मुंबई : 24 घंटे में 300 मिमी वर्षा से स्थिति बिगड़ी, अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट, मुंबई की...

...लोकल ट्रेन देर से चली, अनेक रेलवे स्टेशनों में पानी भरा   
- सड़क, रेल और वायु यातायात ठप, मूसलधार वर्षा से उफनाई मीठी नदी, निचले इलाकों में भरा पानी
- महाराष्ट्र में 5 दिन की मूसलधार वर्षा में आज (20 अगस्त) सुबह तक 21 की मौत
- 12 से 14 लाख एकड़ खड़ी फसल नष्ट 
- 1,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
मुंबई शहर को जलआपूर्ति करने वाला मोरबे डैम 100% भरा  
मुंबई में अनेक जगह पानी में डूब गए। पानी में फंसी स्कूल से बच्चों को निकालते मुंबई पुलिस।   

धर्म नगरी / DN News  
(W.app- 8109107075 -न्यूज़, शुभकामना देने, कवरेज, फ्री कॉपी पाने हेतु)

दो दिनों से हो रही लगातार वर्षा ने मुंबई के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई शहर के कई क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आने वाले 48 घंटे मुंबई के लोगों पर भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज (20 अगस्त) ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नवी मुंबई, ठाणे, रायगढ़ के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।  

 महाराष्ट्र में जुलाई में सामान्य से कम बरसात के बाद 15 से 19 अगस्त के बीच मुंबई सहित पूरे राज्य में हुई मूसलधार बरसात में अब तक 21 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। बीते 24 घंटे में 300 मिलीमीटर (मिमी) की वर्षा मुंबई में शहर के जनजीवन को लगभग ठप सा कर दिया।मुंबई में बारिश से लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी असर पड़ा है। लोकमान्य तिलक स्टेशन पर प्रतीक्षरत यात्रियों की ट्रेन जो सुबह 8 बजे चलनी थी, अब 5 घंटे देरी से चल रही है। देरी का कारण बारिश बताया जा रहा है। मुंबई में लगातार बारिश के बाद रेलवे ट्रैक पर जलभराव के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। नालासोपारा स्टेशन पर बारिश से पानी भर गया।  

मुंबई में मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर 15 घंटे से अधिक समय बाद आज (20 अगस्त) भोर में तीन बजे लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य कर दी गयीं। मुंबई में भारी बारिश के बाद पटरियों के जलमग्न होने के कारण शहर की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं ठप हो गयी थीं।

सभी एजेंसियां अलर्ट मोड में : CM 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबई के लोगों को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा, अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए अहम होंगे। इन्हें हाई अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई की लाइफलान कही जाने लगी लोकल ट्रेन अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से चल रही हैं। नवी मुंबई, ठाणे, रायगढ़ के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सभी एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। मीठी नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, जिसके कारण लगभग 400 से 500 लोगों को वहां से हटाना पड़ा है। मौसम के अलर्ट को देखते हुए अगले 48 घंटे मुंबई पर भारी पड़ सकते हैं।

सांताक्रूज में 200 
मिमी बारिश
सांताक्रूज में बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे की अवधि में 200 मिमी वर्षा हुई। रायगढ़ के लोकप्रिय माथेरान हिल स्टेशन में सर्वाधिक 382. 5 मिमी वर्षा हुई, वहीं दक्षिण मुंबई स्थित कोलाबा में 107.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

 
---------------------------------------------
महाकुंभ-2025 पर "धर्म नगरी" के विशेषांक की FREE कॉपी ChoiceFinX एप एवं www.bhoomiserenity.com बिल्डर्स के सौजन्य से दी गई, प्रयागराज में बाटी गई। अब धर्म नगरी की कॉपी (नए पाठकों) ChoiceFinX एप एवं www.bhoomiserenity.com बिल्डर्स के सौजन्य देशभर में भेजा जाएगा। फ्री कॉपी अपने घर / कार्यालय पर पाने हेतु अपना पूरा पता पोस्टल पिन कोड सहित sms या वाट्सएप 8109107075 करें।
---------------------------------------------

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में तीन दिनों से मूसलाधार वर्षा हो रही है। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंत्रालय में स्थापित आपत्ति व्यवस्थापन कक्ष में जाकर महाराष्ट्र और मुंबई में जारी वर्षा और उससे उत्पंन स्थिति की जानकारी लेते हुए लोगों तक तत्परता से सहायता पहुंचाने के आदेश दिए।

मुंबई शहर को जलआपूर्ति करने वाला मोरबे डैम 100% भरा  
मुंबई से सटे नवी मुंबई शहर को जलआपूर्ति करने वाला मोरबे डैम 100 प्रतिशत भर चुका है। डैम का जल स्तर बढ़ने से डैमके दो दरवाजे खोल दिये गए हैं। मोरबे डैम का पूर्ण क्षमता से भर जाने के कारण नवी मुंबई शहर के सालभर पीने के पानी की समस्या दूर हो चुकी है। नवी मुंबई शहर को मोरबे डैम से प्रतिदिन 450 एमएलडी( मिलियन लीटर डेली) पानी की आपूर्ति होती है।

मुंबई के समुद्री सीमा (कोस्टल एरिया) क्षेत्रों में सुबह 10 बजे हाई टाइड का समय होगा। समुद्र में 3.87 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। जानकारों के अनुसार, अगर उस समय मुंबई में वर्षा होती है, तब एक बार फिर समस्या झेलनी पड़ सकती है। लोगों को समुद्र से दूर रहने का निर्देश और मछुआरों को भी समंदर में न जाने की चेतावनी जारी की गई है।
 
मंत्रालय का अलर्ट
मुंबई की लाइफलान कही जाने लगी लोकल ट्रेन आज सुबह अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से चल रही थी। जिन रेलवे स्टेशनों क्षेत्रों में कल (19 अगस्त) पानी भरा था, उन्हें भी वापस ट्रैक पर लाने का काम किया जा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार द्वारा भी मुंबई के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 घंटों में मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, पुणे, रायगड, रत्नागिरी और ठाणे जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना। नागरिकों से अलर्ट रहने की अपील गई है।

सेंट्रल रेलवे की यात्रियों से अपील
मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए मध्य रेलवे (
सेंट्रल रेलवे) ने रेल यात्रियों को सलाह दिया है, कि वे अलर्ट रहें और बहुत आवश्यक हो, तभी यात्रा करें।

मुंबई में कहां कितनी बारिश ?
विक्रोली-223.5 मिमी
सांताक्रूज़-206.6 मिमी
बाइकुला-184.0मिमी
जुहू-148.5 मिमी 
बांद्रा-132.5मिमी
कोलाबा-100.2मिमी
(
19 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 20 अगस्त 2025 सुबह 5:30 बजे तक का आंकड़ा)

मुंबई में यहां हो रही बारिश, 
स्कूलों में छुट्टी
मुंबई से सटे नवी मुंबई, ठाणे, रायगढ़ तो प्रशासन की ओर से आज स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया। इससे पहले बारिश में स्कूल बसें फंस गई थीं और बच्चों को रेस्क्यू करना पड़ा। देखें-

मुंबई के अंधेरी, दादर, कुर्ला, विक्रोली तथा अन्य इलाकों में फिलहाल हल्की बारिश हो रही है। बीती रात मुंबई के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय होने से मूसलाधार बारिश 
महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 3-4 दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस बारिश का कारण कई मौसमी प्रणालियों का एक साथ एक्टिव होना है। IMD के अनुसार, अभी शुक्रवार (29 अगस्त) तक भारी बारिश जारी रह सकती है।

मुंबई में हो रही इस भारी बारिश का कारण कई मौसमी प्रणालियों का एक साथ सक्रिय होना है। सबसे बड़ा कारण, मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) है, जो एक लंबा निम्न दाब क्षेत्र है। यह पाकिस्तान से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैला है और मानसून का एक अहम हिस्सा है। इस बार यह ट्रफ दक्षिण की ओर खिसक गया है, जिसके चलते भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी अरब सागर और गुजरात के ऊपर एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

साथ ही, एक शीयर जोन (Shear Zone) भी सक्रिय है, जहां हवा की गति और दिशा में तेज बदलाव के कारण बादल बन रहे हैं। इन सभी मौसमी सिस्टम्स ने मिलकर मानसूनी हवाओं को और तेज कर दिया है, जो नमी लाकर मुंबई में मूसलाधार वर्षा का कारण बन रही हैं। जानकारों के अनुसार, ये मौसमी सिस्टम मिलकर भारी बरसात का माहौल बना रहे हैं। जब तक दबाव का क्षेत्र कमजोर नहीं होगा, बारिश की तीव्रता बनी रहेगी।

मुंबई पर जमकर टूटा बारिश का कहर
मूसलाधार बारिश ने मुंबई को बुरी तरह प्रभावित किया है। मीठी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 3.90 मीटर तक पहुंच गया, जिससे क्रांति नगर जैसे इलाके पानी में डूब गए। बीएमसी ने 350 से ज्यादा लोगों को झुग्गियों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। भारी बारिश के चलते मध्य रेलवे की हार्बर लाइन और CSMT-ठाणे रूट पर ट्रेन सेवाएं ठप हो गईं। सड़कों पर जलभराव के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। सांताक्रूज, कोलाबा, चिंचोली, कांदिवली और डिंडोशी में भारी बारिश ने लोगों की जान आफत में डाल दी है।

मुंबई में कब तक बरसेंगे बादल ?
मौसम विभाग ने कहा था, कि मुंबई में बुधवार (20 अगस्त) को बारिश थोड़ी थमेगी, लेकिन भारी से बहुत भारी बारिश शुक्रवार तक जारी रहने की संभावना है। कल गुरुवार (21 अगस्त) के लिए मुंबई, ठाणे और पालघर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट है। 

कोंकण क्षेत्र में शुक्रवार (22 अगस्त) के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए बीएमसी ने लोगों से घरों में रहने और बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है। स्कूल-कॉलेज और कई सरकारी दफ्तरों में छुट्टी घोषित की गई है। सभ आशा कर रहे हैं कि जल्द ही मौसम साफ हो, जिससे मुंबई शहर में सबकुछ फिर से सामान्य हो जाए, शहर की गति पुनः पटरी पर लौट आए।

----------------------------------------------
"धर्म नगरी" में अब वर्ष में केवल एक बार अपनी सामर्थ्य से स्वेच्छा से सहयोग देकर अपनी शुभकामना आदि दें और नियमित पाएं फ्री कॉपी। साथ ही अपने नाम (की सील के साथ) प्रतियां अपनों को देशभर में भिजवायें।  
अव्यावसायिक "धर्म नगरी" में अपने सहयोग के बराबर फोटो सहित विशेष कवरेज करवाएं और कॉपियां अपने आश्रम, मठ, घर के पते पर पाएं। "धर्म नगरी" का बैंक खाते (चालू खाता)- 
"Dharm Nagari" (Current A/c)
A/c- no.32539799922 
IFS Code- SBIN0007932  State Bank India, Bhopal

----------------------------------------------

कथा हेतु सम्पर्क करें- व्यासपीठ की गरिमा एवं मर्यादा के अनुसार श्रीराम कथा, वाल्मीकि रामायण, श्रीमद भागवत कथा, शिव महापुराण या अन्य पौराणिक कथा करवाने हेतु संपर्क करें। कथा आप अपने बजट या आर्थिक क्षमता के अनुसार शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में अथवा विदेश में करवाएं, हमारा कथा के आयोजन की योजना, मीडिया-प्रचार आदि में सहयोग रहेगा। -प्रसार प्रबंधक "धर्म नगरी / DN News" मो.9752404020, 8109107075-वाट्सएप ट्वीटर / Koo / इंस्टाग्राम- @DharmNagari ईमेल- dharm.nagari@gmail.com यूट्यूब- #DharmNagari_News  

"धर्म नगरी" प्रत्येक वार्ड (शहरों में) कस्बे (ग्रामीण अंचलों) हेतु आप भी पार्ट-टाइम स्थानीय प्रतिनिधि-कम-रिपोर्टर नियुक्त हेतु कार्य करने के इच्छुक संपर्क करें। कार्य हेतु नियमानुसार वेतन या मानदेय भी ससम्मान दिया दिया जाएगा।   

No comments