Delhi Blast : अत्यधिक तत्परता और पेशेवर तरीके से जांच करें, बिना देरी के...


...षडयंत्रकारियों की पहचान हो 
"भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर अटूट"
देश के अलग-अलग हिस्सों में धमाके करने वाले थे आतंकी
#सोशल_मीडिया से...

दिल्ली ब्यूरो / 
धर्म नगरी 
DN News
(फ्री कॉपी मंगवाने या अपने जिले से हेतु वाट्सएप- 8109107075)

लाल किले के निकट दिल्ली में (10 नवंबर, 6:51 PM) हुए कार विस्फोट को लेकर केंद्र सरकार ने घटना की जांच अत्यंत तत्परता के साथ करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अपराधियों, उनके सहयोगियों और षडयंत्रकारियों की पहचान की जा सके और उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कठघरे में लाया जा सके।

इस बीच, दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की संयुक्त जांच में लाल किले के पास विस्फोट की साजिश के पीछे डॉक्टरों की आड़ में "आतंक का बड़ा खेल" का पता चला है। इसे "वाइट कॉलर जिहाद" भी कहा जा रहा है, क्योंकि "डॉक्टरी के बहाने" सभी मुस्लिम डॉक्टरों की आड़ में आतंकी देशभर में धमाके की साजिश रच रहे थे। 

मुख्य आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपये कैश जुटाए थे, जो उमर को सौंपे गए थे। इन पैसों से गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से 20 क्विंटल से ज्यादा NPK उर्वरक यानी कि नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम खरीदा गया, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये थी। इस उर्वरक से IED बनाने की योजना थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों को लेकर विवाद भी हुआ था।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली कार विस्फोट में लोगों की मौत पर दु:ख व्यक्त करते हुए आज (12 नवंबर) एक प्रस्ताव पारित किया। मारे गए लोगों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी भारतीयों के जीवन और कल्याण की रक्षा के लिए सरकार के दृढ़ संकल्प की बात कही। 

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- मंत्रिमंडल ने हिंसा के इस संवेदनहीन कृत्य के पीड़ितों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई और भारत भर की कई सरकारों द्वारा व्यक्त एकजुटता और समर्थन के बयानों के लिए भी अपनी सराहना दर्ज की।

------------------------------------------------
संबंधित रिपोर्ट 
दिल्ली : लाल किले के पास तेज धमाका : कान सुन्न पड़ गए, जले हुए लोग भाग रहे....
देखें / पढ़ें-
http://www.dharmnagari.com/2025/11/Explosion-in-Car-near-Lal-Quila-occurred-11-died-30-injured-Chandni-Chowk-Market-closed.html
 
प्रयागराज महाकुंभ-2025 के बाद मार्च 2025 से "धर्म नगरी" सदस्य नहीं बनाए जाते। नियमित कॉपी पाने हेतु वर्ष में केवल एकबार अपने सामर्थ्य के अनुसार "धर्म नगरी" के नाम सहयोग करें, इसके बैंक खाते या ऑनलाइन 8109107075 पर सहयोग दें। आपके सहयोग से आपका शुभकामना आदि प्रकाशित कर हम आपको एवं आपके परिचितों को (आपके ही नाम से) प्रतियां भेजी जाएगी।
देखें-
-----------------------------------------------  
प्रयागराज माघ मेला-2026 विशेषांक
एवं 
"सूचना केंद्र हेल्पलाइन सेवा" शिविर
शिविर का आयोजन एवं माघ मेले पर केंद्रित "धर्म नगरी माघ मेला-2026" के तीन या चार विशेषांक निकाले जाएंगे। विशेषांकों का वितरण मेले में शिविरों में (सन्तों धर्माचार्यों आदि को), मेला क्षेत्र में स्थित विभिन्न कार्यालयों, सरकारी एवं निजी प्रदर्शनियों आदि को फ्री या "सौजन्य से..." दिया जाएगा। इसके साथ मेला क्षेत्र में कार, बस आदि निजी वाहनों से आने वाले तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को दिया जाएगा, जिस प्रकार प्रयागराज महाकुंभ-2025 पर "धर्म नगरी" के तीन विशेषांकों को बांटा या सम्मान के साथ दिया गया।

विशेषांक में आप भी संगम क्षेत्र के आयोजित अपने शिविर (कैम्प) की जानकारी, शिविर में होने वाले कार्यक्रम (यदि कोई हो) प्रकाशित करवा सकते हैं। अथवा अपनी शुभकामना आदि के साथ अपने नाम से विशेषांक बटवा सकते हैं (देखें ऊपर बायीं कोने में)। यदि आप इच्छुक हों, तो संपर्क करें +91 8109107075 वाट्सएप ईमेल- dharm.nagari@gmail.com

वर्ष 2012 से आयोजित धर्म नगरी "सूचना केंद्र हेल्पलाइन सेवा" (14वां) शिविर, बीते वर्ष महाकुम्भ-2025 में लोवर संगम मार्ग, पश्चिम पटरी (लोवर संगम मार्ग-गंगोत्री शिवाला चौराहा, सेक्टर-19) में लगा था

-----------------------------------------------

उन्होंने कहा, मंत्रिमंडल ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्‍यक्तियों को कतई सहन नहीं करने की देश की नीति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्रिमंडल ने अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों और लोगों की समय पर और समन्वित प्रतिक्रिया की सराहना की। सभी ने विपरीत परिस्थितियों में साहस और करुणा के साथ काम किया।   

प्रधानमंत्री अस्पताल पहुचें  
मंत्रिमंडल की बैठक के पहले और भूटान की दो-दिन यात्रा संपन्‍न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली हवाई अड्डे से सीधे अस्‍पताल पहुंचे। लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में सोमवार शाम (10 नवंबर, 6:51 PM) दिल्‍ली लाल किले के पास हुए धमाके के घायलों से मिले। उनसे बातचीत की। उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की। सोशल मीडिया पोस्ट में (3:06 PM · Nov 12, 2025) PM मोदी ने कहा, कि इस षड्यंत्र में शामिल लोगों को बख्‍शा नहीं जाएगा। उन्होंने लिखा-
"Went to LNJP Hospital and met those injured during the blast in Delhi. Praying for everyone’s quick recovery.
Those behind the conspiracy will be brought to justice!


बम ब्लास्ट की बहुत बड़ी प्लानिंग थी   
ब्लास्ट की तारीख तय होने से पहले ही डॉ.  मुजम्मिल समेत कई आतंकी डॉक्टरों की गिरफ्तारी हो गई। अगर जम्मू-कश्मीर पुलिस के माध्यम से इस यूनिवर्सिटी और डॉक्टरों की साजिश का खुलासा न होता, तो देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ 4 से 5 ब्लास्ट करने की योजना थी। 

हरियाणा पुलिस सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों की आड़ में आतंक का खेल खेलने वाले इन आरोपियों की बम ब्लास्ट की बहुत बड़ी प्लानिंग थी। सिर्फ  दिल्ली ही नहीं, अयोध्या, प्रयागराज समेत कई जगहों को निशाना बनाया जाना था। 2-2 के ग्रुप में 8 आतंकियों को तैयार किया गया था। दिल्ली में आई-20 कार में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

उल्लेखनीय है, लाल किला विस्फोट स्थल से एकत्र किए गए नमूनों के DNA परीक्षण से पुष्टि हुई है, कि डॉ. उमर नबी  ही उस कार को चला रहा था जिसमें विस्फोट हुआ था। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि उमर की मां के DNA जांच के नतीजे इस बात की पुष्टि करते हैं, कि वास्तव में उमर ही विस्फोट में इस्तेमाल कार चला रहा था।

Delhi-blast : Cabinet directs 
Investigation int -the incident be pursued with utmost urgency & professionalism
-

--
#सोशल_मीडिया से...
Sources have indicated that the terror module linked to the Delhi car blast had larger plans to target religious sites in Uttar Pradesh, particularly #Ayodhya and Varanasi.
Dr Shaheen Shahid - one of the arrested accused, had activated a sleeper cell in Ayodhya.
Before the plan could be executed, a series of raids and arrests by the Anti-Terrorism Squad (ATS) and local police led to the recovery of explosive materials and the unravelling of the entire network.
Investigators now suspect that the blast near Delhi's Red Fort was not part of the module's original plan.
The explosive device lacked a timer or remote trigger, suggesting that the explosion may have occurred accidentally or in haste.
Sources believe the suspects/ internal termites, were possibly transporting the explosives when the device detonated prematurely.
During interrogation, it was found that the terror network was also planning attacks on hospitals and other crowded public areas to cause maximum casualties.
The accused reportedly maintained a list of high-footfall locations, including healthcare facilities, which they intended to target in the near future. - @sanjoychakra (
Indian Army Veteran Officer.) 

----------------------------------------------- 
"धर्म नगरी" को मिलने वाले शुभकामना या किसी प्रकार के सहयोग, पुण्यतिथि या जन्मदिन, विज्ञापन से हम संबंधित व्यक्ति, आश्रम, संस्था, संगठन के नाम से प्रतियां भेजते हैं। "धर्म नगरी" का प्रकाशन अव्यावसायिक है। अपना सहयोग (दान) केवल "धर्म नगरी" के चालू खाते नंबर- 325397 99922, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) IFS Code- CBIN0007932, भोपाल को ही भेजें। अथवा 8109107075 पर सीधे online अपनी राशि भेज सकते हैं।


No comments