीनों को 30 फीट से अधिक क्षेत्र में फैले मलबे को साफ करने के काम में लगा दिया था।
---------------------------------------------

इसे भी पढ़ें-
प्राचीन ग्रंथों- "शारदातिलकम्", "मंत्रमहोदधि" "महामंत्र महार्णव" में गणपति विग्रह की स्थापना का है उल्लेख
http://www.dharmnagari.com/2025/08/Ganeshotsav-Ganapati-vigrahah-sthapana-in-Ancient-Grandh.html 

गणेशोत्सव : छत्रपति शिवाजी महाराज के समय पुनः आरंभ हुआ "गणेश चतुर्थी उत्सव"
http://www.dharmnagari.com/2024/09/Ganesh-Utsav-1st-time-celebrated-271-B-during-the-rule-of-Chalukya-Satvahan-Rashtrakut-dynasty.html

गणपति आरती, भजन, गाने (यूट्यूब) 
https://www.youtube.com/watch?v=6ho2hg34zBM&t=1274s

"धर्म नगरी"/ DN News के प्रकाशन का 14वां वर्ष चल रहा है। अब "धर्म नगरी" में वर्ष में केवल एक बार अपनी सामर्थ्य से सहयोग / शुभकामना आदि दें और नियमित फ्री कॉपी पाएं। आपके सहयोग के अनुसार "धर्म नगरी" में फोटो सहित विशेष कवरेज की जाएगी और अतिरिक्त कॉपियां (शुभकामना, विज्ञापन आदि के रूप में) भेजी जाएंगी।
 

"धर्म नगरी" की प्रति फ्री पाएं-
प्रयागराज महाकुंभ-2025 के अवसर पर "धर्म नगरी" के विशेषांक की कॉपी ChoiceFinX एप एवं  www.bhoomiserenity.com बिल्डर्स के सौजन्य से FREE दी गई, महाकुंभ मेला क्षेत्र में शिविरों में फ्री बाटी गई। अब धर्म नगरी की कॉपी (नए पाठकों) ChoiceFinX एप एवं www.bhoomiserenity.com बिल्डर्स के सौजन्य देशभर में भेजा जाएगा। अपने घर / कार्यालय पर फ्री कॉपी पाने हेतु अपना पूरा पता पोस्टल पिन कोड सहित sms या वाट्सएप 8109107075 करें।

---------------------------------------------





No comments